Chhattisgarh

25 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, राजधानी ने में रेड अर्लट…

नई दिल्ली:  देश में मानसून एक्टिव हो चुका है। जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिली है। लेकिन उमस ने भी काफी परेशान किया हुआ है। कई राज्यों में बारिश का कहर इस कदर देखने को मिल रहा है कि बाढ़ जैसे स्थिति बन गई है। बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां अगले चार दिनों तक भारी बारिश होनी की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अर्लट भी जारी कर दिया है। दिल्ली-NCR समेत 20 से ज्यादा राज्यों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

Rain Red Alert:मौसम विभाग के लिए 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही जुलाई महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की भविष्यवाणी भी की है। दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम साउथ इंडिया और नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Rain Red Alert:अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

Rain Red Alert:आपको बता दें कि दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में मौसम सुहाना बना हुआ है। कई राज्यों में ठंडी हवाएं चल रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग के ​अनुसार दिल्ली में 5 जुलाई तक अच्छी बारिश होने की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button