जशपुर

जशपुर में धनुर्विद्या को दी जाएगी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

11 फरवरी 2024। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे अपने अतित को भूले नहीं है। पक्का मकान होने पर पुराने मकान को तोड़ा नहीं है। उसे संजो कर रखा है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण खेल नहीं पाया, किन्तु हॉकी, फुटबॉल खेला, उन्होंने कहा कि जशपुर में धनुर्विद्या (निशानेबाजी) को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी खेती में काफी दिलचस्पी है। उन्होंने कहा कि इस बार हमने समर्थन मूल्य पर 144 लाख मीटरिक टन धान की ऐतिहासिक खरीदी की है। उन्होंने कहा कि किसानों को धान के मूल्य की अंतर राशि 917 रूपए प्रति क्विण्टल के मान से शीघ्र दी जाएगी। खेती-किसानी को बेहतर बनाने के लिए सिंचाई के साधनों का भरपूर उपयोग किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button