
चंद्र राशि के अनुसार.
मंगलवार, 9 अप्रैल 2024

मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज संपन्न हो सकता है। चुनौतियों का आप पूरे आत्मविश्वास के साथ सामना करने में समर्थ रहेंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
नेगेटिव- पैतृक संपत्ति से संबंधित किसी बात पर भाइयों से वाद-विवाद होने की संभावना है। परंतु आप अपने उचित व्यवहार द्वारा परिस्थितियां संभाल लेंगे। आलस सुस्ती जैसे नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर उचित व्यवस्था रहेगी और साथ ही आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाना जरूरी है। ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों को ऑफिस संबंधी किसी बदलाव की सूचना मिल सकती हैं।
लव- विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादित रहे, वरना इससे आपके विवाहित जीवन में कलह उत्पन्न हो सकती है इस बात का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से गले में इंफेक्शन और खांसी, जुकाम की समस्या रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातों पर नियंत्रण करना आपके लिए जरूरी है। भविष्य से जुड़ी चिंता रह सकती है। वर्तमान पर ध्यान देना होगा। लोगों के मन में आपके लिए क्या विचार हैं, इस बात पर ध्यान देना होगा। आप खुद को कमजोर न बनाएं। आप जिन लोगों के साथ आप जुड़े हैं, उनमें से नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को काम पर ध्यान देना होगा। प्रतिस्पर्धियों की वजह से समस्या हो सकती है।
लव : रिलेशनशिप संबंधी नकारात्मक विचारों का असर आपकी सोच पर हो सकता है, उनमें बदलाव करने के लिए प्रयत्न करने होंगे।
हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 2


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- आप पर कुछ विशेष जिम्मेदारियां आएंगी और उनको अच्छे से निभा लेंगे। आप पूरी शिद्दत से अपने कामों के लिए समर्पित रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से सुकून और राहत मिलेगी।
नेगेटिव- कुछ आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए बहुत ही सोच-समझकर खर्च करें। किसी नजदीकी संबंधी से मामूली सी बात को लेकर कहासुनी होने की आशंका है। जिसकी वजह से संबंध भी खराब होंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई दिक्कत आने पर तनाव में रहेंगे।
व्यवसाय- कारोबार संबंधी सभी कार्य व्यवस्थित रूप से संचालित होते जाएंगे। स्टाफ से संबंधित छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती है, समय रहते उनका निवारण भी हो जाएगा। बाहरी लोगों का दखल अपने कामों पर न होने दें। ऑफिस में अपना काम तय समय पर पूरा करें।
लव- घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य होने से सुख-शांति का माहौल रहेगा। आप प्रबलता से प्रेम और रोमांस जैसी गतिविधियों की तरफ आकर्षित होंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान और सिरदर्द बना रहेगा। थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से फ्रेशनेस महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
आपको प्राप्त हो रही जानकारी के बारे में फिलहाल किसी भी व्यक्ति से चर्चा न करें। आपको मिला अनुभव महत्वपूर्ण है, इसका उपयोग करते हुए व्यक्तिगत जीवन सुधारने की कोशिश करें। भावनाओं का प्रभाव बना रहेगा। हड़बड़ी में कोई निर्णय न लिया जाए, इस बात का ध्यान रखें। अधिकतर बातों को आप भावनाओं में आकर सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे परेशानी हो सकती है।
करियर : आपके कार्यक्षेत्र के योग्य लोगों के साथ जुड़ने से काम संबंधी गंभीरता बनी रहेगी।
लव : रिलेशनशिप संबंधी विचार बदलेंगे, इस कारण आपका निर्णय भी बदला जा सकता है।
हेल्थ : सर्दी बुखार की तकलीफ होने की संभावना है।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 4

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज सुखद ग्रह स्थिति बन रही है। इस बेहतरीन समय का उचित सदुपयोग करें। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती हैं। किसी भी फोन कॉल अथवा अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन को गंभीरता से लें। समाज तथा परिवार में भी आपका वर्चस्व बना रहेगा।
नेगेटिव- इस समय की गई किसी भी यात्रा के सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। बेहतर होगा कि अपने वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें। कभी-कभी बेवजह गुस्सा और चिडचिडाहट रह सकती है। अपनी इन कमियों पर काबू पाए। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें ।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कार्यों में गति आएगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती हैं। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें और तथा विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी ध्यान देना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का अतिरिक्त काम करना पड़ेगा।
लव- परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग व सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। किसी खास मित्र से मुलाकात भी हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। अपनी नियमित जांच करवाएं, तथा बेहतर इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
आध्यात्मिक बातों पर ध्यान देने से शांति मिलेगी। निर्णय लेते समय आपको दुविधा हो सकती है, जिसे खुद ही दूर करना होगा। परिवार के अलावा अन्य लोगों के साथ बातचीत करते हुए हल ढूंढने की कोशिश करें। सेहत के लिए जागरूक रहना होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने से निराशा हो सकती है।
करियर : नई बातें सीखने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे। खुद को बेहतर बनाना जरूरी होगा।
लव : लव रिलेशनशिप संबंधित निर्णय लोगों के दबाव में आकर न बदलें। ये बात आपके लिए पछतावे का कारण बन सकती है।
हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी बढ़ेगी।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 3


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। तथा कोई निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजना भी बनाएंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा।
नेगेटिव- यह भी ध्यान रखें कि आपकी जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का बहुत बड़ा कारण बन सकती हैं। व्यक्तिगत तथा पारिवारिक मामलों में धैर्य और संयम बनाकर रखें। फाइनेंस संबंधी गतिविधियां सामान्य ही रहेगी।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ ना कुछ व्यवधान बने रहेंगे। स्टाफ तथा कर्मचारियों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय मुनाफा दायक रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के तबादले को लेकर कुछ कार्यवाही शुरू हो सकती हैं।
लव- जीवनसाथी के साथ संबंध में खुशनुमा रहेंगे। तथा मित्रों के साथ मेल-मिलाप भी प्रसन्नता देगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। सिर्फ बदलते मौसम और पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
भविष्य संबंधी जो चिंता है, वह दूर होगी। अपनी काबिलियत पर विश्वास रखें। आगे बढ़ने की कोशिश करें। किसी भी बात का खुद पर दबाव न बने, इस बात का ध्यान रखें। अपने विचारों को अमल में लाने की कोशिश करें। अपने तय किए हुए वह वक्त के अनुसार काम करें।
करियर : करियर संबंधी निर्णय बदलने पड़ सकते हैं, नए काम की शुरुआत करते समय निर्णय में बार-बार बदलाव करना पड़ सकता है। परिस्थिति के साथ समझौता करना आपके लिए आसान होगा।
लव : पुराने रिलेशनशिप के बारे में विचार न करते हुए नए रिलेशनशिप पर ध्यान देना होगा।
हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से उपचार लें।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 1

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। और आप बेहतरीन तरीके से उन्हें क्रियान्वित भी कर लेंगे। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक सुकून बना रहेगा।
नेगेटिव- इस समय कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है, इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों तथा आलस में अपना समय नष्ट ना करें। अगर कोई ऋण लेने की योजना बन रही है, तो उस पर एक बार फिर विचार विमर्श अवश्य कर ले।
व्यवसाय- बिजनेस के बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं, हालांकि आपको सफलता मिलेगी परंतु फिर भी अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। साझेदारी के कारोबार में हिसाब-किताब संबंधी कार्यों में पारदर्शिता रखें।
लव- घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- एलर्जी और बदलते मौसम जनित परेशानी महसूस होगी। इस समय हाइजीनिक रहना बहुत जरूरी है। साथ ही पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
किसी एक बात का चुनाव करके पूरा फोकस उस पर ही लगाना होगा। निराशा दूर होगी। अभी तक आपने जो सफलता हासिल की है, उसका अवलोकन करके खुद को प्रेरित करना पड़ सकता है। दूसरों के साथ दूरियां न रखें। किसी भी बात का असर आपके काम पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। महत्वपूर्ण निर्णय को अमल में लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
करियर : नौकरीपेशा लोगों को काम की वजह से बोनस मिल सकता है।
लव : रिलेशनशिप या विवाह संबंधी निर्णय लेने के लिए आप पूरी तरह से तैयार हैं। पार्टनर के साथ ये चर्चा जरूर करें।
हेल्थ : कंधे में जकड़न और पीठ दर्द की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 5


कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत बनाएं, इनके माध्यम से आपको कोई उपलब्धि मिलने की स्थिति बन रही है। किसी सामाजिक गतिविधि में आपका योगदान आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ाएंगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की व्यवधान दूर होंगे।
नेगेटिव- घर की किसी वस्तु की खरीदारी पर उम्मीद से ज्यादा खर्चा हो जाएगा। किसी भी विशेष योजना को क्रियान्वित करने में दूसरों की बातों में ना आकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। कहीं भी पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी अवश्य सुनिश्चित कर लें।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी गतिविधि में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। लेकिन अपने कर्मचारियों और स्टाफ की गतिविधियां नजरअंदाज ना करें और ना ही किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने व्यवसाय पर होने दे। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- पारिवारिक सदस्य का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया घर की सुख-शांति व अनुशासन बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी इन्फेक्शन जैसी समस्या से परेशान होना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
काम जब तक पूरा नहीं होता है, तब तक आपको प्रयत्न जारी रखने होंगे। लोगों की संगत में खुद को नकारात्मक न बनने दें। आपके विचार और लक्ष्य दूसरों से अलग हैं, ये बात समझ आएगी। लोगों की आप के लिए नाराजगी क्यों बनी रहती है, ये समझना होगा। आप अपनी बातों पर टिके रहेंगे।
करियर : व्यापार से जुड़ी महिलाओं को अपेक्षा के अनुसार प्रगति मिलेगी। काम का विस्तार आपको करना होगा।
लव : पार्टनर के साथ हुए विवाद आपसी सामंजस्य से सुलझेंगे। ये विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं।
हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 7

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी गतिविधि चल रही है, तो उसे कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इसलिए अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा रखें। धर्म-कर्म संबंधी मामलों में भी आपका रुझान रहेगा।
नेगेटिव- वक्त के अनुसार अपनी प्रतिक्रिया करें। दूसरों के मामले में उलझना आपकी मान-हानि का भी कारण बन सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। व्यर्थ ही खर्चों की स्थिति रहेगी। इसलिए कोई भी प्लानिंग करते समय बजट का ध्यान जरूर रखें।
व्यवसाय- कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का रास्ता खुलेगी। हालांकि वर्तमान समय में आय की स्थिति कुछ धीमी ही रहेगी। युवा लोग अपने प्रोजेक्ट के प्रति लापरवाह ना रहे। जल्दी आपके प्रयासों का परिणाम मिलने वाला है।
लव- दांपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। तथा संबंधों में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- आपकी ही लापरवाही की वजह से हल्की-फुल्की खांसी- जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक इलाज से आपको राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
पुराना निवेश फायदा दे सकता है, इस कारण आर्थिक परिस्थिति में बदलाव आएगा। महत्वपूर्ण बातों को सुलझाने का रास्ता प्राप्त होगा। पुराने मित्र के साथ अचानक मुलाकात हो सकती है, इस कारण आपको आनंद मिलेगा। साथ में रिश्तों की अहमियत समझ आएगी।
करियर : रियल स्टेट और कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को बड़ा काम प्राप्त होगा, जिससे फायदा भी मिल सकता है।
लव : पार्टनर से प्रशंसा मिलेगी।
हेल्थ : बुखार और एलर्जी जैसी तकलीफ होने में वक्त लगेगा।
लकी कलर – ग्रे
लकी नंबर – 6


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अध्यात्म और धर्म-कर्म संबंधी गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इसके कारण आप अपने व्यवहार में भी बहुत ही सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम भी हासिल होंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। क्योंकि सही समय पर अपने कार्यों को पूरा करने से सुकून महसूस करेंगे तथा व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। नुकसान से बचने के लिए धन निवेश संबंधी गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में असमंजस और अनिर्णय की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर की योजनाएं व कार्यशैली बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होंगे। ऑफिशियल मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना करें।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें। क्योंकि इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- अनियमित खान-पान और दिनचर्या की वजह से पेट में दर्द व एसिडिटी की शिकायत रहेगी। देसी इलाज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
अपनी समस्या के बारे में गहराई से विचार करें और अपनी कमजोरियों को समझने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित नुकसान होने की संभावना बन रही है। लेनदेन करते समय सतर्कता रखनी होगी। परिवार के लोगों से मिल रहे साथ पर ध्यान देते रहें। तय किए गए टारगेट के संबंध में निराशा बनी रहेगी।
करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित बातों को सीखने का मौका मिलेगा। इसका फायदा जरूर उठाएं। इसके जरिए आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बन सकता है।
लव : रिलेशनशिप को सुधारने के लिए आपके द्वारा क्या प्रयत्न करने की आवश्यकता है, ये बात समझ आएगी।
हेल्थ : सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 8

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सोशल गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा और आपके व्यक्तित्व संबंधी कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आएंगी। ऑनलाइन सेमिनार में आपके विचारों को तवज्जो दी जाएगी। आपकी तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे।
नेगेटिव- प्रैक्टिकल बने। बहुत अधिक आदर्शवाद आपके स्वयं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज मनोस्थिति कुछ विचलित रहेगी। इस समय एकांत अथवा मेडिटेशन के लिए जरूर व्यतीत करें, इससे आपका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- आज कारोबार संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। कर्मचारियों व सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध रखना उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा।
लव- किसी अन्य व्यक्ति का अपने परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें। आपसी सामंजस्य से घर में शांति पूर्ण माहौल बनेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और चिंता का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। समय-समय पर उचित आराम और आहार लेते रहे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
आपको मिल रही जानकारी का सही इस्तेमाल करके परिस्थिति में बदलाव करना होगा। परिवार के लोगों से थोड़ी दूरियां रह सकती हैं। आप भी कुछ हद तक दायरा बनाए रखना पसंद करेंगे। अपनी बातों पर ध्यान देते हुए व्यक्तिगत जीवन में बदलाव करना आपके लिए आसान रहेगा। आपको हर एक अवसर का सही उपयोग करना होगा।
करियर : उच्च शिक्षा संबंधी निर्णय के बारे में दोबारा विचार करने की जरूरत है। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए आपको अवसर प्राप्त होंगे।
लव : पार्टनर और आप एक-दूसरे के लिए नाराजगी दूर करेंगे।
हेल्थ : पैर दर्द की परेशानी हो सकती है।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 9

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन भर कुछ ना कुछ गतिविधियां होती रहेंगी। कुछ समय बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। उनके अनुभवों को आत्मसात करना आपको नई दिशा देगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर संतुष्ट रहेंगे।
नेगेटिव- खास तौर पर अपने कजिन भाई-बहनों के साथ रिश्तों को बहुत अधिक संभालने की जरूरत है। वरना विवाद बढ़ सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी की आर्थिक मदद करने की वजह से आपका हाथ कुछ तंग हो जाएगा। इस समय कोई भी यात्रा करना नुकसान दायक रहेगा।
व्यवसाय- अपने व्यवसाय की एडवर्टाइजमेंट करने में ज्यादा ध्यान दे। इस समय किसी प्रोजेक्ट को लेकर बहुत अधिक निवेश होने की संभावना है। पेमेंट संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। सरकारी नौकरी में अपनी इच्छा के विपरीत कोई काम करना पड़ सकता है।
लव- घर परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। लेकिन किसी विपरीत लिंगी से ज्यादा मेल-मुलाकात आपकी छवि को खराब कर सकती हैं।
स्वास्थ्य- खांसी, जुखाम अथवा एलर्जी की कोई समस्या बढ़ सकती हैं। ज्यादा पोलूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
लोगों की अपेक्षाओं से अधिक अपनी अपेक्षाओं पर ध्यान देना होगा। परिवार और अन्य लोगों के लिए जिम्मेदारियां निभाएंगे। व्यक्तिगत जीवन से जुड़े लक्ष्य में किसी दखलअंदाजी न होने दें। आपके काम की वजह से परिवार के लोगों को प्रेरणा मिलेगी।
करियर : नौकरी करने वाले लोगों को नौकरी में बदलाव करने का मौका प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को काम की वजह से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
लव : पार्टनर और आपके बीच बातचीत बंद हो सकती है।
हेल्थ : सेहत सुधारने के लिए आराम करने पर ध्यान देना होगा।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 3

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी। आपकी तरक्की के लिए कोई द्वार खुल रहा है, सिर्फ अत्यधिक मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को भी आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून और खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- निवेश संबंधी कोई भी कार्य करते समय उचित जानकारी अवश्य हासिल कर लें, वरना नुकसान होने की आशंका है। कोई नकारात्मक बात आपकी मानसिक स्थिति को विचलित कर सकती हैं। इसलिए अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें।
व्यवसाय- इस समय अपने व्यवसाय पर पूरा ध्यान केंद्रित रखना जरूरी है। क्योंकि आपकी तरक्की आपकी कार्य क्षमता और मेहनत पर ही निर्भर है। संपर्क सूत्र को भी मजबूत करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा करना लाभदायक रहेगा।
लव- जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में अपना समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचार आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी लगाएं और मेडिटेशन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
कड़ी मेहनत के बाद आपको अपेक्षा के अनुसार सफलता मिलेगी। इस कारण शांति मिलेगी। बड़े लक्ष्य के लिए विचार न करें। बड़ी खरीदारी हो सकती है। योजना के अनुसार काम आगे बढ़ेगा। इस कारण बड़ी जिम्मेदारी के लिए आप खुद को तैयार करेंगे।
करियर : करियर में स्थिरता रहेगी। फिलहाल आपको जो काम मिल रहे हैं, उनके जरिए आर्थिक पक्ष को मजबूत करना होगा।
लव : पार्टनर से मिले सुझाव महत्वपूर्ण होंगे।
हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम होने से तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 7

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- कुछ खास लोगों से मेल मुलाकात होगी और घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती हैं। खास तौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल चल रहा है।
नेगेटिव- किसी से किया वादा निभाने की कोशिश करें। दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्चा या कर्जा लेने से बचें। सोच-विचार में भी समय लगाने से उपलब्धियां आपके हाथ से निकल सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करें। यह संबंध भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। नौकरी में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव बेहतर रहेगा।
लव- पारिवारिक सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यह संबंध प्रेम संबंधों में भी परिणित होने की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बढ़ती गर्मी की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
आपको जो अवसर और स्रोत प्राप्त हो रहे हैं, उनका इस्तेमाल ठीक से करें। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाना आपके लिए संभव होगा। पुराने कर्ज को दूर करने के लिए मेहनत जारी रखें। जब तक कर्ज दूर नहीं होता है, तब तक नए निवेश पर ध्यान न दें। परिवार के लोगों के साथ दूरियां न रखें। तालमेल से विवाद सुलझाएं।
करियर : काम की वजह से नए लोगों के साथ परिचय होगा, जो काम का विस्तार करने के लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
लव : पार्टनर से विवाह संबंधी चर्चा करने की कोशिश करें। यदि आप मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं तो इस बात को पार्टनर के सामने प्रकट करें।
हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कतें पर ध्यान देना होगा। वर्ना सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 9
