छत्तीसगढ़
Trending

पति की हैवानियत, पत्नी के हाथ पांव बांधकर जिंदा जलाया

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चरित्र संदेह में पति ने पत्नी पर क्रूरता कर उसकी जान ले ली। आरोपी पति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के हाथ पांव बांधकर उसे जिंदा जला दिया। 90 फीसदी जाली महिला को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, घटना अम्बिकापुर की है। मृतिका नेहा सोनहा बलरामपुर जिला के बसंतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनका दामाद उनकी बेटी पर शादी के बाद से ही चरित्र पर संदेह करता था। आये दिन दोनों का विवाद भी होता था। घटना वाले दी भी विवाद हुआ था और देखते ही देखते इतना बढ़ा कि आरोपी ने उनकी बेटी के हाथ पांव बांधकर उसे जिंदा जला दिया।घटना के दौरान आरोपी खुद भी घर पर था। जैसे ही इस वारदात की जानकारी पुलिस को मिली तो आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने महिला को 90 फीसदी जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button