Chhattisgarh

CG NEWS: तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के बड़े पैमाने पर तबादले, कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने लगाया ये बड़ा आरोप

CG NEWS: रायपुर: छत्तीसगढ़ में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के बड़े पैमाने पर तबादले से कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने राजस्व मंत्री टंक राम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने आरोप लगाया है कि इस ट्रांसफर प्रक्रिया में भारी लेन-देन हुआ है और वे इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की योजना बना रहे हैं।

CG NEWS: कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणी दुबे का कहना है कि जिन अधिकारियों ने मंत्री के बंगले के सामने नतमस्तक होने की कृपा की, उन्हें मनचाही पोस्टिंग दी गई है। उनका आरोप है कि इस ट्रांसफर में कोई भी मानक या क्राइटेरिया नहीं अपनाया गया है। किसी अधिकारी का एक वर्ष के भीतर स्थानांतरण कर दिया गया है, तो किसी का तीन वर्ष बाद भी। उन्होंने पूछा कि मंत्री बताएँ कि तीन वर्ष के बाद स्थानांतरण का नियम क्या है, जबकि इस बार एक वर्ष या दो वर्ष का कोई मानक नहीं रखा गया है। उन्होंने इसे घोर अनियमितता करार दिया है।

CG NEWS: नीलमणी दुबे ने कहा कि जिन अधिकारियों की रिटायरमेंट में केवल छह महीने बचे हैं, उनका भी तबादला कर दिया गया है। यहां तक कि 55 वर्ष के एक अधिकारी, जो आईसीयू में भर्ती हैं, उनका भी स्थानांतरण किया गया है। उन्होंने कहा कि इस ट्रांसफर प्रक्रिया में ना तो स्वास्थ्य मानक हैं, ना ही उम्र के मानक हैं। यह पूरी प्रक्रिया मानकहीन है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में उनका छह बार स्थानांतरण हुआ है, जिससे उनके परिवार पर भारी असर पड़ा है।

CG NEWS: संघ के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जानबूझकर संघ के पदाधिकारियों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि संघ के अध्यक्ष होने के नाते उनका ट्रांसफर मोहला मानपुर कर दिया गया है ताकि वे रायपुर आकर संघ की समस्याओं को न उठा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि संघ के एक्टिव सदस्य राकेश देवांगन का रायपुर से सुकमा ट्रांसफर कर दिया गया है। संघ के अन्य पदाधिकारी जैसे गुरुदत्तपांच भाई और पेखंड टोकरे का भी तबादला विभिन्न स्थानों पर किया गया है। इसे वे षडयंत्रपूर्ण नीति मानते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button