NewsAquariusAriesCapricornLeoLibraPiscesSagittariusScorpioTaurusVirgoअन्या खबरेंकर्कदेशदेश-विदेशधर्मधार्मिकन्यूज़ब्रेकिंगमेषराशिफलवृषसिंह

आज का मेष राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप अपनी रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। संतान की किसी उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में खास मेहमानों के आने से काफी व्यस्तता बनी रहेगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें आने की वजह से चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अपने परिश्रम के अनुरूप उचित परिणाम ना मिलने से आत्म बल में कमी आ सकती है। घबराने की बजाए अपनी मेहनत बढ़ाना ज्यादा उचित है।
व्यवसाय- बिजनेस में बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं, दोपहर बाद अचानक काम बनने शुरू हो जाएंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती है। ऑफिस में कागजी काम करते वक्त बहुत सावधानी रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ गलतफहमियां उत्पन्न होगी। परंतु आपस में बैठकर सुलझाने से परिस्थितियां संभल भी जाएंगी।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है। किसी तरह का इन्फेक्शन होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

जो लोग आपके खिलाफ हैं, उनके बारे में अधिक विचार न करें। अपने निर्णय पर ध्यान देकर काम करें। आप में आ रहे बदलाव की वजह से निर्णय भी बदलेंगे, इस कारण कुछ लोगों के साथ के संबंध में भी बदलाव आएगा। आपको केवल अपनी बातों पर ध्यान देना है।

करियर : मेहनत करने के बाद भी रुकावटें दूर नहीं होंगी, इस वजह से उदासीन महसूस होगा, लेकिन आप प्रयत्न जारी रखें।

लव : रिलेशनशिप सुधारने के लिए दोनों पक्षों को प्रयत्न करने होंगे।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए पूरे डिसिप्लिन के साथ डॉक्टर के सुझावों पर ध्यान दें।

लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनभर कुछ चुनौतियां रहेंगी, हालांकि आप अपने प्रयासों से समय को बेहतर बना लेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। कोई भी नई शुरुआत करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। साथ ही प्रभावशाली लोगों का भी सानिध्य और सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव– किसी भी तरह की आवाजाही करना समय और पैसे का नुकसान ही है। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही फोकस रखें। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक भी सकते हैं। अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें। कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले उचित जांच-पड़ताल जरूर करें।
व्यवसाय- बिजनेस के काम व्यवस्थित रहेंगे। किसी भी तरह के निवेश की योजना है, तो तुरंत उस पर काम करें। मनचाहे नतीजे मिलेंगे। इस समय लेनदेन में बहुत सावधानी रखना जरूरी है।
लव- अपनी भावनाओं को संतुलित और संयमित रखें। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ने से पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने आप में आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

अपनी काबिलियत पर ध्यान देकर पूरी मेहनत के साथ समस्या का सामना करेंगे। हर छोटी बात आपकी बेचैनी और चिड़चिड़ापन बढ़ाएगी। आप इस परिस्थिति का किस प्रकार से सामना करते हैं, इस बात पर भविष्य टिका हुआ है। खुद को निराश न बनाएं। लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रयत्न जारी रखने होंगे।

करियर : काम से जुड़ी जिम्मेदारी अकेले ही निभानी पड़ेगी। लोगों का विरोध समस्या का कारण बन सकता है, लेकिन आपका काम रुकेगा नहीं।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जो बदलाव आया है, उस पर ध्यान देकर रिलेशनशिप संबंधी निर्णय लेना होगा।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या रहेगी।

लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कोई खास कार्य संपन्न हो जाएगा तथा वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। किसी पूर्व योजना को भी क्रियान्वित कर लें। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों और मित्रों के लिए भी समय निकाल लेंगे।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। कभी-कभी शक और संशय स्थिति संबंध में खटास भी ला सकती है। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करने से परहेज रखें। क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही हैं।
व्यवसाय- अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। कुछ लोग आपके काम की नकल भी कर सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी कामों को ज्यादा महत्व दें। अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों पर कड़ी नजर रखें।
लव- वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे तथा घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। परंतु युवा लोग किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से संकट में आ सकते हैं।
स्वास्थ्य- घुटनों तथा जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

करीबी लोग अपने कामों में व्यस्त रहेंगे, इस कारण आपका अकेलापन हो सकता है। आपकी समस्या का समाधान आपके प्रयत्न से ही होने वाला है। दूसरों पर निर्भरता न रखें, अपने प्रयत्न जारी रखने की जरूरत है। सोच में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें। आपको प्रेरित महसूस हो सकता है।

करियर : करियर के बारे में लिए गए निर्णय को अमल में लाना कठिन होगा, लेकिन आपको हार नहीं माननी है।

लव : रिलेशनशिप आपके लिए अगर बोझ बन रही है तो इस बारे में विचार जरूर करें।

हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कत होने से सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कहीं पैसा फसा हुआ है, तो आज उसका तकाजा करने का अनुकूल समय है। प्रॉपर्टी अथवा घर की सुविधा की चीजों की खरीदारी पर ज्यादा समय बीतेगा। बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती हैं।
नेगेटिव- फालतू कामों में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें। नकारात्मक लोग आपकी मान-हानि और अपमान का कारण बन सकते हैं। विद्यार्थी सोशल मीडिया तथा व्यर्थ के कार्यों से ध्यान हटाकर अपनी पढ़ाई में लगाएं।
व्यवसाय- कारोबार में स्टाफ और कर्मचारियों से मदद मिलेगी। निवेश संबंधी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। बिजनेस में कुछ नया करने की योजना है तो उस पर पूरा ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। तथा घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ ना करें। किसी भी तरह का रिस्क लेना आपको मुश्किल में डाल देगा।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

परिस्थिति चाहे जैसे भी हो, आपको अपने निर्णय पर टिके रहना होगा। अपनी अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर काम करें। इच्छाशक्ति के बल पर कामों को बदलना संभव होगा, ये बात समझें। इस कारण आप अपनी सोच में बदलाव करने के लिए प्रयत्न जारी रखेंगे।

करियर : करियर के बारे में नकारात्मक न रहें। आप अपने टारगेट पर ध्यान दें।

लव : रिलेशनशिप की वजह से नाराजगी हो सकती है, लेकिन पार्टनर के स्वभाव में आ रहा बदलाव आपको समझ आएगा, इस कारण पार्टनर और रिलेशनशिप के लिए विश्वास बना रहेगा।

हेल्थ : पेट संबंधी समस्या होने से दिक्कतें बढ़ेंगी, खान-पान का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 1

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अचानक ही कोई रुकी हुई पेमेंट आने से अथवा कोई खास काम बन जाने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में बिना वजह हस्तक्षेप ना करें। अन्यथा इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद होने से इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में महत्वपूर्ण आर्डर मिलेंगे। परंतु उन्हें पूरा करने के लिए लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रखें।
लव- वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव रह सकते हैं। जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव करना जरूरी है। सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

अपनी तुलना दूसरों के साथ न करें। आपको अवसर अलग हैं, ये समझने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में आ रहे बदलाव पर ध्यान देना होगा। योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। पुराने कर्ज को मिटाने के लिए प्रयत्न बढ़ाएं। वर्ना पैसों से जुड़ी चिंता दूर नहीं होगी।

करियर : आपके प्रयत्न सफल होंगे। काम पर ध्यान देते रहें।

लव : पार्टनर का साथ मिलने से कठिन निर्णय लेना आसान हो जाएगा।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 4

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर के किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि को लेकर उत्सव का माहौल रहेगा। आज कोई ऐसी सुखद घटना घट सकती है, कि आप खुद आश्चर्यचकित रह जाएंगे। आपको किसी ईश्वरीय शक्ति का आभास होगा।
नेगेटिव- किसी भी विशेष मुद्दे पर वार्तालाप करते समय यह ध्यान रखें कि भाइयों के साथ संबंधों में कटुता ना बढ़े। बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। कुछ समय उनके साथ भी जरूर व्यतीत करें। लेन-देन संबंधी मामलों में कुछ गलतियां हो सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में बेहतर एग्रीमेंट मिल सकते हैं। ज्यादातर काम अच्छे से पूरे होते जाएंगे। विदेश से संबंधित कारोबारियों को बेहतर लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। बॉस तथा उच्चाधिकारियों के साथ संबंधों में भी मधुरता आएगी।
लव- घर में किसी खास व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव करने के लिए स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें। आयुर्वेद का अधिक से अधिक सेवन करना उचित है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

महत्वपूर्ण विषय की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करनी होगी, तभी निर्णय लेना आसान होगा। लोगों के साथ जुड़े रहने के बाद भी अकेलापन रह सकता है। शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करें, वर्ना छोटी सी समस्या भी बड़ा रूप ले सकती है।

करियर : आज के तय किए गए काम को पूरा करने में वक्त लगेगा। काम ध्यान पूर्वक करें।

लव : रिलेशनशिप संबंधी बातों को समझकर आपसी तालमेल बढ़ाने की कोशिश करें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी होने की संभावना है।

लकी कलर – ग्रे
लकी नंबर – 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपकी व्यवस्थित कार्यप्रणाली और दिनचर्या का सकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य तथा व्यक्तित्व पर पड़ेगा। प्रॉपर्टी संबंधी किसी प्रकार का कार्य करने के लिए आज का दिन उत्तम है। घर के रखरखाव संबंधी शॉपिंग में दिल खोलकर खर्च करेंगे।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना आपा ना खोए और शांति से समाधान ढूंढे। ध्यान रखें कि आज खर्चों की अधिकता रहेगी। जल्दी ही परिस्थितियां संभल जाएंगी। युवाओं को मन मुताबिक सफलता ना मिलने से धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आज महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में परेशानी हो सकती है । कोई सरकारी रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- आपके कार्य में जीवन साथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मान-हानि का कारण बनेंगे।
स्वास्थ्य- अस्वस्थता की वजह से कुछ थकान व आलस जैसी स्थिति महसूस करेंगे। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

लोगों से मिल रही मदद स्वीकार करने से लाभ हो सकता है। परिवार के कुछ लोगों के साथ अचानक विवाद होने की संभावना है। बातचीत करते समय सतर्कता रखें।

करियर : काम में बदलाव करने के लिए अपनी स्किल्स पर ध्यान दें। इस बात पर विचार जरूर करें।

लव : रिलेशनशिप के कारण मानसिक तनाव रहेगा।

हेल्थ : घुटनों का दर्द या जोड़ों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 7

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई भी काम प्लानिंग से करना तथा सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा प्रदान करेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने से आर्थिक समस्या से भी निजात मिलेगी। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे, दूसरों की अपेक्षा अपने कार्य क्षमता पर विश्वास रखें।
नेगेटिव- अपनी सामाजिक अथवा राजनीतिक छवि को उत्तम बनाकर रखें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दे। बेहतर होगा कि फालतू गतिविधियों में अपना ध्यान ही ना लगाएं। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय एकांत अथवा किसी धर्म स्थल पर जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसाय बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, तो उससे जुड़ी जानकारी हासिल करना जरूरी है। साथियों के फैसलों को प्रायोरिटी पर रखें। आपको निश्चित ही उचित समाधान मिलेगा। इस समय कोई मनचाहा बेहतरीन आर्डर मिल सकता है।
लव- वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। तथा परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल में जाने का भी प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य- गैस व एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं। तनाव को हावी ना होने दें। मेडिटेशन में कुछ समय व्यतीत करना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

आप दूसरों के लिए जैसा बर्ताव रखते हैं, उसके अनुसार मदद मिलेगी। किसी व्यक्ति से मिल रहे सुझावों पर ध्यान देना जरूरी है, ये व्यक्ति आपके नुकसान को रोक सकता है।

करियर : पारिवारिक व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े निर्णय लेते समय सभी से चर्चा करने की जरूरत है।

लव : पार्टनर और परिवार के बीच विवाद होने से आपको निराशा होगी।

हेल्थ : सेहत अचानक से बिगड़ने की संभावना है।

लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 4

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी खास योजना पर विचार होगा और क्रियान्वित करने का भी प्लान बनेगा। आप खुद को आत्मविश्वास से लबरेज महसूस करेंगे। अगर कोई व्यक्तिगत विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्था से हल करने का प्रयास करें। इससे संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढे तथा भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहे। संपत्ति संबंधी विवादित मामले किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का प्रयास करें। युवाओं को लापरवाही करना नुकसान दे सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में समय अनुसार परिवर्तन लाएं। मीडिया कंप्यूटर ऑनलाइन जैसी गतिविधियों की ओर अधिक जानकारी हासिल करें। इससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को कोई विदेश संबंधी उपलब्धि आएगी।
लव- किसी प्रिय मित्र के मिलने या बातचीत होने से आपसी विचारों का सुखद आदान-प्रदान होगा। लव अफेयर्स के मामले मे आप भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से थकान हावी रहेगी। उचित आराम ले तथा मौसम में चल रहे परिवर्तन से भी अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

व्यर्थ बातों से ध्यान हटाकर आप केवल अपने टारगेट पर फोकस करें। अन्य बातों में बदलाव वक्त के अनुसार होगा, लेकिन टारगेट हासिल करना पूरी तरह से आपके नियंत्रण में है। इसलिए अवसर का फायदा उठाने की कोशिश करें। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहने से काम सरलता से सुलझेंगे।

करियर : करियर संबंधी निर्णय में बदलाव करना पड़ सकता है।

लव : पार्टनर के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है।

हेल्थ : सर्दी-खांसी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ रुके हुए कार्य पुनः शुरू हो सकते हैं, इसलिए एकाग्रता से उन पर कार्य करें। इस समय ग्रह स्थितियां आप के पक्ष में हैं। आप जो भी निर्णय लेंगे या काम करेंगे, उसमें निसंदेह सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से मनमुटाव होने की आशंका है। इसका असर घर परिवार पर भी पड़ सकता है। परंतु घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह व हस्तक्षेप से समस्या सुलझ जाएगी। कटु वाणी का प्रयोग करने से बचें।
व्यवसाय- आज आपका व्यवसाय को लेकर लिया गया कोई निर्णय क्रियान्वित हो सकता है, इसीलिए इसके लिए प्रयासरत रहें। फाइनेंस संबंधी कार्य भी परेशानी और बाधा के उपरांत पूरे हो जाएंगे। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा।
लव- घर परिवार में शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल बना रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहे, इसका असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- टांगो व घुटनों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। वायु-बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

किसी व्यक्ति के साथ हुई बातचीत की वजह से थोड़ी निराशा होगी, लेकिन इस व्यक्ति की बातों को समझने की आवश्यकता है। जिन बातों को आप नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ रहे हैं, वे बड़ी समस्या बन सकती हैं।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार काम मिलने में वक्त लगेगा।

लव : पार्टनर को दिए गए वचन को निभाना जरूरी होगा।

हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी होने की संभावना है।

लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 8

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संपर्क बनेंगे तथा सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान हासिल होगी। आज दिन का कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- शांतिपूर्ण तरीके से पारिवारिक तथा व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। इस समय अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। कहीं भी निवेश करने के लिए समय प्रतिकूल है।
व्यवसाय- बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। व्यवसाय संबंधित कुछ फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। ऑफिस के काम को उचित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे, कंपनी को भी फायदा होगा। व्यवसाय से संबंधित कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
लव- परिवार जनों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध आपकी बदनामी का कारण भी बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- जोड़ों तथा मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकता है। गैस व बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

यदि आपका लक्ष्य तय हुआ है तो इस बात की चर्चा बाहरी लोगों के साथ न करें। किसी एक बात का चुनाव करके उस पर फोकस बनाए रखें। टारगेट को हासिल करते समय आपके व्यक्तित्व में जो बदलाव आएगा, वह आपके लिए लाभदायक होगा।

करियर : काम संबंधी डिसिप्लिन बनाए रखें। वर्ना नुकसान होने की संभावना है।

लव : लव रिलेशनशिप के लिए सकारात्मक रहना होगा।

हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 6

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- भाग्य और परिस्थितियां आपके लिए बेहतरीन समय का निर्माण कर रहे हैं। हालांकि कुछ प्रतिकूल परिस्थितियां बनेंगी, लेकिन आप अपने मनोबल और सूझबूझ से उनके सुलझा भी लेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श होगा।
नेगेटिव- कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी लगाएं। शक और वहम जैसी नकारात्मक बातें दूसरों के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकती हैं। युवा वर्ग भी बेकार की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। यह समय अपने भविष्य के प्रति सजग रहने का है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर स्टाफ की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती है, इसलिए अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियों में कुछ नुकसान होने की आशंका है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऑफिशियल दस्तावेजों को बहुत अधिक संभालकर रखें।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। दोस्तों के साथ भी सकारात्मक वार्तालाप होगा।
स्वास्थ्य- मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों को ज्यादा इस्तेमाल करें। खांसी, जुकाम और एलर्जी जैसी समस्या से परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

समस्याओं का समाधान काम से ही होगा। आलस से बचना होगा। पैसों से संबंधित चिंता बनी रहेगी, पैसों के कारण कोई काम रुकेगा नहीं, फिलहाल जो महत्वपूर्ण स्रोत हैं, उन पर ध्यान दें।

करियर : अपने कार्यक्षेत्र के लोगों के साथ वक्त बिताने से प्रेरणा मिलेगी।

लव : रिलेशनशिप में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन चिंता का कारण नहीं है।

हेल्थ : वजन अचानक से बढ़ने से सेहत बिगड़ सकती है, डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।

लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 7

xx

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button