छत्तीसगढ़
Trending

बृजमोहन अग्रवाल ने लोक आस्था के महापर्व छठ की बधाईयां और शुभकामनाएं दी

19 नवंबर, रविवार : लोक आस्था का महापर्व छठ रायपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाईयां व शुभकामनाएं दी।रायपुर में विभिन्न स्थानों पर खारुन नदी और पोखरों पर श्रद्धालु अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।बृजमोहन अग्रवाल महादेव घाट पर खारुन नदी के तट भक्तों के बीच पहुंचे। और महापर्व के साक्षी बने।कार्यक्रम का आयोजन छठ महापर्व आयोजन सीमित ने किया था।बृजमोहन अग्रवाल ने सभी प्रदेशवासी को महापर्व की बधाई दी। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वो कामना करते हैं की भगवान सूर्य और छठ मैया सभी प्रदेशवासियों को सुख, समृद्धि, सौभाग्य और संपन्नता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि, छठ का महापर्व में उदय और अस्त होते सूर्य की पूजा की जाती है। जो जिंदगी के उतर चढ़ाव के संकेत है। और हम सभी को जिंदगी के उतर-चढ़ाव , सुख-दुख से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। हमें पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहना है। छठ मैय्या सभी के जीवन में उजाला लाएंगी। बृजमोहन अग्रवाल ने माताओं, बहनों को अखंड सौभाग्यवती और बच्चों को लंबी स्वास्थ्य आयु का आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद सुनील सोनी, महापौर ऐजाज ढेबर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। गायक दिलीप षड़ंगी ने अपने गीतों से समा बांधा।बृजमोहन अग्रवाल भैय्या तालाब प्रोफेसर कॉलोनी, खो खो तालाब, पुरानी बस्ती, हल्का तालाब मठपुरैना, व्यास तालाब बीरगांव में आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।छठ पूजा के तीसरे दिन को संध्या अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है। यह छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन परिवार के सभी सदस्य नदी किनारे जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं।सनातन धर्म में छठ पूजा का खास महत्व है। शुक्रवार, 17 नवंबर से शुरू हुए छठ पर्व का सोमवार सुबह उर्धगामी अर्घ्य के साथ समापन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button