छत्तीसगढ़
Trending

मंत्री मोहम्मद अकबर की मौजूदगी में बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

कवर्धा , 10 अक्टूबर 2023

भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा होते ही नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय शर्मा का विरोध करते हुए पाला बदल लिया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में प्रवेश करवाया है। मंत्री अकबर ने 34 लोगों को कांग्रेस पार्टी का तिरंगा गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश करवाया है। जानकारी के अनुसार, मंत्री अकबर में उसरवाही के लोगों को कांग्रेस पार्टी का तिरंगा गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश दिलाई है और बधाई दी। विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी ने कवर्धा से विजय शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं कांग्रेस से दावेदारी करने वाले मो. अकबर हैं। फ़िलहाल कांग्रेस ने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button