
रविवार, 21 अप्रैल 2024
चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज परिवार की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाएंगे और सफल भी रहेंगे। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। ऑनलाइन शॉपिंग भी रहेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी लापरवाही के वजह से कुछ लोगों को परेशानी भी हो जाती है। अपने स्वभाव तथा विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें। युवा वर्ग बेकार की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने करियर संबंधी योजनाओं पर ध्यान दें। समय का उचित प्रबंधन करना जरूरी है।
व्यवसाय- अन्य गतिविधियों में व्यस्तता के चलते बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिर भी काम चलता रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी के मामले में फैसले लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें।
लव- पति-पत्नी दोनों ही व्यस्तता की वजह से घर पर समय नहीं दे पाएंगे। परंतु पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से अनुकूल माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखने के लिए दिनचर्या और खानपान संबंधी आदतों को एकदम व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जरूरी बदलाव करें। पैसों से संबंधित चिंता दूर करने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। पैसों का उपयोग सही तरीके से करना होगा। व्यर्थ खर्च की वजह से आपके लिए समस्या बढ़ सकती है। फिलहाल खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
करियर : अभी तक जो काम रुके थे, उन्हें आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। मिल रही मदद का स्वीकार जरूर करें।
लव : रिलेशनशिप संबंधी जो नकारात्मकता है, उसके पीछे का कारण समझना होगा। खुद में बदलाव करेंगे तो बेहतर रहेगा।
हेल्थ : सेहत से जुड़ी दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होंगी। अचानक जीवन शैली में बड़ा बदलाव न करें।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 4


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपको कुछ बेहतर देने का प्रयास कर रही है। समय का उचित सहयोग करें तथा सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें, सफलता अवश्यंभावी है। परंतु किसी भी भविष्य संबंधी योजना पर अभी कार्य स्थगित रखें।
नेगेटिव- काम की अधिकता आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकती हैं। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। भाई-बहनों के साथ आर्थिक समस्या को लेकर कोई मतभेद उत्पन्न हो सकता है। बहस करने के बजाय शांति और धैर्य रखना ज्यादा उचित है।
व्यवसाय- अन्य व्यवसायिक लोगों के साथ संबंधों में कटुता ना होने दें। अन्यथा इसका असर आपके व्यवसाय पर पड़ेगा। साथ ही आपके मान-सम्मान में भी कमी आएगी। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक से संबंधित कार्यों में बहुत ही सावधानी रखें।
लव- पारिवारिक समस्याओं को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाएं, इससे संबंध पुनः व्यवस्थित हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुखाम अथवा इन्फेक्शन से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें। तुरंत इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
जिन बातों में दुविधा हो रही है, उनके प्रति विचार स्पष्ट होंगे। बड़ा निर्णय लेना होगा। लोगों के विरोध की वजह से मानसिक तकलीफ हो सकती है। आपका निर्णय महत्वपूर्ण है, अपनी बातों पर टिके रहना होगा। बड़ी सफलता जल्दी ही मिल सकती है।
करियर : करियर से जुड़ा निर्णय लेने से पहले सहकर्मी या अनुभवी लोगों के साथ चर्चा जरूर करें।
लव : पार्टनर के साथ थोड़ा वक्त बिताने की जरूरत है। आपका अकेलापन दूर होगा।
हेल्थ : लो बीपी संबंधी दिक्कत होने से शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 4

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज दिनभर काम ज्यादा रहेगा। साथ ही उचित सफलता मिलने से उत्साह की वजह से आप थकान भी भूल जाएंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई सुखद समाचार मिलेगा।
नेगेटिव- व्यवहार में लचीलापन लाए। जिद और आवेश से काम उलझ सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी से वाद-विवाद की आशंका है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में नुकसान होने की स्थिति बन रही हैं। बेहतर होगा कि इन कार्यों में ध्यान ना दें।
व्यवसाय- बिजनेस में बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। साथ ही कर्मचारियों की वजह से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कोई खास अथॉरिटी आ सकती हैं।
लव- किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। डिनर अथवा मनोरंजन संबंधी यादगार प्रोग्राम बन सकते हैं। युवाओं की दोस्ती में नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- उचित आराम भी लेना जरूरी है। ज्यादा मेहनत की वजह से थकान और स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
पैसों का उपयोग सही तरीके से करने की जरूरत है। यदि आर्थिक लेन-देन में गलती हुई है तो आपका विश्वास कमजोर हो सकता है। जो नुकसान हुआ है, उसे दूर करने में वक्त लगेगा। दबाव और निराशा की वजह से लोगों के लिए कटुता न बने, इस बात का ध्यान रखना होगा।
करियर : करियर के कारण जो चिंता है, उसे दूर करने का रास्ता प्राप्त होगा, लेकिन आपको प्रयत्न खुद ही करने होंगे।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय लेने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं, सही बातों का चुनाव करना सीखें।
हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी ठीक करने के लिए खुद को तनाव से दूर रखना होगा।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 1

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आपने अपनी व्यक्तिगत या पारिवारिक गतिविधियों को लेकर जो कुछ प्लानिंग की है, उन पर अमल करने का उचित समय है। जमीन-जायदाद संबंधी चल रही दिक्कत दूर होगी। घर में संबंधियों का आगमन तथा मेल-मिलाप घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका शक्की स्वभाव आपके व परिवार दोनों के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देता है। वक्त के अनुसार खुद में भी बदलाव लाना जरुरी है। कंपटीशन की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपने किसी विषय में समस्या आने की वजह से चिंता रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में मौजूदा स्थिति पर ध्यान दें। किसी भी नई गतिविधि को शुरू करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। कार्यक्षेत्र में सुधार संबंधी कामों में बहुत खर्चा हो सकता हैं। परंतु आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे, इसलिए आर्थिक समस्या नहीं आएगी।
लव- परिवार जनों के साथ मनोरंजन व मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा, घर में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। सही-गलत का फैसला सोच-समझकर लेना होगा। जो बातें अभी तक बिगड़ी थीं, उन्हें सुधारने का मौका मिलेगा। पुरानी नाराजगी दूर करने के लिए कोशिश करनी होगी। भविष्य संबंधी जो योजना है, उसके लिए काम करना होगा।
करियर : काम की जगह आपको बढ़ोतरी मिल सकती है।
लव : रिलेशनशिप की वजह से जरूरी निर्णय लेने से दिक्कतें आएंगी।
हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कतें दूर करने के लिए डॉक्टर से मिलें।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 1


सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियां बनी रहेगी। अपनी आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। निवेश संबंधी कार्यों के लिए भी समय उत्तम चल रहा है। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान समाज में आपको सम्मानित भी करेगा।
नेगेटिव- किसी भी गलत बात पर तुरंत प्रतिक्रिया करने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयत्न करें। अगर कोई विवादित मामला चल रहा है तो सावधानी रखने की जरूरत है। क्रोध और आवेश में परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं तथा आकारण ही किसी के साथ गलतफहमी भी रहेगी।
व्यवसाय- आपकी उचित कार्य प्रणाली से मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के लोग कायल हो जाएंगे। आपको बेहतरीन आर्डर भी हासिल हो सकते हैं। परंतु इनकम के मार्ग अभी धीमे ही रहेंगे। वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा।
लव- दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। परंतु घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए अनुशासन भी रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। परेशानी उत्पन्न होने पर तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
लोगों से मदद और सुझाव प्राप्त होंगे, इस कारण तनाव दूर कर पाएंगे। करीबी लोगों के साथ ही वक्त बिताने की कोशिश करें। जो लोग आपकी बातें समझते हैं, उनकी वजह से सकारात्मकता बनी रहेगी।
करियर : काम सही तरीके से होने से काम में रुचि बढ़ने लगेगी। काम की क्वालिटी सुधारने के लिए प्रयत्न करने होंगे।
लव : पार्टनर से मिल रही प्रशंसा की वजह से सकारात्मकता बनी रहेगी।
हेल्थ : किसी भी प्रकार के तनाव का असर सेहत और नींद पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।
लकी कलर – ग्रे
लकी नंबर – 5

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सोसायटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य भी बन सकता है। समय अनुसार अपनी कार्य प्रणाली तथा स्वभाव में बदलाव लाना आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। कोई यात्रा संबंधी प्लान भी हो सकता है।
नेगेटिव- विवादित मामलों से दूर रहें और किसी की गलत बात को सहन ना करें। वरना अकारण ही लोग आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। उनकी देखभाल करना आपकी प्राथमिकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाएं। इससे संपर्क सूत्रों द्वारा आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में भी लाभदायक स्थितियां बन रही है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर आज अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। आप पूरे मन से उन्हें निपटा भीा लेंगे।
लव- मित्रों से मेल मुलाकात यादगार पलों में शामिल होगी। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी एलर्जी परेशान करेगी। अपना ध्यान रखें तथा आयुर्वेद का इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
नई बातों को अपनाते हुए पुरानी बातों को छोड़ना आसान होगा। परिवार के लोगों के साथ के संबंध सुधारें। पैसों से संबंधित फायदा जल्दी ही मिल सकता है। परिवार के किसी व्यक्ति से आपको तोहफा मिलने की संभावना है। पैसों का निवेश सोच-समझकर ही करें।
करियर : आपके द्वारा किए गए काम की नकल अन्य लोग करेंगे। सतर्कता रखनी होगी।
लव : पार्टनर और आप दोनों एक-दूसरे के लिए सकारात्मक रहें।
हेल्थ : सिर दर्द और एसिडिटी की समस्या दूर हो सकती है।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 6

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आलस और मौजमस्ती छोड़कर अपने कामों में व्यस्त हो जाएं, क्योंकि इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बहुत ही सकारात्मक बन रही है, इसका भरपूर सदुपयोग करें। विद्यार्थियों को भी किसी कंपटीशन में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव- जज्बातों की वजह से कमजोर ना बने तथा दिल के बजाए दिमाग से निर्णय ले। वरना बनते कार्यों में विघ्न पड़ सकता है और कुछ उपलब्धियां भी हाथ से निकल सकती हैं।य ह समय बहुत ही ध्यान पूर्वक व्यतीत करने का है। इसलिए सावधानी बरतें।
व्यवसाय- आपके पब्लिक रिलेशन तथा संपर्क सूत्र अच्छे होने की वजह से व्यवसाय संबंधी नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं, इसलिए इन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस अभी मंद ही रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के सामने चुनौतियां रहेंगी।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ भी मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज जैसी शिकायत से परेशान रह सकते हैं। पानी अधिक से अधिक पिये। और देसी चीजों का भी सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
अकेलेपन की भावना दूर करने के लिए आपको अपने विचारों पर काम करना होगा। कमजोरी का असर आपकी कार्यक्षमता पर हो सकता है। भविष्य सुधारने के लिए आपको अवसर प्राप्त होंगे। पुरानी बातों में अटके रहने से आप इन अवसर को समझ नहीं पाएंगे।
करियर : आपको मिल रहे सुझावों की वजह से काम की जगह कोई समस्या दूर होगी।
लव : पार्टनर की बातों को समझना कठिन लगेगा।
हेल्थ : नींद पूरी न होने की वजह से थकान महसूस हो सकती है।
लकी कलर – पर्पल
लकी नंबर – 7


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद घर-परिवार तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। बच्चों से संबंधित चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलने से राहत रहेगी। खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत रखेंगे, तथा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि बहुत अधिक सोच-विचार करने में कुछ परिणाम आपके हाथ से निकल सकते हैं। इसलिए योजनाओं के साथ-साथ कार्य क्षमता पर भी ध्यान लगाएं। साथ ही भाइयों के साथ अपने संबंध खराब ना होने दें।
व्यवसाय- बिजनेस में थोड़ी रुकावटें और चुनौतियां रहेंगी। नया काम शुरू करने की योजना है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। उसके संदर्भ में पूरी जानकारी भी हासिल करें। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर सहयोगी के साथ वैमनस्य की स्थिति बन सकती हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कुछ समय घर में मनोरंजन तथा एक दूसरे के साथ जरूर व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- गले में किसी प्रकार की खराश या इन्फेक्शन महसूस हो सकता है। इसे गंभीरता से लें और इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
काम करते समय आपको हर छोटी बात पर ध्यान देने की जरूरत है, वर्ना काम दोबारा करना पड़ेगा। निर्णय लेते समय प्रैक्टिकल होने की कोशिश करनी होगी। मन के विरुद्ध किसी भी काम को स्वीकार न करें। आर्थिक स्थिति में आ रहे सुधार की वजह से नकारात्मक विचार दूर होंगे।
करियर : व्यापारियों को अपेक्षा के अनुसार काम मिलेगा। काम के विस्तार के लिए आपको सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
लव : परिवार के लोग और पार्टनर के बीच चल रहे विवाद आपसी सामंजस्य से सुलझाएं।
हेल्थ : खान-पान का असर आपके वजन पर हो सकता है, इसलिए खानपान को लेकर सतर्क रहें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रखने से आप अपने अन्य गतिविधियों के लिए भी समय निकालने में सक्षम होंगे। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ में मुलाकात के अवसर बनेंगे। तथा विचारों का आदान-प्रदान सुखद रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपका उचित योगदान रहेगा।
नेगेटिव- परिस्थितियां कुछ विपरीत होने से कभी-कभी मन में अनहोनी होने जैसा वहम अथवा भय रहेगा। अपना मनोबल बनाकर रखें। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। आवेश में आकर किसी से भी वाद-विवाद ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस के रुके कामों में तेजी आएगी। हालांकि मेहनत के अनुरूप रिजल्ट नहीं मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लेनदेन संबंधित किसी भी काम को टालने की बजाय पूरा करने की कोशिश करें।
लव- अपनी योजनाओं में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों को अवश्य शामिल करें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता और नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- मौसम संबंधी परेशानी रह सकती है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद , भाग्यशाली अंक- 4
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
सकारात्मकता की वजह से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। किसी भी व्यक्ति की मदद करते समय आपको अपना दायरा बनाए रखना होगा। लोगों को मार्गदर्शन देंगे, उनकी समस्या सुलझाएंगे। अपने व्यक्तिगत जीवन और अपने काम को ध्यान देते रहें।
करियर : सहकर्मियों से मिल रही मदद के कारण बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा।
लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय सोच-विचार कर ही लें।
हेल्थ : दांत से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 9

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- समय अनुकूल है। किसी प्रियजन से भेंट मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान संबंधी भी कोई समस्या हल करने में आप सक्षम रहेंगे। स्थितियां धनदायक चल रही है। उनका सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है।
नेगेटिव- अभी लाभ से ज्यादा व्यय की स्थितियां बन रही है, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। आपके स्वभाव में कभी गुस्सा और कभी चिड़चिड़ापन आपके लिए ही हानि कारक रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के कामों पर नजर रखें। वहां के माहौल को अनुशासित रखना जरूरी है। प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों का सहयोग लेना आपको कोई उचित राह सुझाएगा।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बड़े बुजुर्गों का प्रेम और स्नेह आपके परिवार पर बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों के कारण कोई मान-हानि जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
स्वास्थ्य- काफी समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या में सुधार आएगा। और आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और सुकून महसूस करेंगें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
जिन लोगों ने आपसे बातें छिपाई हैं, वह आपके सामने स्पष्ट होंगी, इस कारण शुरुआत में थोड़ी तकलीफ होगी। आप इस परिस्थिति से खुद को निकाल कर निर्णय ले पाएंगे। जिन बातों को आपने नजरअंदाज किया है, उनकी वजह से नुकसान हो सकता है। ये नुकसान भले ही बड़ा न हो, लेकिन पछतावा हो सकता है।
करियर : काम से जुड़े निर्णय पर ही टिके रहना होगा। दूसरों से सलाह मांगना बंद करें और जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें।
लव : पार्टनर के साथ विवाद हो सकते हैं। आप पर गलत आरोप भी लगाए जा सकते हैं।
हेल्थ : वाहन संभलकर चलाने की जरूरत है।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 8

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन का कुछ समय अपने व्यक्तिगत और रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करें। इससे रोजमर्रा की थकान से भी राहत मिलेगी। रिश्तेदारी से संबंधित कोई विवादित मामला चल रहा है, तो उसका परिणाम आपके हक में आने की संभावना है।
नेगेटिव- बच्चों की समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। डांट-फटकार से उनके मनोबल में कमी आएगी। किसी भी प्रकार की यात्रा या मित्रों के साथ मेलजोल के प्रोग्राम को स्थगित करें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। बल्कि किसी के साथ कहासुनी हो सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कार्य करने की प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने से नई संभावनाएं मिलेंगी। इस समय पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में ज्यादा ध्यान दें तथा किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। कोई लाभदायक सूचना मिल सकती हैं।
लव- व्यवसायिक समस्याओं को पारिवारिक जीवन पर हावी ना होने दें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपनी पढ़ाई और करियर से खिलवाड़ ना करें।
स्वास्थ्य- सिर दर्द तथा माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय योगा और मेडिटेशन में भी लगाएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
विचार बदलने से नकारात्मक नजरिया बदलेगा, इस कारण जो बातें आपके लिए नुकसान का कारण बन रही हैं, वे दूर होंगी। स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी, इस कारण रिश्तों में सुधार कर पाएंगे। आपके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी समस्या दूर होगी।
करियर : आपके काम का विस्तार हो सकता है। परिचित लोगों से मदद मिल सकती है।
लव : लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा।
हेल्थ : शुगर को नियंत्रित करना होगा।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 3

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आपका पूरा ध्यान अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में रहेगा और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। सिर्फ दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लेने का प्रयास करें और प्रैक्टिकल होकर अपने कार्यों को अंजाम दे। घर में धार्मिक आयोजन होने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
नेगेटिव- हालांकि विपरीत परिस्थितियों को सुलझाने में काफी समय व्यतीत हो जाएगा, परंतु इससे माहौल बहुत सुखद हो जाएगा। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी मौजूदगी जरूरी है, कोई खास काम पूरा हो सकता है, लेकिन ये भी ध्यान रखें, कि स्टाफ पर ज्यादा भरोसा रखना आपको धोखादे सकता है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रखें।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखें तथा अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार रहें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- थकान और निराशा को अपने ऊपर हावी ना होने दें। मानसिक और शारीरिक सुकून के लिए सकारात्मक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
आपकी जानकारी फिलहाल गुप्त रखें। दूसरों के व्यवहार का अवलोकन करते रहें, किसी भी प्रकार का अनुमान लगाना आपके लिए गलत होगा। जो बातें आपकी मर्जी के खिलाफ हो रही हैं, उनमें आगे चलकर बदलाव आएगा। चिंता न करते हुए पूरे डिसिप्लिन के साथ प्रयत्न जारी रखें।
करियर : युवाओं के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है। काम पर ध्यान देना जरूरी होगा।
लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल ठीक से करें।
हेल्थ : सर्दी-बुखार की तकलीफ हो सकती है। इम्यूनिटी पर ध्यान दें।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 9

z