ChhattisgarhRaipurएन जी ओरायपुर

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन|

रायपुर: राजधानी रायपुर में ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प को दोहराते हुए सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर समिति द्वारा जनसेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी कुबेर राठी एवं उनकी टीम ने अपनी सेवा का विस्तार करते हुए रायपुर के प्रमुख अस्पतालों—मेकाहारा, DKS और एम्स में भी नियमित भंडारा प्रसाद वितरण के नेक कार्य का श्रीगणेश किया है।

​मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विशेष पूजन और आयोजन

  • स्टेशन रोड, नर्मदापारा स्थित प्राचीन सिद्ध सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में आज सुबह से ही भक्ति का माहौल रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दीर्घायु जीवन की कामना के लिए मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर राजधानी की महापौर मीनल चौबे, भाजपा प्रवक्ता राजकुमार राठी, भाजपा शहर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे|

​2009 से अनवरत जारी है सेवा का संकल्प

​गौरतलब है कि समाजसेवी कुबेर राठी द्वारा वर्ष 2009 से निरंतर इस मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। अब इस सेवा को अस्पतालों तक पहुँचाने का निर्णय लिया गया है, ताकि मरीजों के परिजनों को पौष्टिक भोजन मिल सके।
रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने की समाजसेवी कुबेर राठी जी की प्रशंसा
उन्होंने कहा कि
​”समाजसेवी कुबेर राठी अद्भुत प्रतिभा के धनी हैं। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण इतना गहरा है कि वे दूसरों की भूख मिटाने के लिए स्वयं की परवाह तक नहीं करते। उनका यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणा है।”

समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर में भंडारे के साथ-साथ अब मेकाहारा, DKS और एम्स जैसे बड़े अस्पतालों में भी प्रसाद वितरण शुरू कर दिया गया है। कुबेर राठी जी का उद्देश्य है कि इलाज के लिए आने वाले किसी भी व्यक्ति या उनके सहायकों को भोजन के लिए भटकना न पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button