रायपुरछत्तीसगढ़

बड़े बकायादार पार्थिवी ग्रुप के संचालक शैलेश वर्मा ने निगम जोन 8 जोन कमिश्नर को 22 लाख रूपये के बकाये के विरुद्ध 18 लाख 50 हजार रूपये का सौंपा चेक

रायपुर, 20 मार्च 2024 | आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 के क्षेत्र के नगर निगम रायपुर के बड़े बकायादार पार्थिवी ग्रुप के संचालक शैलेश वर्मा द्वारा विगत दिवस नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त डॉक्टर आर. के. डोंगरे के निर्देशानुसार चलाये जा रहे बकाया राजस्व वसूली अभियान के दौरान कार्यवाही में मांगे गए 24 घंटे के समय अनुसार बकाया राशि 22 लाख रूपये के विरुद्ध 18.50 लाख रूपये का चेक द्वारा भुगतान जोन कार्यालय जोन 8 में आकर पार्थिवी ग्रुप के संचालक के प्रतिनिधि उदय पुराणिक और कन्नोजे अकाउंटेंट द्वारा जोन 8 जोन कमिश्नर अरूण ध्रुव को सौप गया.

इस दौरान नगर निगम जोन 8 कार्यालय में प्रमुख रूप से जोन 8 सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव, राजस्व निरीक्षक सुनील रघुवंशी, सहायक राजस्व निरीक्षक मनीष भोई, उप अभियंता रुचिका मिश्रा, नलिनी साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button