रायपुरछत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को भेजा जेल

रायपुर, 23 मार्च 2024 | मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जय कुमार यादव पिता जती राम यादव उम्र 28 वर्ष साकिन मौली माता मंदिर के पास थाना तेलीबांधा जिला रायपुर दिनांक 20/ 3 /24 को थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19/03/2024 को दामोदर उर्फ अर्जुन महापात्र के साथ सुजीत नायक और देवेंद्र चंद्राकर का लड़ाई झगड़ा हुआ था दिनांक 20/03/2024 को प्रार्थी अपने दोस्त राहुल जांगड़े दामोदर महापात्र के साथ सिग्नल चौक महावीर नगर पान ठेला के पास रुक कर बातचीत कर रहे थे उसी समय सुजीत नायक और रितेश जोशी आए और कल की बात को लेकर दामोदर के साथ वाद विवाद कर लड़ाई झगड़ा करने लगे मना करने पर गंदी-गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी देकर जान से मारने नियत से सुजीत नायक प्राण घातक हमला किया एवं रीतिक जोशी के द्वारा अपने हाथ में पहने हुए कड़े से मारपीट किए बीच बचाओ करने आए राहुल जांगड़े के साथ भी सुजीत नायक एवं रीतिक जोशी एक राय होकर लड़ाई झगड़ा कर मारपीट करने से प्रार्थी के चेहरे गर्दन कमर हाथ में एवं राहुल जांगड़े के सीन हाथ में चोट आना बताने पर आरोपियन के विरुद्ध अपराध धारा 294 506 30734 भादवी कायम कर विवेचना में लिया जाकर प्रार्थी आहत का डॉक्टरी मुलाइज कराया गया दौरान विवेचना प्राथमिक गवाह का कथन लेखबद्ध घटना स्थल का निरीक्षण कर नगरी नक्शा तैयार किया गया दौरान विवेचना मुखबर की सूचना पर प्रकरण के आरोपी रीतिक जोशी को हिरासत में लेकर साक्ष्यां के समक्ष मेमोरेंडम कथन लेख बात कर मेमोरेंडम कथन अनुसार घटना में प्रयुक्त कड़ा को बरामद करने पर साक्षियान के समक्ष दिनांक 23 /0/3 /24 को जप्त किया गया आरोपी रीतिक जोशी को दिनांक 23/03 /2024 को गिरफ्तार किया गया मामला आजमानती होने से आरोपी का चेकलिस्ट तैयार कर किया गया प्रकरण के आरोपी सुजीत नायक घटना दिनांक से फरार है जिसे गिरफ्तार हेतु मुखबीर लगाया गया है |

अपराध क्रमांक – 146/2024 धारा:- 294,506,307, 34 भादवि

नाम आरोपी – 01 रितिक जोशी पिता जगजीवन जोशी उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम करमंदी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चापा हाल मुकाम परशुराम नगर पुरैना थाना न्यू राजेंद्र नगर जिला रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button