ChhattisgarhNewsRaipurअन्या खबरेंछत्तीसगढ़न्यूज़रायपुररायपुर

महासमुंद और कांकेर लोकसभा की जनता कह रही है- जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे : अरूण साव

रायपुर, 12 अप्रेल 2024 | लोकसभा चुनाव जैसे – जैसे करीब आ रहा है, चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है, भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री अरुण साव का धुआंधार लोकसभा चुनाव प्रचार जारी है। आज शुक्रवार को साव कांकेर लोकसभा क्षेत्र के गांवों में आमसभा करेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग को जिताने की अपील करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव लगातार चौथे दिन कांकेर लोकसभा का दौरा करेंगे।

अरुण साव सुबह रायपुर से कांकेर के लिए रवाना होंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।

बता दें कि उपमुख्यमंत्री साव गुरुवार (11 अप्रैल) की मध्य रात्रि तक महासमुंद और कांकेर लोकसभा के ग्रामीण अंचलों में सघन चुनाव प्रचार करते रहे। महासमुंद क्षेत्र के गांवों में भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के लिए मैराथन सभा व बैठकें की। वहीं कांकेर के अंचलों में भोजराज नाग को जिताकर क्षेत्र की चहुंमुखी विकास कराने की बात कही। अरूण साव का कहना है ग्रामीणों के स्व विवेक से गांवों में एक नारा गूंज रहा है, जो श्रीराम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button