ChhattisgarhNewsरायपुर

विश्व किडनी दिवस पर मरीजों और अटेंडरों को किया गया जागरूक,

3

विश्व किडनी दिवस के अवसर पर श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल में किडनी से संबंधित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अस्पताल के डायरेक्टर, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, अन्य कर्मचारी, किडनी के मरीज तथा उनके अटेंडर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों द्वारा किडनी के महत्व, किडनी से जुड़ी बीमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर इलाज की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अस्पताल के डायरेक्टर डाॅ सुशील शर्मा ने बताया कि किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करती है। इसलिए किडनी को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, नियमित व्यायाम करना और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर श्रीमति कात्यानी शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल में किडनी से संबंधित सभी प्रकार के मरीजों का आधुनिक सुविधाओं के साथ इलाज किया जाता है। अस्पताल में किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार मिल रहा है।
डाॅ तुषार बहादुरे किडनी रोग विशेषज्ञ ने यह भी कहा कि आज के समय में गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली के कारण किडनी रोगों के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। समय पर जांच और सही इलाज से किडनी की कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कार्यक्रम में उपस्थित मरीजों और उनके अटेंडरों ने भी इस जागरूकता कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button