NationalAquariusAriesCapricornLeoLibraNewsPiscesSagittariusScorpioTaurusVirgoअन्या खबरेंकर्कदेशदेश-विदेशधर्मधार्मिकन्यूज़ब्रेकिंगमेषराज्यराशिफलवृषसिंहसोशल मिडिया

आज का राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

मंगलवार, 16 अप्रैल 2024

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी जीवनशैली में और बदलाव करने की कोशिश करेंगे। इससे अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अपने आप को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थी वर्ग का ध्यान बाहरी गतिविधियों तथा मौज मस्ती में लगा रहेगा। जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने का प्रयास करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस प्रोजेक्ट पर चल रहे कामों में सुधार होगा। कर्मचारियों पर भरोसा रखना और दोस्ताना व्यवहार उनकी कार्य क्षमता बढ़ाएगा। ऑफिस के प्रोजेक्ट को लेकर साथी से विवाद की स्थिति हो सकती है।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य के द्वारा घर का माहौल सुखद बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

ज्यादा सोच-विचार करके खुद को निराश न बनाएं। परिस्थिति आपके विरुद्ध नहीं है, प्रयत्न जारी रखने की आवश्यकता है। आपको जरूरी बातों में स्पष्टता महसूस होगी, इस कारण आगे किस प्रकार से काम करना है, यह बात समझ आएगी।

करियर : करियर संबंधी चिंता दूर करने के लिए प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा।

लव : रिलेशनशिप की वजह से बनी नकारात्मकता दूर होगी और रिलेशनशिप को देखने का नजरिया भी बदलने लगेगा।

हेल्थ : शारीरिक समस्या नजरअंदाज न करें। डॉक्टर से तुरंत उपचार लें।

लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 8

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। इनकम सोर्स शुरू होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। इससे संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। तथा नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी।
नेगेटिव- परिवार में कुछ वैमनस्य की स्थिति चल रही है, तो वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में संबंधों को खराब होने से बचाएं। किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना ले।
व्यवसाय- बिजनेस में भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए अभी से ही मेहनत करना जरूरी है। कभी-कभी असमंजस की स्थिति रहेगी। इसलिए अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त कार्यभार की वजह से बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे।
लव- पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर में सुख शांति बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह में परिणित होने की स्वीकृति मिलेगी।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन की वजह से कोई इंफेक्शन अथवा त्वचा रोग जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। आयुर्वेदिक इलाज बेहतरीन रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

वक्त का सही इस्तेमाल करने से अधिकतर बातों को आप अंजाम तक पहुंचा पाएंगे। काम संबंधी हर छोटी बात पर ध्यान देना होगा। आपको अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर देना होगा। नई जिम्मेदारियां मिलने से शुरुआत में उत्साह महसूस होगा।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण समय की शुरुआत हो रही है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी दिक्कतें दूर करने के लिए परिवार और पार्टनर का साथ प्राप्त होगा।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी हुई परेशानी बढ़ने की संभावना है। शुगर को नियंत्रित करना होगा।

लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 2

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान की किसी एक्टिविटी से खुद को गर्वित महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियां के लिए भी शॉपिंग आदि में समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- अपने विरोधियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे और साथ ही जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। शांति और धैर्य से समस्याओं का समाधान निकाले।
व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट या विदेश संबंधी बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। खर्चों के साथ इनकम भी बढ़ेगी, लेकिन पब्लिक डीलिंग करते वक्त अपनी छवि का ध्यान रखना जरूरी है। विवादों से बचें।
लव- पारिवारिक गतिविधियों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना योगदान देना जरूरी है। इससे संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल आदि की नियमित जांच करते रहें। थोड़ी सी लापरवाही आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ा भी सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

आपके विचार सकारात्मक बनाए रखें। जिन लक्ष्यों को आप प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए सोच-विचार करके आगे बढ़ते रहें। दूसरों की टिप्पणियों से डरे बिना काम करना होगा। इच्छा के विरुद्ध कोई निर्णय लेने की गलती न करें। व्यक्तिगत जीवन में सुधार आएगा। जो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

करियर : करियर संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय आपको लेने पड़ सकते हैं। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें।

लव : रिलेशनशिप में आ रहे बदलाव को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : शरीर की गर्मी न बढ़े, इस बात का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। बच्चों की समस्याओं के समाधान में आपका सहयोग उनके लिए बहुत ही उचित रहेगा। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। राजनैतिक व सामाजिक दायरे को विस्तृत करना फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- निजी कामों पर भी उचित ध्यान देने की जरूरत है। आलस की वजह से आप कुछ काम नजरअंदाज कर सकते हैं। इसकी वजह से कार्यभार बढ़ता जाएगा। समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना ही करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था अच्छी रहेगी और कर्मचारियों तथा स्टाफ के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करें। यह संबंध भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।
लव- किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर में कुछ नकारात्मक वातावरण व्याप्त होगा। बेहतर होगा कि दूसरे किसी का हस्तक्षेप अपने परिवार पर ना पड़ने दे। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- गैस व एसिडिटी की हल्की-फुल्की समस्या रहेगी। हालांकि थोड़ी सी सावधानी से स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

जिन बातों में दुविधा महसूस हो रही है, वह दूर होगी। आप किसी एक बात का चुनाव करते हुए पूरी एकाग्रता से काम करना पसंद करेंगे। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए प्रयत्न करने होंगे। जिन बातों के कारण आपको निराशा हो रही है, उनका प्रभाव दूर होगा। आत्मविश्वास बढ़ने से बड़े टारगेट पर ध्यान देते हुए आप अपना काम जारी रखेंगे।

करियर : व्यापारियों को अचानक से बड़ा मौका मिल सकता है। इस काम के जरिए विदेश में काम का मौका मिलेगा।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जो चिंता है, वह दूर होगी और रिलेशनशिप बेहतर बनेगा।

हेल्थ : सेहत बेहतर बनाने के लिए डायटिशियन या डॉक्टर से सुझाव लें।

लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज सोच-विचार और आत्म निरीक्षण करने का समय है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए वरदान साबित होगी। स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है, तो उसके लिए अनुकूल समय है।
नेगेटिव- कोई निर्णय लेने में दिक्कत आए तो अपने महत्वपूर्ण कार्यों में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य ले। इस समय किसी भी तरह की यात्रा के सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। बेहतर है कि स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- बिजनेस को लेकर दिक्कतें रहेंगी। ये स्थिति अस्थाई है, शीघ्र ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। फायदे के सोर्स बनेंगे, लेकिन धीमी गति से। सरकारी सेवारत लोगों को अचानक ही कोई स्पेशल ड्यूटी के लिए आर्डर आ सकता है।
लव- पारिवारिक जीवन पर अपनी व्यवसायिक परेशानियों को हावी ना होने दें। इसका असर घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 7

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

अपनी बेचैनी किसी व्यक्ति के सामने प्रकट करने की कोशिश करें। कोई बात मन में दबाए रखने से नकारात्मकता बढ़ेगी। जिसका असर आपकी निर्णय क्षमता पर हो सकता है। हड़बड़ी में कोई काम न करें। पैसो से संबंधित चिंता बनी रहेगी, लेकिन फिलहाल आपकी हर एक जरूरत पूरी हो रही है, इस बात पर ध्यान देते रहें।

करियर : परिवार के किसी व्यक्ति से मदद मिलेगी, जिससे दिक्कतें दूर होंगी।

लव : रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर का साथ प्राप्त होगा।

हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी होने की संभावना बन रही है।

लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 5

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे तथा संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। आपका व्यक्तित्व भी संतुलित और सकारात्मक बनेगा। आज कोई रुकी हुई बड़ी पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिति में भी काफी हद तक सुधार आएगा। शॉपिंग का भी प्लान बन सकता है।
नेगेटिव- शॉपिंग करते समय बिल अच्छी तरह जांच लें। आपके साथ ठगी हो सकती है। धन संबंधी किसी भी तरह का लेन-देन ना करें, तो बेहतर है। पैतृक संपत्ति संबंधी मसला उठने से हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। विवेक और समझदारी से काम ले।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह का बदलाव करने के लिए समय ठीक नहीं है। हालांकि कोई भी परेशानी आने पर घर के वरिष्ठ जनों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में प्रोजेक्ट को लेकर किसी सहयोगी से मनमुटाव हो सकता है।
लव- पारिवारिक गतिविधियों में अपना उचित योगदान देने से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ ज्यादा काम के दबाव की वजह से पैरों में दर्द और थकान महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

तय किया हुआ टारगेट हासिल हो सकता है। आपके काम की गति को धीमी रहेगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप होने से मन को प्रसन्नता मिलेगी। पुराने मित्रों के साथ अचानक से मुलाकात हो सकती है। आपको प्रसन्नता देने वाली बातों पर पैसा खर्च हो सकता है। ये पैसा जरूरत से अधिक खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : काम अपेक्षा अनुसार पूरा होगा। जिन लोगों को आपने जिम्मेदारियां सौंपी हैं, उन्हें मदद की जरूरत पड़ सकती है।

लव : पार्टनर के स्वभाव में आ रहे बदलाव की वजह से रिलेशनशिप के लिए चिंता दूर होगी।

हेल्थ : वजन अचानक बढ़ने की संभावना है। डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।

लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 7

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों के सानिध्य में रहने का अवसर ना छोड़े, इससे आपके संपर्क का दायरा और पहचान बढ़ेगी। विद्यार्थियों को भी पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। किसी संबंधी के यहां समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें तथा यथास्थिति पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। युवाओं का ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से दिक्कत आ सकती हैं। संबंधों को संभालने का दायित्व आप पर ही है।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। दूरदराज की पार्टियों से उचित आर्डर मिलेंगे और यह आर्डर आपको बहुत अधिक मुनाफा दे सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के मौके मिल सकते हैं।
लव- परिवार जनों के साथ मनोरंजन और मस्ती में समय व्यतीत होगा। लव अफेयर्स के मामले में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- एक्सीडेंट या चोट लगने की संभावना है। थोड़ी सावधानी बरतें। जोखिम पूर्ण कार्य से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

काम आसान तरीके से करना होगा। आपको अपने स्वभाव के नकारात्मक पहलुओं के बारे में सतर्क रहना होगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। टारगेट पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखें। आपके जीवन में आपने क्या गलतियां की हैं और उन्हें किस प्रकार से सुधारा जा सकता है, ये बात गंभीरता से समझें।

करियर : काम की जगह नया मौका मिल सकता है, इसे स्वीकार जरूर करें।

लव : पार्टनर से मिल रही प्रेरणा की वजह से कठिन बातों को सुलझाना आपके लिए आसान होगा।

हेल्थ : पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

लकी कलर – ग्रे
लकी नंबर – 6

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। इस बेहतरीन समय का भरपूर सहयोग करें। विद्यार्थियों को भी किसी इंटरव्यू या सम्मेलन में उचित सफलता हासिल होगी। तथा आपकी मेहनत भी कामयाब रहेगी।
नेगेटिव- आपकी लापरवाही की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। एक बात का खास ध्यान रखें कि बिना सोचे-समझे किसी पर विश्वास नहीं करना है। विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति एकाग्रता का अभाव रहेगा। सोशल मीडिया तथा फालतू बातों में अपना समय नष्ट ना करें।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। समस्याओं का निवारण बहुत ही धैर्य पूर्वक करने की आवश्यकता है। परंतु कोई महत्वपूर्ण आर्डर या डील मिलने की उम्मीद भी बनेगी। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों के द्वारा घर की व्यवस्था को बेहतर बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।
स्वास्थ्य- ज्यादा सोच-विचार करने व तनाव लेने से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति बन सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

कोई निर्णय लेते समय दोबारा विचार करने की जरूरत है। पुराने निर्णय का अवलोकन करते हुए हुई गलतियों को सुधारेंगे तो नुकसान को टालना संभव हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ सही तरीके से बातचीत करें। एक-दूसरे के लिए गलतफहमी दूर होगी। लोगों से प्रशंसा प्राप्त होने से नकारात्मकता दूर होगी।

करियर : काम की जगह नई जिम्मेदारी को स्वीकार करना होगा। जो आपके लिए आगे चलकर आपको बढ़ोतरी दे सकती है।

लव : पार्टनर की बातों को ठीक से सुनकर समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : पैर दर्द की समस्या रहेगी।

लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन व्यवस्थित रूप से व्यतीत होगा और सभी कार्य नियत समय पर पूरे होते रहेंगे। रिश्तेदार तथा पड़ोसियों के साथ वार्तालाप तथा विचार विमर्श करने से संबंध मजबूत होंगे। कई तरह की जानकारियां भी हासिल होंगी। बजट बनाने से खर्चों में कमी आएगी।
नेगेटिव- कुछ ना कुछ दिक्कतें भी बनी रहेगी। कोई प्लानिंग गलत भी हो सकती हैं, परंतु निराश ना होकर पुनः प्रयास करें, जल्दी ही समस्याएं हल हो जाएंगी। कोई व्यक्तिगत मामला उभर सकता हैं। शांतिपूर्ण और धैर्य के साथ समाधान निकालें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी कार्यप्रणाली में लाए गए बदलाव के अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी काम की शुरुआत की योजनाएं बनेंगी। कारोबार संबंधी पॉलिसी में निवेश के लिए समय अच्छा है। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ संबंध उचित बनाकर रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य पूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है परंतु जल्दी ही सुधार आएगा, तनाव ना ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

सीमित विचारों से खुद को बाहर निकालें नए अवसर पर ध्यान देने की कोशिश करें। पुरानी बातों को भूलकर काम करना होगा। वर्ना सकारात्मक परिस्थिति होने के बाद भी आपका तनाव बना रहेगा। भावनात्मक रूप से आप क्यों कमजोर महसूस कर रहे हैं, इस बात पर विचार जरूर करें।

करियर : करियर संबंधी निर्णय अकेले लेना संभव नहीं है। किसी व्यक्ति से मदद मिल सकती है।

लव : पार्टनर अपनी जिम्मेदारियां ठीक से नहीं निभाएंगे इस वजह से आपकी मानसिक तकलीफ बढ़ सकती है।

हेल्थ : ठीक से आराम न करने से दिनभर बेचैनी महसूस होगी।

लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 1

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुकूल समय है। इस अच्छे समय का अधिकाधिक लाभ उठाने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण काम पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आज परिस्थितियां अनुकूल है। इस पर गंभीरता से काम करें। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीददारी भी होगी।
नेगेटिव- आलोचनाओं और अफवाहों पर ध्यान ना दें, कुछ तनाव जनक स्थितियां बनेंगी, लेकिन उससे कोई नुकसान नहीं होगा, इसलिए निश्चिंत रहें। आर्थिक स्थिति ठीक रखने के लिए अपने खर्चों को कम करें। आज आवाजाही से परहेज़ करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपने काम से ही मतलब रखें तथा सफलता पाने की हर संभव कोशिश करें। वर्तमान समय में चल रहे व्यवसायिक कार्यों के साथ-साथ कुछ नए काम पर भी अपना ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि इस समय परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं, निश्चित ही आपको फायदा होने वाला है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में सुधार आएगा। परंतु प्रेम संबंधों का असर आपके घर और परिवार दोनों पर पड़ सकता है इसलिए उसमें समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- किसी नकारात्मक बात की वजह से अवसाद व डिप्रेशन की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर कि किसी शुभचिंतक से अपनी परेशानियां शेयर करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

आपका काम आपके लिए महत्वपूर्ण है, इस बात का ध्यान रखें। अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभाने की कोशिश करें। जो लोग आलोचना कर रहे हैं, उन पर ध्यान दिए बिना काम करते रहें। खुद में जरूरी बदलाव करना होगा। दूसरों के विचारों से अधिक अपने विचारों पर ध्यान दें।

करियर : कोई नया काम स्वीकार करने से पहले सोच-विचार करने की आवश्यकता है।

लव : पार्टनर के निर्णय की वजह से आपको चिंता होगी। पार्टनर को अपनी गलतियों का एहसास हो सकता है। धैर्य से काम लेना होगा।

हेल्थ : पीठ दर्द की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 8

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव और थकान से राहत पाने के लिए आध्यात्मिक तथा रुचि पूर्ण गतिविधियों में भी व्यतीत करें। इससे आप शारीरिक और मानसिक सुकून महसूस करेंगे। युवाओं और विद्यार्थियों के प्रतियोगिता संबंधी परिणाम उनके पक्ष में आ सकते हैं।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से उसका समाधान निकालें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा ना करें, इससे प्रतिद्वंद्वियों में जलन की भावना आ सकती हैं। आर्थिक निवेश संबंधी कार्यों को अधिक ध्यान पूर्वक करने की जरूरत है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक स्थल पर चौकन्ना रहने की जरूरत है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके कर्मचारियों के बीच फूट डलवा सकता है। सारे फैसले खुद लें। ऑफिशियल मामलों में अपने टारगेट को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परंतु प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सहयोग और भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- तनाव और चिंता का नकारात्मक असर आपकी कार्य क्षमता और स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए परिवार के लोगों की समस्या दूर करें। तनाव का असर आपके काम पर होने की संभावना बन रही है। यदि कोई काम आपके लिए महत्वपूर्ण है तो उस पर ध्यान देकर आज ही पूरा करने की कोशिश करें। दस्तावेजों से जुड़ी हर एक बात को ठीक से समझें।

करियर : करियर संबंधी निर्णय गलत हो सकता है। निर्णय दोबारा बदलने की कोशिश रहेगी, सोच-समझकर काम करें।

लव : विवाह संबंधी चिंता छोड़कर खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। वक्त आने पर सही रिश्ता मिल सकता है।

हेल्थ : जोड़ों का दर्द तकलीफ का कारण बनेगा।

लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अवश्य रखें, आपके संपर्क और पहचान बढ़ेंगे। वाहन अथवा प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित कोई कार्य हल हो सकता है।
नेगेटिव- भावनाओं में बह कर किसी के साथ भी कोई वादा ना करें। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना धन और समय का नुकसान ही है। सरकारी कार्यों को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़े। पेनल्टी आदि लग सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में फिलहाल किसी नई योजना को स्थगित ही रखें। क्योंकि कुछ ना कुछ व्यवधान और चुनौतियां बनी रहेंगी। लेनदेन करते वक्त पक्के बिल का इस्तेमाल करें। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल टूर पर जाने का आर्डर मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे जिससे घर की व्यवस्था भी सुखद रहेगी। लव संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- आपकी लापरवाही और आलस की वजह से स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

आत्मविश्वास आपको राहत देगा, लेकिन कुछ हद तक चिंता भी रह सकती है। जैसे परिस्थिति में बदलाव हो रहा है, वैसे-वैसे खुद में बदलाव करते हुए प्रयत्न जारी रखने होंगे। अभी तक तय किए गए टारगेट से अलग टारगेट होने से चिंता रहेगी, लेकिन नई बातों को समझने के लिए और सफलता प्राप्त करने के लिए आपको तैयार रहना होगा।

करियर : काम संबंधी मार्गदर्शन की वजह से अपनी काबिलियत को साबित करना आपके लिए संभव होगा।

लव : जब तक बातों की पूरी जानकारी प्राप्त नहीं होती है, तब तक पार्टनर के निर्णय का गलत अनुमान न लगाएं।

हेल्थ : इम्यूनिटी को बनाए रखने की जरूरत है।

लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 3

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button