कांग्रेस ने बलोदा बाजार अग्निकांड पर भाजपा और राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक साजिश..

कांग्रेस ने बलोदा बाजार अग्निकांड को लेकर भाजपा और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार ने पिछले आठ महीनों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया और कांग्रेस के प्रभावशाली नेताओं को फंसाने की साजिश की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार बलोदा बाजार अग्निकांड के बाद सतनामी समाज को बदनाम कर रही है और सरकार की नाकामी को उजागर करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस ने विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यादव न तो हिंसा के समय मौके पर थे और न ही उन्होंने भड़काऊ बयान दिए। यादव केवल भीड़ में शामिल होकर लौटे थे, फिर भी उनकी गिरफ्तारी क्यों की गई, यह एक बड़ा सवाल है। कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने राजनीति के तहत इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है। 10 जून के बाद से प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।
