रायपुर

मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 18 फरवरी 2024 । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 19 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। साय ने कहा है कि शिवाजी महाराज ने साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश की। वे एक कुशल रणनीतिकार के रूप में भी जाने जाते हैं।

उन्होंने अपनी कुशल नीतियों से अनुशासित सेना और सुगठित प्रशासनिक व्यवस्था बनाई। साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी का शौर्य और आत्मविश्वास से भरा व्यक्तित्व आज भी हजारों लोगों को प्रेरित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button