
चंद्र राशि के अनुसार
बुधवार, 10 अप्रैल 2024

मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- बदलते परिवेश की वजह से जो आपने नई नीतियां बनाई है, इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो जाएगी। घर में किसी प्रिय संबंधी का आगमन भी होगा। प्रॉपर्टी अथवा किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए कुछ प्लानिंग होगी जो कि भविष्य में लाभदायक रहेगी।
नेगेटिव- व्यक्तिगत मामलों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। ध्यान रखें कि किसी नजदीकी मित्रों और संबंधियों के साथ संबंध खराब ना हो। और इसके लिए आपको ही उचित प्रयास करने होंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस का कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आज न लें। कामकाज में व्यस्तता की चलते आप ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों से सहयोग मिलता रहेगा। नौकरी में ज्यादा काम होने से जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
लव- परिवार वालों के बीच आपसी तालमेल की कमी से व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य- खान-पान और दिनचर्या के प्रति भी पूरी तरह ध्यान दें। इससे गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हल हो जाएंगी और स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
काम वक्त पर पूरा करना आपके लिए आवश्यक है। काम से संबंधित तनाव रहेगा। काम की गति को तेज करने की कोशिश करें। मन शांत रखें। हर एक काम को पूरी एकाग्रता से करने की कोशिश करते रहें। सेहत से जुड़ी परेशानी नजरअंदाज न करें। सेहत संबंधी सतर्कता रखें।
करियर : करियर संबंधी बातों को समझने में थोड़ा वक्त लगेगा। जानकारी प्राप्त करते हुए अपना निर्णय लेने की कोशिश करते रहें।
लव : रिलेशनशिप संबंधी नाराजगी दूर होगी, लेकिन सकारात्मक महसूस होने में वक्त लगेगा।
हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी दूर करने के लिए तनाव पर नियंत्रण करना जरूरी होगा।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 3


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपनी किसी योजना को कार्य करने का उचित समय है। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा तथा आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा संबंधी प्लान भी बन सकता है।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के मार्गदर्शन तथा सलाह पर अमल ना करें। उनके हस्तक्षेप की वजह से मन कुछ परेशान रह सकता है। हालांकि इससे आपकी मान-सम्मान पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। अपने कार्यों को खुद ही व्यवस्थित करें।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। फिर भी कुछ समस्याओं का समाधान मिलेगा। आप मेहनत और काबिलियत से परिस्थितियों को सकारात्मक भी बना लेंगे। नौकरीपेशा लोग टारगेट अचीव कर सकते हैं।
लव- परिवार जनों का आपसी सामंजस्य मधुर बनाकर रखने से घर में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान के कारणों से दूर रहे। थोड़ी सी सावधानी बरतना आपको शांति और मानसिक रुप से स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
अपनी काबिलियत और कार्यक्षमता पर ध्यान देना होगा। तभी काम संबंधी रुचि महसूस हो सकती है। काम से जुड़ी हर एक बात को नकारात्मक तरीके से देखने की वजह से नकारात्मकता महसूस होने लगेगी। इसका असर आपके व्यक्तिगत जीवन पर हो सकता है।
करियर : पैसों की चिंता बनी रहने से निराशा हो सकती है। अपनी मेहनत जारी रखें, इस काम के जरिए आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।
लव : पार्टनर से कुछ बातों का जवाब मिलने में वक्त लगेगा। फिलहाल उन पर दबाव न बनाएं।
हेल्थ : सेहत ठीक करने के लिए जीवन शैली में बदलाव करने की आवश्यकता है।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 2

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आपकी कोई पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी होने वाली है, जिससे आप अपने व्यक्तिगत गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई निर्णय लेने जा रहे हैं तो आज उस पर गंभीरता से विचार करें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
नेगेटिव- अनुभवी लोगों तथा प्रकृति के सानिध्य में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें, इससे आपको सुकून मिलेगा। हालांकि कड़ी मेहनत के बावजूद उचित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। किसी भी वाद-विवाद जैसी परिस्थिति से दूर रहे।
व्यवसाय- कारोबार में फाइनेंस संबंधी समस्याएं सुलझ सकती हैं, इसलिए अपना अधिकतर समय मार्केट और पेमेंट कलेक्ट करने आदि कार्य में लगाएं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती हैं। साथ ही कुछ अड़चनें भी आएंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। परंतु विवाहेत्तर संबंध घर की सुख-शांति भंग कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें।
स्वास्थ्य- माइग्रेन या सर्वाइकल जैसी परेशानी के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। संतुलित खानपान करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
जीवन में बदलाव करने के लिए आपको प्रयत्न करने की आवश्यकता है। अन्य लोगों का साथ प्राप्त होगा, लेकिन आपको जरूरी बातों पर ही ध्यान देना होगा। अपने प्रयत्न की वजह से आपके व्यक्तित्व में बड़ा बदलाव आएगा।
करियर : पैसों से संबंधित चिंता दूर होगी, लेकिन काम को गंभीरता से लेना होगा।
लव : पार्टनर और आप ठीक से7 जिम्मेदारी निभाएं।
हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 2


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- समय सर्व लाभकारी है। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी खुशी व्यतीत होगा। आपका आदर्शवादी तथा परिपक्व व्यवहार आपकी सामाजिक छवि को और अधिक निखारेगा।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में धैर्य और सहनशीलता बनाकर रखना अति आवश्यक है। गुस्से और आवेश में आने की वजह से परिस्थितियों और अधिक बिगड़ सकती हैं। पैतृक संपत्ति संबंधी किसी कार्य में रुकावट आने से तनाव रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस के फैसले लेने में असमंजस हो सकता है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर की योजनाएं और काम करने का तरीका बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा। ऑफिशियल मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।
लव- विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों का रूप ले लेगी।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन व एलर्जी जैसी समस्या रह सकती हैं। महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। सेहत से जुड़ी बातों को नजरअंदाज न करें। नकारात्मक विचारों का असर आपकी सेहत पर हो सकता है। अपने जीवन को सही दिशा में ले जाना है, ये बात ध्यान रखें।
करियर : इच्छा शक्ति को बनाए रखें। संबंधी डिसिप्लिन बनाए रखना होगा।
लव : रिलेशनशिप के कारण प्रसन्नता मिलेगी, लेकिन कमिटमेंट प्राप्त होने में वक्त लगेगा।
हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेना जरूरी होगा।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 4

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज दिनचर्या काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगी। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए हितकारी रहेगी, इसलिए उस पर अमल जरूर करें। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- आपके अपने कुछ खास लोग ही आपके लिए गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं, इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। उच्च शिक्षा में अध्यनरत विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। क्योंकि आलस और मौज मस्ती की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
व्यवसाय- व्यवसाय में गति देने के लिए ज्यादा एडवर्टाइजमेंट करने की जरूरत है। साथ ही अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। अगर कहीं पेमेंट रुकी हुई है तो आज हासिल होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और डाक्यूमेंट्स वगैरह बहुत ही संभालकर रखें।
लव- घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढे, वरना इसका असर आपकी मानसिक स्थिति और कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
परिवार के लोगों के साथ विवाद होने की वजह से आपको निराशा हो सकती है। पैसों से जुड़े व्यवहार गलत होने की संभावना है। तुरंत किसी भी व्यक्ति पर विश्वास न करें। जरूरत से अधिक पैसा खर्च न हो, इस बात का खास ध्यान रखें। पुराने कर्ज को मिटाने के लिए योजना के अनुसार काम करना होगा।
करियर : युवाओं को काम के लिए गंभीरता रखनी होगी।
लव : आपके रिलेशनशिप के कारण परिवार का वातावरण तनाव पूर्ण रहेगा।
हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी का कारण ढूंढने के लिए डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।
लकी कलर – ग्रे
लकी नंबर – 5


कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में उलझने की बजाय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ही ध्यान दें अर्थात अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें। कभी-कभी अपने विकास के लिए थोड़ा स्वार्थी होना भी अच्छा है। अपनी प्रतिभा और योग्यताओं को निखारने के लिए यह समय बहुत ही उचित है।
नेगेटिव- छोटी-छोटी सावधानियां बरतने पर आप कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं। सरकारी मामलों में बहुत सचेत रहने की जरूरत है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। अपने व्यक्तिगत मामलों को भी नजरअंदाज ना करें। आप पर कोई इल्जाम या लांछन लग सकता है।
व्यवसाय- कारोबार की समस्या से राहत मिल सकती है। मशीनरी, कारखाने आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक अनुबंध प्राप्त कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऑफिशियल मामलों में लापरवाही करना नुकसान दायक रहेगा।
लव- जीवनसाथी का घर और परिवार के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। जिसकी वजह से आप तनाव मुक्त होकर अपने कार्यों में ध्यान दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- गैस व बदहजमी की वजह से पेट डिस्टर्ब रह सकता है। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
पैसों से संबंधित परेशानी न होने के बाद भी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होगा। वर्तमान से जुड़ी बातों का अवलोकन करें। अपना जीवन बेहतर बनाने की कोशिश करें। मन के विरुद्ध कुछ काम स्वीकार करना पड़ सकता है।
करियर : काम संबंधी महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है इसके जरिए काम का विस्तार करने का मार्ग प्राप्त होगा।
लव : पार्टनर अपनी बातों में खोए रहने से आपको निराशा हो सकती है।
हेल्थ : सिर दर्द की परेशानी रहेगी।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 6

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रूप से व्यतीत होगी। और आप बहुत ही प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। धर्म-कर्म तथा आध्यात्मिक के प्रति रुचि लेने से पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहेगी। बाहरी गतिविधियों तथा जनसंपर्क पर भी ध्यान दें।
नेगेटिव- कुछ विरोधी आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। परंतु निश्चिंत रहें इससे आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। इस समय किसी भी तरह का लेनदेन करना संबंधों में खटास ला सकता है। और उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी संभव नहीं होगी।
व्यवसाय- बिजनेस में उचित व्यवस्था रखने के लिए कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें और सहयोगियों तथा सहकर्मियों के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के ऊपर कोई नया कार्यभार आ सकता है।
लव- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार रह सकती हैं। इसलिए धैर्य और शांति से काम ले। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- डायबिटिक रोग नियमित जांच करवाएं। लापरवाही नुकसानदायक रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 2
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
पुरानी बातों के बारे में विचार न करें। वर्तमान से जुड़ी बातों पर ध्यान देते रहें और खुद में सुधार करें। परिवार के लोगों पर विश्वास रखें। आपके व्यवहार की वजह से परिवार के किसी व्यक्ति को मानसिक रूप से ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें।
करियर : विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। हर छोटी बात की वजह से आपकी एकाग्रता भंग होने की संभावना है।
लव : पार्टनर की क्षमता को जानकर उनसे अपेक्षा रखें।
हेल्थ : बदलते वातावरण की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 8

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपके लिए कुछ विशेष संभावनाएं बना रही है। किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता व उमंग रहेगी। अपने अंदर भरपूर ऊर्जा को महसूस करेंगे। परिवार के साथ कहीं भ्रमण का प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- मित्रों तथा मौज मस्ती में व्यस्त ना रहे। आपकी लापरवाही की वजह से घर में कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव आपसी संबंधों पर पड़ेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा गंभीर हो जाए।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।
लव- किसी भी पारिवारिक समस्याओं को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करें, अवश्य ही समाधान निकलेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- तनाव व चिंता की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस करेंगे। सुकून पाने के लिए मेडिटेशन करें तथा किसी आध्यात्मिक स्थल पर भी जरूर जाए।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
आपको प्राप्त हुए अनुभव का इस्तेमाल करके जरूरी बातों में नियंत्रण करना होगा। वक्त बर्बाद न करें। वर्ना आपका नुकसान होने की संभावना है। अहंकार काबू में रखें। बेकार के विवाद होंगे।
करियर : करियर में बदलाव करने का मौका मिल रहा है तो इस अवसर को स्वीकार जरूर करें।
लव : लव रिलेशनशिप सुधारने के लिए प्रयत्न करें।
हेल्थ : विटामिंस की कमी के कारण सेहत बिगड़ने की संभावना बन रही है।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 4


धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है, मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। इन दिनों आप अपने स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं, इसकी वजह से परिवार व रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बन रही है।
नेगेटिव- अपरिचित लोगों पर बिना सोचे समझे विश्वास ना करें। कभी-कभी आपका आत्म केंद्रित हो जाना तथा सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी संबंधियों के साथ कटुता ला सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक कर व्यर्थ की गतिविधियों में लगेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने से स्थिति बेहतर होगी। पब्लिक डीलिंग से जुड़े व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी में प्रोजेक्ट को लेकर उच्च अधिकारियों का दबाव बढ़ सकता है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय व्यतीत करना आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है।
स्वास्थ्य- अधिक गरिष्ठ व तला-भुना खानपान की वजह से लीवर पर दबाव पड़ सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
आप अपनी ही बातों में खोए रहेंगे, इस वजह से आसपास की परिस्थिति को जानना मुश्किल होगा। लोगों का व्यवहार आपके लिए सही होने के बावजूद भी आपके मन में नकारात्मकता रह सकती है। इसे दूर करने में काफी वक्त लग सकता है। मन में किसी भी बात का डर न होने दें। मित्रों का साथ प्राप्त करना होगा।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को काम की क्वालिटी सुधारने के लिए प्रयत्न करने की जरूरत है।
लव : रिलेशनशिप संबंधी नकारात्मक विचार होने से पार्टनर का व्यवहार बदल सकता है।
हेल्थ : माइग्रेन संबंधी तकलीफ होने की संभावना है। डॉक्टर से इलाज जरूर लें।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 9

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन काफी संतोषजनक व्यतीत होगा। नजदीकी संबंधियों और मित्रों के साथ मेल मिलाप और वार्तालाप का दौर बना रहेगा। उपहारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। किसी की सलाह पर विश्वास करने की वजह खुद के निर्णय लेना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।
नेगेटिव- कुछ लोगों के साथ विरोधाभास जैसी स्थिति रह सकती है। बेहतर होगा कि इन लोगों से दूरी बनाकर रखें। अपनी एकाग्रता और कार्य क्षमता को और अधिक मजबूत करें, क्योंकि इनके अभाव से कुछ काम बनते हुए बीच में ही रुक सकते है।
व्यवसाय- किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ व्यवसायिक रूप से जुड़ने की नीति कामयाब रहेगी। आपका कोई टारगेट पूरा होने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होने वाली है। सिर्फ अपने प्रयासों को और अधिक बल देने की जरूरत है। ऑफिस में सुकून भरा माहौल रहेगा।
लव- परिवार जनों के बीच मधुरता और सुखद संबंध रहेंगे। बच्चों की तरफ से भी संतोषजनक स्थिति रहने से सुकून रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
परिवार के किसी व्यक्ति को मिल रही सफलता देखकर आपको आनंद मिल सकता है। आसपास के लोगों के साथ जुड़े रहने से पुरानी तकलीफ दूर होगी। अपनी सोच सुधारकर आप अपने लक्ष्य के लिए फोकस बनाए रखेंगे। बड़ी खरीददारी हो सकती है। बड़ा निवेश सोच-समझकर करें।
करियर : स्पर्धा परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों को अपेक्षा के अनुसार यश प्राप्त होगा। अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने की कोशिश करते रहें।
लव : रिलेशनशिप नजरअंदाज न करें, सोच-विचार कर रिश्ता आगे बढ़ाएं।
हेल्थ : पेट संबंधी सेहत बिगाड़ सकती है।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 1


कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- व्यक्तिगत कार्य यथासमय संपन्न होते जाएंगे। दिन के दूसरे पक्ष में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, हालांकि आप अपने आत्म विश्वास और योग्यता द्वारा उनका समाधान आसानी से ढूंढ लेंगे। किसी मनोरंजन के स्थान पर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी ऐसा लगेगा, कि परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही है, हालांकि यह आपका वहम ही है। धैर्य और संयम से अपनी मनोस्थिति को संतुलित रखें। अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से अपनी व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
व्यवसाय- बिजनेस की समस्याएं सुलझेंगी। आप निश्चिंत होकर बाकी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सरकारी नौकरी में अपने लक्ष्य को करने में उच्चाधिकारियों की भी मदद हासिल होगी। ऑफिस में चल रही परेशानियां कम होंगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। पानी अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करें, तथा सुपाच्य भोजन ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
पैसों की आवक सीमित मात्रा में रहेगी, लेकिन ये आपकी हर एक जरूरत को पूरा करने के लिए काफी है। अपनी समस्या का समाधान खुद ही ढूंढने की कोशिश करते रहें। आपको अपनी खूबियों के बारे में जागरूकता महसूस होगी। विचारों में बदलाव होने से सकारात्मक महसूस होगा।
करियर : युवाओं को पैसों से अधिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता होगी।
लव : विवाह संबंधी प्रपोजल के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करके ही निर्णय लें।
हेल्थ : पीठ दर्द की परेशानी दूर करने के लिए योगा और व्यायाम को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएं।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 8

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में कुछ सुधार आएगा। युवा वर्ग अपने करियर संबंधी गतिविधियों को लेकर बहुत अधिक गंभीर रहेंगे। फाइनेंस संबंधी कोई कार्य हो सकता है। परिवार में भी चल रही कोई गलतफहमी का निवारण होगा।
नेगेटिव- अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को लापरवाही में ना लें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई भी निवेश संबंधी फैसला देने से पहले उसके संदर्भ में और अधिक जानकारी हासिल कर ले अथवा फिलहाल टाल ही दे। यह समय बहुत ही चौकन्ना रहने का है।
व्यवसाय- पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय के स्थान पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी फोन द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने से राहत मिलेगी और अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे।
लव- घर-परिवार की सुख-शांति बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए खुशखबरी मिल सकती हैं।
स्वास्थ्य- जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। इस समय चोट लगने अथवा गिरने जैसी स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
लोगों से मिल रही सलाह आपके लिए उपयुक्त साबित होगी। हर एक निर्णय अपने विचारों के अनुसार लेने की कोशिश करते रहें। लोगों से थोड़ा अलग रहते हुए अपनी बातों पर ध्यान देना होगा। हर एक व्यक्ति अपने विचारों के जरिए आपको मदद करने की कोशिश कर रहा है, ये समझने की आवश्यकता होगी।
करियर : अगले कुछ दिनों के लिए एकांत में रहकर काम पर ध्यान देना जरूरी होगा।
लव : रिलेशनशिप में बदलाव अपेक्षा के अनुसार आएगा। पार्टनर की पुरानी गलतियों को माफ करने की कोशिश करें।
हेल्थ : गले की खराश और खांसी की तकलीफ के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 1
