लाइफस्टाइल

Tips: बरसात के मौसम आते ही घर में बढ़ जाता है कॉकरोच का आतंक, जाने छुटकारा पाने का उपाय…

बरसात के मौसम में घर में कॉकरोच का आतंक बढ़ जाता है, खासकर बाथरूम और किचन में। सफाई के बावजूद कई बार ये कीट अपने आप नहीं जाते, जिससे निपटना मुश्किल हो जाता है। कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप कॉकरोच से जल्दी छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन आसान और प्रभावी उपायों के बारे में।

Protection From Cockroaches : बेकिंग सोडा और चीनी-

बेकिंग सोडा और चीनी का मिश्रण कॉकरोच को मारने का सबसे आसान उपाय है। इसे उन कोनों में रखें जहां से कॉकरोच आते हैं। बेकिंग सोडा उन्हें मारने में मदद करता है।

Protection From Cockroaches : नीम-

नीम की पत्तियों को तोड़कर पानी में डालें और इस पानी को स्प्रे बोतल में भर लें। इस नीम के पानी को कॉकरोच वाली जगहों पर स्प्रे करें। इससे कॉकरोच मर जाएंगे।

Protection From Cockroaches : तेज पत्ती-

अलमारी, गैस स्टोव के नीचे, और सिंक के नीचे मुट्ठी भर तेज पत्ते रखें। इससे कॉकरोच घर में घुसने से रुक जाएंगे।

Protection From Cockroaches : काली मिर्च, प्याज और लहसुन-

काली मिर्च, प्याज और लहसुन का पेस्ट बनाएं और इसमें पानी मिलाएं। इस मिश्रण को घर के कोनों में छिड़कें। इससे कॉकरोच मर जाएंगे।

Protection From Cockroaches : लौंग-

लौंग की तीखी गंध से कॉकरोच भाग जाते हैं। इसे कॉकरोच वाली जगह पर रखें, इससे वे दूर हो जाएंगे।

Protection From Cockroaches : मिट्टी का तेल-

मिट्टी का तेल कॉकरोच भगाने के लिए सबसे अच्छा उपाय है। इसे उन जगहों पर छिड़कें जहां कॉकरोच आते हैं। आप इसमें पानी भी मिला सकते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप अपने घर को कॉकरोच मुक्त बना सकते हैं और बीमारियों से बच सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button