Chhattisgarh

Bilaspur News : मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता पत्थर से हमला, आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज…

बिलासपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन भोजवानी पर हमला हो गया। इस हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स भाजपा नेता को जमीन पर गिरा देता है और उनके सिर पर पत्थर से हमला कर देता है।

जिसमें बीजेपी नेता लहूलुहान हो जाते हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में लिया है। बता दें कि रोजाना की तरह आज सुबह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन भोजवानी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। तभी रिवर व्यू के पास एक बदमाश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गया। इस दौरान बदमाश ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और सिर पर पत्थर से कई बार वार किया। इस घटना में अर्जुन भोजवानी घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे लोग तमाशा देखते रहे। भाजपा नेता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button