Chhattisgarh

असम प्रभारी विकास उपाध्याय असम में आये बाढ़ के पीड़ितों से मिले…

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, पूर्व विधायक व असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने बताया कि असम में आये बाढ़ से असम की जनता का जीवन बेहाल हो गया है और केन्द्र एवं राज्य की भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार से जो राहत मिलनी चाहिए वो उन्हें नहीं मिल पा रही है।

बाढ़ पीड़ितों से मिलने विकास उपाध्याय डिबरूगढ़ के गुमटाल गाँव, टिकियाबाली में पहुँचे एवं वहाँ की स्थिति को दर्शाते हुये कहा कि वहाँ पर बाढ़ आने से रोड, रस्ता सब तहस-नहस हो चुका है, जिससे लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है, लोगों के जान-माल की भी बहुत हानि हुई है और बाढ़ से अभी भी खतरा बना हुआ है

फिर भी वहाँ भाजपा की डबल इंजन सरकार राहत के नाम पर केवल खाना पूर्ति कर रही है। जबकि पूर्व में कांग्रेस की सरकार थी तब नदियों का पानी बाँध की वजह से गाँवों में नहीं घूसता था, लेकिन अभी नदियों का पूरा पानी गाँवों में आ जाने से बाढ़ के कारण इतनी हानि हुई है और लोग बेस कैंप में रहने को मजबूर हैं।

विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगी हुई है एवं हर संभव मदद कर रही है और राशन भी दे रही हैं तथा चिकित्सा जैसी तमाम सुविधाएँ भी उपलब्ध करा रही हैं। विकास उपाध्याय ने बताया कि लगातार तीन दिन बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में जाकर दौरा करेंगे और इसकी संपूर्ण जानकारी कांग्रेस के लीडरशीप को दी जाएगी। दौरे में असम प्रदेश के पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता वहाँ मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button