छत्तीसगढ़
Trending

देव दीपावली पर संगम नगरी राजिम में कुलेश्वर महादेव का अभिषेक करने पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर:26 नवंबर रविवार को काशी के साथ ही छत्तीसगढ़ की संगम नगरी राजिम में भी देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इस पावन मौके पर राजिम में त्रिवेणी संगम पहुंचें।शिव भक्त बृजमोहन अग्रवाल पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए उनके साथ उनकी पत्नी सरिता अग्रवाल भी थीं।

सबसे पहले बृजमोहन अग्रवाल और सरिता अग्रवाल ने कुलेश्वर महादेव का अभिषेक और पूजा अर्चना की।इसके बाद अग्रवाल दंपत्ति ने भगवान राजीव लोचन का पूजन किया। देव दीपावली के अवसर पर राजिम में अपनी धार्मिक यात्रा पर पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल की महंत राम सुंदर दास जी से भी मुलाकात हुई उन्होंने महंत राम सुंदर दास और स्वामी कौशलेंद्र ब्रम्हचारी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लिया।शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही त्रिपुरासुर का वध कर दिया था जिसके बाद सभी देवी-देवता काशी पहुंचे थे। जहां उन्होंने दीप प्रज्वलित करके खुशी मनाई थी। इसी के कारण हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली पर्व मनाया जाता है। आज के दिन स्नान, दान के साथ दीपदान का विशेष महत्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button