blogNationalदेशदेश-विदेशन्यूज़ब्रेकिंगराशिफल

आज का राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

बुधवार, 3 अप्रैल 2024

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन बहुत ही सुखद रहेगा। मीडिया और संपर्क सूत्रों द्वारा कोई ऐसी जानकारी मिलेगी कि आपके काम आसान हो जाएंगे। स्त्रियां घर और बिजनेस दोनों जगह तालमेल बनाकर रखें।
नेगेटिव- गैर कानूनी कामों में बिल्कुल दिलचस्पी न लें। उनकी वजह से मान-हानि की आशंका है। पिछली कमियों से सीखकर आगे बढ़ने का वक्त है। घर के बुजुर्गों और बड़े लोगों की सलाह पर काम करना बेहद जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में नए काम की कोशिश सफल होगी। इससे जुड़े अच्छे ऑर्डर भी मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण मीटिंग में आपको आमंत्रित किया जा सकता है। कर्मचारियों के साथ विवाद में न पड़ें।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- गले में किसी प्रकार की इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। लापरवाही ना बरतें। तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

लक्ष्य प्राप्त करने का निश्चय पक्का हो सकता है। इस वजह से कठोर निर्णय लेना आपके लिए जरूरी होगा। पुराने परिचित लोग आपके साथ परिचय बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने से बचना होगा। जब तक लोगों के विचार आपको स्पष्ट नहीं होते हैं, तब तक गोपनीय बातों की चर्चा करने से बचना होगा।

करियर : काम की जगह का वातावरण बदलता नजर आएगा। इसका असर अपने काम पर न होने दें।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित कुछ बातें स्पष्ट होंगी, इस कारण मानसिक रूप से जिन बातों के लिए खुद को तैयार करना है, ये आपको समझ आएगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है। तनाव से बचना होगा।

लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 4

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर-परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखने तथा देखभाल करने में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा तथा भविष्य संबंधी कोई योजना भी बनेगी। आपकी किसी परेशानी में आपके मित्र आपकी मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। और आपकी समस्या का निवारण भी हो जाएगा।
नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चों पर कटौती करके आप आर्थिक समस्याओं से बच सकते हैं। आज कोई भी यात्रा करना व्यर्थ ही रहेगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई व करियर के प्रति फोकस रहे। सोशल मीडिया तथा व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस की रुकावटें दूर होंगी। परेशानी में घर के बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह से आपको नई दिशा मिल सकती है। ऑफिशियल मामलों में कुछ दिक्कतें रह सकती हैं। साथियों की मदद लेना आपकी मुश्किलें कम कर सकता है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के उजागर होने की आशंका है। जिसकी वजह से दिक्कतें आ सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे। मौसम में बदलाव की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

लोगों के साथ के विवाद सुलझाने की कोशिश करें। किसी की बातों की वजह से खुद को कमजोर न बनने दें। आपके विचार और अन्य लोगों से अलग हैं, ये समझना जरूरी है। काम संबंधी तनाव बढ़ने की संभावना है। पूरे डिसिप्लिन के साथ दिन के अंत तक काम पूरा करने का टारगेट तय करना होगा।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को कई अवसर मिल सकते हैं। किसी भी अवसर का चुनाव करते समय छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते रहें।

लव : पार्टनर और आपके बीच के विवाद बढ़ सकते हैं। एक-दूसरे की बातों को समझने की कोशिश करनी होगी।

हेल्थ : पैर दर्द की समस्या हो सकती है। यदि बुखार है तो डॉक्टर से सलाह तुरंत लें।

लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 9

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप अपने अंदर गजब का ऊर्जा और अविश्वास महसूस करेंगे। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। परंतु यह जरूर ध्यान रखें कि उचित समय पर ही किए गए कार्यों के सुखद और उचित परिणाम मिलते हैं। किसी मित्र द्वारा कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। सारा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा।
नेगेटिव- दोपहर बाद कोई अशुभ समाचार सुनाई दे सकता है। परंतु नकारात्मकता लाने की बजाय परिस्थितियों का सामना करने का प्रयास करें। घर पर बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन और सानिध्य में भी कुछ समय व्यतीत करने से मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के मार्गदर्शन में आज कोई विशेष कार्य संपन्न होने वाला है। अच्छे आर्डर मिलेंगे। समय पर काम पूरा करना आपकी काबिलियत पर भी निर्भर करता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बेहतरीन डील हो सकती है।
लव- जीवनसाथी अथवा पारिवारिक सदस्यों की सलाह आपके मनोबल में वृद्धि होगी। और आपसी संबंध भी बेहतर होंगे
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी की स्थिति रहेगी। कुछ समय हल्के-फुल्के मनोरंजन और आराम के लिए भी निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

नए अवसरों के बारे में जरूरत से अधिक विचार न करें। अपने विचारों में बदलाव करने के लिए आपको प्रयत्न बढ़ाने होंगे। वर्तमान को देखते हुए आप निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। सही-गलत को समझना आपके लिए कठिन होगा।

करियर : करियर को बेहतर बनाने के लिए जरूरी बातों पर ध्यान देना होगा। प्रयत्न जारी रखने होंगे।

लव : गलत पार्टनर की वजह से बड़ा नुकसान होने की संभावना है। सतर्कता रखें।

हेल्थ : कमर दर्द और जोड़ों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 2

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर में धार्मिक या मांगलिक कार्य संबंधी प्लानिंग होंगी। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएंगे। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त होकर आगे बढ़ेंगे। सफलता भी हासिल होगी।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका विचलित और इमोशनल स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण भी बन जाता है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज आदि को संभालकर रखें। किसी प्रकार की चोरी होने या खोने की स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी। अच्छी व्यवस्था के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। संयम रखें। स्टाफ के कामों पर नजर रखें। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। आपके तनाव व गुस्से का असर घर परिवार पर भी पड़ेगा। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार का अलगाव आ सकता है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी कार्यशैली व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

काम की गति को तेज करते समय क्वॉलिटी पर भी ध्यान देना होगा। लोगों की समस्या को दूर करते समय अपना काम नजरअंदाज न करें। इस बात का ध्यान रखें। पैसों से संबंधित टारगेट जल्दी पूरा होगा। काम का तनाव होने के बाद भी आप खुद को प्रेरित बनाए रखेंगे। बड़ी समस्या का सामना कर पाएंगे। आपके निर्णय की वजह से लोग नाराज हो सकते हैं।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर पाने के लिए प्रयत्न करने होंगे। पैसों की आवक बढ़ाने की कोशिश करें।

लव : लोगों की नजरों में क्या सही है और क्या गलत, इस बात पर ध्यान न दें, अपने निर्णय पर टिके रहें।

हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी दूर होगी। योग करना जरूरी है।

लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 3

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आप तनावमुक्त होकर अपनी गतिविधियों पर ध्यान दे पाएंगे। इस समय किसी विशेष पॉलिसी में निवेश निकट भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आपका कर्म और पुरुषार्थ आपको अपने काम में सफलता और उपलब्धि प्रदान करेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास होने की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावट भी आ सकती हैं। इस समय फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगाना जरूरी है। गैरकानूनी कार्यो से परहेज रखें, इस समय मान-हानि होने जैसी स्थिति बन रही हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां फोन और संपर्कों के माध्यम से उचित चलती रहेगी। व्यस्तता के चलते बिजनेस के कामों को नजरअंदाज न करें। नए काम की योजना बनाने के लिए अच्छे समय का इंतजार करें।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम पूर्ण व्यवहार बना रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखें।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए इलाज के साथ-साथ योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

अपनी क्षमताओं को समझना जरूरी है, तभी आपका नजरिया सकारात्मक बनेगा। चुनिंदा लोगों का साथ मिलेगा। ये आपके लिए काफी न होने से निराशा और अकेलापन रहेगा। मित्रों के साथ जुड़ने की कोशिश करनी होगी। परिस्थिति को स्वीकार करके अपना ध्यान लक्ष्य पर रखें।

करियर : प्रयत्न करने के बाद भी करियर में काम की गति धीमी रहेगी।

लव : परिवार के लोगों के विरोध को समझना होगा। तभी रिलेशनशिप से जुड़ी बातों में समझौता करना पड़ सकता है।

हेल्थ : होर्मोन संबंधी तकलीफ बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 1

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत पाने के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आप का रुझान बनेगा, जिससे सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। आपका सिद्धांतवादी दृष्टिकोण समाज में आपको सम्मानित रखेगा। विद्यार्थी तथा युवा को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे।
नेगेटिव- स्वभाव में सहजशीलता बनाए रखें। कभी-कभी अति आत्मविश्वास की वजह से कोई निर्णय गलत भी हो सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज ना करें। वाहन खरीदने संबंधी योजना बन रही है तो आज स्थगित कर दे।
व्यवसाय- बिजनेस या नौकरी में बदलाव की स्थितियां बन रही है। जो फायदेमंद साबित होंगे। प्रॉपर्टी संबंधित व्यवसाय में अच्छी डील होने के संभावना है। शेयर मार्केट और जोखिम भरे कामों से बचें। आपके साथ धोखा हो सकता है।
लव- परिवार में आपसी सामंजस्य में कमी की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। अनुशासन रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। तथा अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

परिवार के लोगों की जरूरतों पर ध्यान देने की जरूरत है। मित्रों से अधिक परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने की कोशिश करनी होगी। मानसिक तनाव दूर होने से आनंद मिल सकता है। काम आपकी अपेक्षा के अनुसार पूरा होगा। भविष्य से जुड़ी चिंता को छोड़कर आप पूरा ध्यान वर्तमान पर लगाने की कोशिश करेंगे।

करियर : महिला वर्ग के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है।

लव : अपेक्षा के अनुसार पार्टनर मिलेगा और विवाह संबंधी निर्णय जल्दी ही लिया जाएगा।

हेल्थ : वजन में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें।

लकी कलर – पर्पल
लकी नंबर – 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर की व्यवस्था से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे। लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। राजनीतिक लोगों से मुलाकात भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बच्चों की किसी गतिविधि से मन प्रसन्न होगा।
नेगेटिव- आर्थिक नजरिये से समय कुछ प्रतिकूल ही बना हुआ है। किसी भी तरह के निवेश को फिलहाल टाल दें। आर्थिक दृष्टि से समय अभी ज्यादा अनुकूल नहीं है। कभी-कभी आपका ध्यान आपको गलत कार्यों की तरफ प्रेरित कर सकता है। अपनी मनोस्थिति पर काबू रखें।
व्यवसाय- कार्यप्रणाली में अभी कोई परिवर्तन ना लाएं तथा वर्तमान स्थिति पर ही फोकस रहे। व्यापारिक गतिविधियों में कोई भी निर्णय लेते समय परिजनों की सलाह अवश्य लें, निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों पर एक्स्ट्रा काम की जिम्मेदारी आ सकती है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिलने से विवाह संबंधी योजनाएं बनेगी।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से गैस और पेट से संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का भी सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

अपनी तकलीफों को नजरअंदाज न करें। जो बातें आपको कमजोर बनाती हैं, उन पर ध्यान देना होगा। काम करते समय हर छोटी बात पर ध्यान देना होगा। पैसों से संबंधित समस्या बड़ी नहीं है, लेकिन आपका संयम टूटने से छोटी समस्या बड़ा रूप ले सकती है।

करियर : जिन बातों में आप कमजोर हैं, उन पर ध्यान देते हुए अनुभवी लोगों से सीखने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर और आप हर गलत बात को बढ़ावा देकर संबंधों में तनाव न बढ़ाएं।

हेल्थ : गले की खराश और खांसी जैसी तकलीफ होगी।

लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी तथा कोई निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजना भी बनाएंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव- अपने स्वभाव में बहुत अधिक भावुकता और उदारता ना रखें। क्योंकि कोई अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। किसी नजदीकी सगे संबंधी से भी कहा-सुनी हो सकती हैं। उधार संबंधी लेनदेन ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित आपके अधिकतर काम स्वतः ही बनते जाएंगे। स्टाफ तथा कर्मचारियों का अभी उचित सहयोग बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग ट्रांसफर संबंधी कामों के लिए अधिकारियों से मिलें, काम बन सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तनाव की वजह बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- जोड़ों व घुटनों में दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी। योगा और व्यायाम को नियमित रूप से करें। बादी और गरिष्ठ खानपान से भी परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

पुरानी बातों के बारे में विचार करके क्या बदलाव करना है, ये समझना जरूरी है। आपसी रिश्ते सुधारते समय एक-दूसरे की गलतियों को माफ करें। कठिन समय में लोगों से आपको साथ मिलेगा। इस बात पर ध्यान देते रहें।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर नए काम की शुरुआत करनी होगी। यदि ऐसा मौका आपको मिल रहा है तो इस बारे में विचार जरूर करें।

लव : पार्टनर से कमिटमेंट मिलेगा। फिर भी मन में बसा डर आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है।

हेल्थ : महिलाओं को सेहत से जुड़ी हर छोटी बात पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार संबंधी किसी गंभीर मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा। अपनी जीवन शैली को और अधिक उन्नत करने के लिए प्रयत्नशील होना सफलता देगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अपने आपको तंदुरुस्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अपने ऊपर सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार ना लें, क्योंकि अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने व्यक्तिगत कार्य बाधित हो सकते हैं। रुपए-पैसे संबंधी किसी भी तरह का लेन-देन करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। परंतु किसी के साथ संबंध भी ना बिगाड़े।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी संबंधित डील में पेपर चेक करने के बाद कोई फैसला लें। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर विश्वास रखना तथा दोस्ताना व्यवहार उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। किसी प्रोजेक्ट को लेकर सहयोगी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है।
लव- पारिवारिक सदस्यों का सहयोग तथा तालमेल घर के वातावरण को सुखद बनाकर रखेंगे। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम के विपरीत प्रभाव से सावधानी रखने से आप स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

काम आसान तरीके से पूरा करने का रास्ता मिलेगा। नकारात्मक बातों पर ध्यान देने से आप न ही काम कर पाएंगे और न ही कोई निर्णय ले पाएंगे। इस वजह से वक्त बर्बाद हो सकता है। नकारात्मक लोगों से बचना होगा। जब तक आपका खुद को देखने का नजरिया सुधरेगा नहीं, तब तक सही बातों का चुनाव नहीं कर पाएंगे।

करियर : करियर संबंधी निर्णय लेते समय आपको ये निर्णय अकेले ही लेने हैं, इस बात का ध्यान रखें।

लव : रिलेशनशिप में दूसरों का हस्तक्षेप बढ़ सकता है।

हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 7

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज नई उम्मीद और आशा के साथ दिन की शुरुआत होगी। आपका मान-सम्मान और रुतबा बना रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी की मदद करने तथा उनके समस्याओं का समाधान करने में भी काफी समय व्यतीत हो जाएगा।
नेगेटिव- अन्य कार्यों पर व्यस्त रहने की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह जाएंगे, इसलिए दिनचर्या को व्यवस्थित करें। अपने महत्वपूर्ण वस्तुएं और दस्तावेज संभालकर रखें। अपनी क्षमता से अधिक कार्य करने से इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक विस्तार संबंधी जो योजनाएं बनाई हैं, उन्हें फलीभूत करने का उचित समय है। रुके कामों में तेजी आएगी। शेयर्स, तेजी-मंदी जैसे कार्यों में पैसा ना लगाएं। ऑफिस में बॉस अथवा उच्चाधिकारियों के साथ ना उलझे।
लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर में उचित व्यवस्था बनाकर रखेंगे। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात खुशनुमा यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- नकारात्मक या तनावपूर्ण परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दे। ऐसा करना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेंगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

लोगों के लिए बनी जिम्मेदारियां निभाते समय आपको व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान देना होगा। तभी जीवन में संतुलन बना रहेगा। पैसों की आवक और खर्च पर भी ध्यान देते रहें। बड़ा निवेश करने की इच्छा होगी। इस कारण प्रयत्न बढ़ाने होंगे।

करियर : लोगों के सुझाव पर ध्यान देने की कोशिश करें। अपनी मर्जी के अनुसार निर्णय लेने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर को अकेलापन महसूस न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।

हेल्थ : पैर दर्द और घुटनों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 6

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे और आपको अपनी मेहनत और योग्यता के अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन का भी दायित्व आप पर रहेगा, आपका मान-सम्मान और रुतबा बना रहेगा।
नेगेटिव- स्थान परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर तनाव रह सकता है। अपने निकट संबंधियों के साथ मधुरता पूर्ण सामंजस्य बनाकर रखने से समस्याएं काफी हद तक सामान्य भी हो जाएंगी। यह समय धैर्य और संयम से ही व्यतीत करने का है।
व्यवसाय- व्यवसाय में भरपूर समय देने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। कोई भी निर्णय दिल की अपेक्षा दिमाग से लेना उचित रहेगा। कहीं भी निवेश करने में जल्दबाजी ना करें। सरकारी नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा।
लव- पारिवार जनों के बीच आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। इससे घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या परेशान करेगी। जिसकी वजह आपकी खुद की ही लापरवाही है। प्राकृतिक इलाज बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

परिवार संबंधी निर्णय लेते समय सभी की राय को ध्यान में रखना जरूरी है। घर की सजावट में बदलाव करने की कोशिश करें। नई ऊर्जा बनी रहेगी। पुरानी बातों को पूरा करने के लिए लोगों का साथ मिलेगा। अगले कुछ दिनों में अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें।

करियर : काम की जगह के वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा।

लव : पार्टनर और आपको एक-दूसरे से बातचीत करते समय आपसी तालमेल बनाए रखना होगा।

हेल्थ : दांतों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मुद्दा चल रहा है, तो आज उसके परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है। युवा लोग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहें, जल्दी ही कोई शुभ समाचार भी मिलने वाला है। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अनुकूल रहेगा।
नेगेटिव- कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन रहा है, तो उसे स्थगित रखना ही बेहतर रहेगा। किसी खास कार्य में रुकावट आने से मन उदास रह सकता है। इस समय अपने स्वभाव का अवलोकन और मनन करना जरूरी है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़े मनचाहे नतीजे न मिलने से मायूसी रहेगी।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। आपको कुछ लाभदायक अनुबंध भी हासिल होंगे। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय बहुत सावधानी रखें, लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। नौकरी में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद में ना पड़े।
लव- दूसरों के मामले में ज्यादा टोका-टाकी अथवा हस्तक्षेप करने से आपकी मान-हानि पर भी बात आ सकती है। अपने इस स्वभाव में बदलाव लाने का प्रयास करें। इससे घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम में विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। कोई इंफेक्शन आदि हो सकता है। पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

कड़ी मेहनत के बाद आपको सफलता मिलेगी, लेकिन जिस प्रकार से आपने मेहनत की है, उस प्रकार से प्रगति न मिलने से गुस्सा बढ़ सकता है। खुद पर काम करना जारी रखें। बड़ी सफलता जल्दी ही मिलेगी, इस कारण जीवन से जुड़ी अनेक समस्याओं को दूर करके अपेक्षा के अनुसार प्रगति मिलेगी।

करियर : अपेक्षित अवसर मिलने में वक्त लगेगा। प्रयत्न जारी रखें।

लव : कठिन समय में पार्टनर का साथ न मिलने से नाराजगी रह सकती है।

हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ को कंट्रोल करना होगा।

लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button