
चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024

मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुकूल समय है, इसका भरपूर सदुपयोग करें। अपने कार्यों के प्रति आपका उत्साह आपको अवश्य ही सफलता देगा। युवाओं को अपने प्रोजेक्ट से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा खा सकते हैं तथा मित्रों के साथ अपना समय व्यर्थ ना करें। अपनी उर्जा को सकारात्मक रूप में उपयोग करने से आपके कई कार्य सुचारू रूप से व्यवस्थित होंगे।
व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में निवेश फायदेमंद होगा। युवाओं को रोजगार के मौके मिलेंगे। जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें।
लव- दांपत्य संबंधों में विवाद जैसी स्थिति बनेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस करेंगे। तनाव जनक परिस्थितियों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
जीवन का आनंद लेते हुए लक्ष्य के लिए फोकस बनाए रखें। काम के तनाव के बाद भी मौज-मस्ती पर ध्यान बना रहेगा। शारीरिक समस्या की वजह से काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन चिंता का कारण नहीं होगा। वक्त का सही तरीके से इस्तेमाल करना सीखें।
करियर : व्यापारियों को निर्णय लेने से पहले काम से जुड़े हर एक व्यक्ति के साथ चर्चा करनी होगी।
लव : रिलेशनशिप संबंधी डर बना रहेगा।
हेल्थ : सेहत ठीक करने के लिए आराम पर ध्यान देना होगा।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 1

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कई कामों में व्यस्तता रहेगी। आप कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके अपने काम आगे बढ़ाएंगे और सफल रहेंगे। गलतफहमियां दूर होंगी।
नेगेटिव- घर की व्यवस्था को लेकर खर्चों की अधिकता रहेगी और उन पर कटौती करना भी नामुमकिन होगा। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या को लेकर चिंता रह सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत के मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं। आपकी व्यस्तता और बढ़ जाएगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से खुशी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधिकारी आपके कामों से खुश होंगे।
लव- आपके कामों में जीवनसाथी या परिवार वालों की मदद से चिंता दूर होगी। आपसी संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा तनाव और गुस्सा हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
आपके काम की वजह से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें। आपको आनंद मिलेगा। काम से थोड़ा ब्रेक लेकर जरूरी बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। परिवार के बच्चों के साथ जुड़ना आपके लिए जरूरी है।
करियर : व्यापारियों को काम करते समय आर्थिक पक्ष के बारे में सोच-विचार करना होगा।
लव : पति-पत्नी के संबंध सुधरेंगे। इस वजह से परिवार से संबंधित बड़े निर्णय लेना आसान होगा।
हेल्थ : सर्दी-खांसी की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 1

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- मिथुन राशि के लिए ग्रह स्थिति में अनुकूलता बनी हुई है। सामाजिक अथवा राजनीतिक लोगों के साथ मेल मुलाकात के अवसर मिले, तो चूके नहीं। इससे आपका लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। जो कि भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित रहेंगे।
नेगेटिव- युवाओं को अपनी किसी कार्य में कामयाबी न मिलने से कुछ मायूसी रहेगी। दूसरों की आलोचना में भागीदार ना बने, इससे आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। तथा मामूली सी बात पर मित्रों से टकराव भी होने की आशंका है। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नई योजनाएं और उपलब्धियां आपके सामने आएंगी। सारा दिन बाहर की गतिविधियों में ही व्यतीत होगा। किसी खास प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श भी होगा। नौकरी में आप कोई भी गैर कानूनी काम में ध्यान ना दे। वरना परेशानी में आ सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी, जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। इसलिए सचेत रहें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम में स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना आपको ऊर्जावान रखेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
शांति और सकारात्मक महसूस होने से कठिन काम पर गहराई से विचार कर पाएंगे। अध्यात्मिक बातों पर ध्यान देने से सोच में बदलाव हो सकता है। मित्रों के साथ विवाद होने की संभावना है। सतर्क रहना होगा।
करियर : करियर संबंधी निर्णय में बदलाव करने से तनाव दूर करेगा। अपनी खामियों को समझें और उन्हें सुधारें।
लव : पार्टनर और रिलेशनशिप संबंधी बातों पर सोच-विचार करना जरूरी होगा।
हेल्थ : लो बीपी और शुगर की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 3


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सामाजिक अथवा राजनैतिक गतिविधियों में रहने का आपको अवसर मिल सकता है। इन अवसरों का उचित लाभ उठाएं। आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता का भरपूर उपयोग करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कृत्यों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें और खुद को व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रखें। पड़ोसियों से किसी प्रकार का झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। आज किसी भी प्रकार की यात्रा को ना करें, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में ग्रह-स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू करने का अनुकूल समय है। आपको सफलता और नए ऑर्डर भी मिलेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोग काम में लापरवाही न करें। किसी प्रकार की इंक्वायरी हो सकती है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें। क्योंकि इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- पेट में दर्द व एसिडिटी की शिकायत रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें। तथा देसी इलाज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
अपने प्रयत्नों से मिले अनुभव का इस्तेमाल करते हुए वर्तमान को सुधारना आपके लिए संभव हो सकता है। पैसों की जरूरत पड़ सकती है, जिससे तनाव बढ़ेगा। अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। अपने प्रयत्नों से समस्या को सुलझाएंगे। संयम बनाए रखें।
करियर : मीडिया से जुड़े लोगों को काम पर ध्यान देना होगा। आपकी गलती का फायदा प्रतिस्पर्धी उठा सकते हैं।
लव : रिलेशनशिप बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न करने होंगे।
हेल्थ : पैर दर्द की परेशानी दूर करनी होगी। शारीरिक कमजोरी बढ़ने न दें।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 2

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्या किसी अनुभवी व्यक्ति की मार्गदर्शन में हल हो जाएगी। भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम लें। बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- किसी की गलत बात को गुस्से की बजाए सूझबूझ से सुलझाने का प्रयास करें, वरना आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित ध्यान रखना जरूरी है। फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाएं।
व्यवसाय- कारोबार में परेशानियों के बावजूद गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। बिजनेस में ज्यादा पैसा निवेश न करें। ऑफिस में साथियों से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
स्वास्थ्य- वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है। साथ ही रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि बिल्कुल ना लें। चोट लगने अथवा गिरने जैसी स्थिति बन सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक आपको फोकस बनाए रखना होगा। अपने अनुभव के जरिए बड़ी समस्या का समाधान कर पाएंगे। स्वभाव और काम में किस प्रकार से बदलाव करना है, ये आज समझ आएगा। नकारात्मक लोगों की संगत से खुद को दूर रखें।
करियर : काम वक्त पर पूरा करने के लिए अनुभवी लोगों से सुझाव मिलेंगे।
लव : पार्टनर और परिवार पर भी ध्यान देना होगा।
हेल्थ : दांतों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 8


कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी। घर के रखरखाव तथा देखभाल संबंधी कार्यों में भी आपका विशेष सहयोग रहेगा। बच्चों के साथ उनके कार्यों में रुचि लेना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान और मान-सम्मान दोनों बढ़ेंगे।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कोई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकता है। यह समय सामंजस्य बनाकर रखने का है। साथ ही अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी गोपनीयता बनाए रखें। युवा वर्ग दूसरों से मदद की उम्मीद ना रखकर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिल जाएंगे। किसी भी प्रकार के पेपर वर्क को बहुत सावधानी से करें। प्रॉपर्टी के बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक व्यवसायिक जानकारी हासिल होगी।
लव- परिवार जनों के साथ मनोरंजन आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। प्यार और रोमांस के मामले में कुछ तनाव रहेगा।
स्वास्थ्य- महिलाएं विशेष तौर पर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे तथा वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या से बचने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
हाल ही में किसी व्यक्ति के साथ हुई चर्चा की वजह से आपको नकारात्मक महसूस होगा, आपको निराशा से बचना होगा। आपको केवल व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देते हुए प्रयत्न करने होंगे। लोगों की बातें उनके अनुभव और विचारों के अनुसार बदलती रहती है। इसलिए ऐसी बातों का खुद पर दबाव न बनने दें।
करियर : करियर में महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा है। चिंता छोड़कर केवल काम पर ध्यान देते रहें।
लव : विवाह से संबंधित निर्णय अचानक से लिए जा सकते हैं।
हेल्थ : कंधे में जकड़न और कमर दर्द की परेशानी को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 5

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। रिश्तेदारों तथा संबंधियों का घर में आगमन होगा। भागदौड़ के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से कामों को निपटाने की कोशिश करें। इससे परिस्थितियां आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होती जाएंगे।
नेगेटिव- अपने कार्यों की मन मुताबिक परिणाम मिलने से व्यथित ना हो तथा धैर्य और संयम रखें। अगर कोई भूमि संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता में हल करने का प्रयास करें। निश्चित ही सफलता मिलेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में फाइनेंस संबंधी कार्यों को बहुत ही सावधानी से करें, क्योंकि कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रहे हैं। मार्केटिंग संबंधी कोई भी गतिविधि आज स्थगित रखें। छोटी सी बात पर वाद-विवाद होने की आशंका है। आज का दिन बहुत ही संयम रखने का है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन तथा हास-परिहास भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। परंतु प्रेम संबंध में किसी वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- खानपान हल्का रखें। गले से संबंधित इंफेक्शन जैसी समस्या महसूस होने पर तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
पुरानी गलतियों से मिली सीख पर ध्यान देते हुए आगे बढ़ना होगा। नए अनुभव लेने के लिए आप तैयार हैं, लेकिन असफलता का डर भी बना रहेगा। अपनी सोच को किस प्रकार से सुधारा जा सकता है, इस बात पर गहराई से विचार करें। अपनी संगत सुधारने पर ध्यान दें।
करियर : काम संबंधित टारगेट काफी बड़ा है। अपनी काबिलियत पर विश्वास रखकर प्रयत्न जारी रखने होंगे।
लव : पार्टनर हर स्थिति में आपका साथ देने की कोशिश करेंगे।
हेल्थ : आंखों की जलन या आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 4

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अनुभवी लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। आपको कई तरह के अनुभव मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा तथा आप तनावमुक्त होकर अन्य क्षेत्र में अपना योगदान दे पाएंगे। आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे।
नेगेटिव- अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं व दस्तावेज को बहुत अधिक संभालकर रखें। छोटी सी लापरवाही आपकी बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। आपसी संबंधों के बीच और मनमुटाव जैसी स्थिति ना पनपने दें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में काफी हद तक परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। सरकारी मामलों में चल रही परेशानियां काफी हद तक दूर हो जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के अपने सहयोगियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। जिसका असर ऑफिस की व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
लव- परिवार जनों के आपसी सामंजस्य और सहयोग से घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व गला खराब रहने जैसी स्थिति रहेगी। इस समय बहुत अधिक परहेज करना तथा मौसम के अनुकूल दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
बातें आसान होने के बाद भी आप अपने काम के जरिए हर एक स्थिति को जटिल बनाएंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। लोगों के साथ बातचीत करते रहें। अपनी बातों को साबित करने के लिए आपको अपने स्वभाव में सकारात्मक बदलाव करना होगा। रिश्ते सुधारने पर ध्यान देना होगा।
करियर : काम की जगह चल रहे षड़यंत्र का असर आपके काम पर न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।
लव : पार्टनर और आपके बीच किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखें।
हेल्थ : थायराइड संबंधी तकलीफ का इलाज तुरंत करना होगा।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 7


धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके मन अनुकूल रहेगी। आप अपनी मेहनत द्वारा परिस्थितियों को काफी हद तक अपने अनुकूल बना सकेंगे। आपको इस मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। धर्म-कर्म से जुड़े मामलों में आपका उत्साह बना रहेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान न देकर अपने कार्यों में ही व्यस्त रहे। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से छोटी सी बात को लेकर अनबन हो सकती है। जिसका नकारात्मक असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए धैर्य व शांति बनाकर रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- कारोबार संबंधी नया काम करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल नहीं है, वर्तमान कार्यों पर ही फोकस रहे। व्यवसाय संबंधी विभागीय जांच चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अपने ऑफिशियल फाइलें संभालकर रखें।
लव- परिवार में आपको पूरा सहयोग व मान सम्मान प्राप्त होगा। यह सुखद अनुभूति आपको अपने काम के प्रति और अधिक एकाग्रता और एनर्जी प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी तरह का इंफेक्शन हो सकता है। समय पर इलाज लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
काम का अवलोकन करके आपको अपना रास्ता चुनना होगा। दूसरों के अनुभव अलग हैं और उनके प्रयत्न भी अलग हैं, इसलिए आपको अपनी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। लोगों का साथ आपको प्राप्त होता रहेगा। आपकी समस्याओं का समाधान सही वक्त आने पर ही मिलेगा। फिलहाल संयम बनाए रखने की कोशिश करें।
करियर : शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है।
लव : पार्टनर से ज्यादा अपेक्षा न रखें।
हेल्थ : पेट संबंधी इंफेक्शन हो सकता है, इसे ठीक होने में वक्त लगेगा।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 9

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और लगन के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। परिवार से संबंधित किसी समस्या का हल निकालने में आप का विशेष योगदान रहेगा। विद्यार्थियो का ध्यान भी नई-नई जानकारियों को हासिल करने में लगेगा।
नेगेटिव- बेहतर होगा कि अपनी कार्यशैली व योजनाओं को खुद ही व्यवस्थित बनाकर रखें। दूसरों की सलाह व हस्तक्षेप से आप कंफ्यूज हो सकते हैं। कभी-कभी ऐसा भ्रम होगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय को और अधिक बेहतर बनाने के लिए मनन और चिंतन करने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कार्यों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। इन गतिविधियों में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। सरकारी मामलों में सावधानी बरतें।
लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझें और सम्मान करें। इससे घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- सामर्थ्य से अधिक कार्यभार ना ले। किस वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अन्य गतिविधियों के साथ आप अपना ध्यान भी रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
आपको अपनी निर्णय क्षमता पर विश्वास रखना होगा। भावनात्मक रूप से कुछ बातें तकलीफ दायक साबित होंगी। जिन बातों पर आपका नियंत्रण नहीं है, उनके बारे में विचार न करें। घर परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताएं। मन को प्रसन्न हो सकता है। सकारात्मक महसूस होने लगेगा।
करियर : महिलाओं को करियर संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी, इस वजह से सफलता भी जल्दी मिल सकती है।
लव : पार्टनर और आप मिलकर निर्णय लेने की कोशिश करें। अपनी बातें मनवाने की कोशिश में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ को नियंत्रित करने के लिए खानपान पर ध्यान देना होगा।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 3

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कुछ समस्याएं आएंगी परंतु आपको उचित मार्गदर्शन मिलने से समस्या हल भी हो जाएगी। विद्यार्थियों को अध्ययन अथवा अनुसंधान संबंधी कार्यों में उचित परिणाम हासिल होंगे। घर में संबंधियों का आगमन होगा तथा आवभगत में सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। जिस वजह से चिंता रह सकती हैं। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। तथा विपरीत विचारधारा के लोगों के संपर्क में ना रहे, वरना आपका मान-सम्मान भी प्रभावित हो सकता है।
व्यवसाय- मार्केटिंग और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस फायदेमंद स्थिति में रहेंगे, लेकिन खरीदी-बिक्री के मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। कागजी कार्यवाही भी ध्यान से करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।
लव- घर परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- गुस्से और आवेश पर काबू रखें तथा ज्यादा तनाव ना ले। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
जीवन में नई शुरुआत होगी, लेकिन आप अभी भी पुरानी बातों में अटके नजर आ रहे हैं। जो टारगेट आपने तय किया है, उस पर ध्यान देते रहें। चुनिंदा लोगों का साथ प्राप्त होगा, लेकिन आप अकेले ही काम करना पसंद करेंगे। लोगों के साथ व्यवहार सुधारने की कोशिश करते रहें।
करियर : व्यापारियों को विदेश से अवसर प्राप्त हो सकता है।
लव : आपकी प्रगति देखकर पार्टनर को आनंद मिलेगा।
हेल्थ : घुटनों का दर्द या जोड़ों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – ग्रे
लकी नंबर – 7

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- ग्रह गोचर बहुत ही उत्तम बना हुआ है। आप जो काम सोचेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा परिवार के सदस्यों के प्रति उनकी जरूरतों को पूरा करने में भी आप का समय व्यतीत होगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की बाधाएं दूर होंगी।
नेगेटिव- प्रैक्टिकल बने तथा अपने व्यक्तिगत कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आज किसी भी प्रकार की यात्रा करने का कोई भी उचित फायदा नहीं मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों की जरूरतों और सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना संबंधों को मजबूत बनाएगा।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आपके द्वारा लिए गए निर्णय बेहतर साबित होंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात लाभदायक साबित होगी तथा कुछ नया सीखने को मिलेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऊपर कुछ दबाव महसूस करेंगे, इसलिए धीरज से काम ले।
लव- घर-परिवार के लिए भी समय निकालना पारिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है।
स्वास्थ्य- एक्सीडेंट व चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। सावधानी बरतें और तनाव को हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
अपनी गलती को सुधारना होगा। पैसों से संबंधित नुकसानदायक हो सकता है। खर्च पर ध्यान देते रहें। जैसी आपकी जरूरत है, पैसे उसी तरह से प्राप्त होते रहेंगे। यदि आप जीवन शैली में बदलाव करना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत करनी होगी। छोटी-छोटी बातों का असर आपकी सोच पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।
करियर : काम के लिए थोड़ी उदासीनता रहेगी। जो टारगेट आपने तय किया है, उस पर ध्यान देते रहें।
लव : रिलेशनशिप संबंधी जो निर्णय आपको नहीं लेने हैं, उनके बारे में विचार या चर्चा करने से बचना होगा।
हेल्थ : बीपी को नियंत्रित करना होगा।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 4
