छत्तीसगढ़
Trending

2462 वाेटर 100 साल के पार! 1 लाख 86 हजार ‘वोटर’ 80 साल के

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh assembly elections) का ऐलान भारत चुनाव आयोग ने कर दिया है। यहां 2 चरणों में चुनाव (Election in 2 phases) होंगे। पहले चरण में 7 नवंबर और दूसरे चरण में दिवाली के 5 दिन बाद 17 नवंबर को मतदान होगा। दोनों चरण के नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को आएंगे। 7 नवंबर को पहले चरण में 20 सीटों पर वोटिंग होगी, जिसमें बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा सीटें शामिल हैं। वहीं दूसरे चरण में बाकी 70 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण की 13 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं। इनमें बस्तर संभाग की जगदलपुर सीट के अलावा सभी 11 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। वहीं डोंगरगढ़ सीट अनुसूचित जाति और मोहला मानपुर अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।युवा वोटर्स 9.17 प्रतिशत बढ़ेप्रदेश में 18 से 19 की उम्र के 7 लाख 23 हजार 771 ऐसे मतदाता होंगे, जो पहली बार वोट करेंगे। ये कुल वोटर का 9.17 प्रतिशत है। 18 से 22 साल के फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 18 लाख 68 हजार 636 हैं। विधानसभा चुनाव में 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 वोटर मिलकर नई सरकार चुनेंगे। संख्या बल में पुरुषों की तुलना में महिलाएं आगे बढ़ गई हैं। पुरुषों के 1003 वोटर हैं तो आनुपातिक तौर पर महिला वोटरों की संख्या 1012 महिला वोटर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button