छत्तीसगढ़
Trending

भिलाई नगर में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन कार्यक्रम में प्रियंका गांधी का हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रियंका गांधी ने महिला सम्मेलन में संगवारी हाट का भी अवलोकन किया।इस अवसर पर उन्होंने समूह की महिलाओं से तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दंतेवाड़ा के डेनेक्स द्वारा उत्पादित गारमेंट्स की भी जानकारी ली।

गांधी बीपीओ में कार्यरत महिलाओं से बात कर रही हैं। 10 करोड़ रुपए की लागत से खुर्सीपार में बीपीओ तैयार किया गया है। बीपीओ से बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिला है। बीपीओ की महिलाओं से गांधी उनके कार्य की प्रकृति के बारे में पूछ रही हैं। उल्लेखनीय है कि युवाओं के लिए अपने शहर में ही रहकर देश-दुनिया के अवसरों से जोड़ने बीपीओ की पहल की गई है। इससे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।खासकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह बड़ी पहल है।

हमर लैब, हाट बाजार क्लीनिक में चल रहे कार्यों का जायजा ले रही प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने हमर लैब के स्टाल का डिस्प्ले भी देखा। हमर लैब के माध्यम से 55 टेस्ट निःशुल्क किये जा रहे हैं। इसमें से ऐसे बहुत से टेस्ट हैं जिनकी सुविधा केवल महानगरों में उपलब्ध होती है। इससे समय भी बच रहा है और पैसे भी। प्रियंका गांधी ने इस पहल की प्रशंसा की।साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक का स्टाल भी देखा। इसके माध्यम से हाट बाजारों में इलाज और निःशुल्क जांच भी हो रही है।छत्तीसगढ़ में परंपरा यह है कि लोग साप्ताहिक हाटबाजारों में जाते हैं और वहीं से इनका इलाज भी हो जाता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रारंभिक रूप से ही बीमारियों को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ शासन की पहल बहुत अच्छी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button