Chhattisgarh
CG Breaking: सरेंडर करने वाले पूर्व नक्सली की हत्या…

सुकमा: एक बार फिर माओवादियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। किस्टाराम एरिया में सक्रिय रहे बारसे मासा की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बारसे मासादक्षिण बस्तर किस्टाराम एरिया के एसी मेंबर रह चुका है।
कल देर शाम 7 बजे तेज बारिश के बीच माओवादियों ने घटना को अंजाम दिया गया। कुछ दिन पहले बारसे मासा ने आत्मसमर्पण किया था। माओवादियों ने धार दार हथियार से वार कर घटना को अंजाम दिया गया है।
आत्म समर्पित बारसे मासा द्वारा विशाखापटनम में सरेंडर करने के पश्चात दंपति सहित पैतृक ग्राम सुन्नमपेंटा में पिछले 8 दिन से घर पर रह रहे थे। माओवादियों ने हत्या कर मौके पर फेंका पर्चा पूर्व माओवादी बारसे मासा को पीएलजीए द्वारा मौत की सजा देना स्वीकार स्वीकार किया है।