आज से ऐतिहासिक रथ यात्रा महोत्सव का आगाज…

रायपुर। राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर में भगवान के स्नान की रस्म अदायगी की गई। इसी के साथ आज से ऐतिहासिक रथ यात्रा महोत्सव का आगाज भी हो जाता है। साथ ही भगवान जगन्नाथ खुद भी बीमार पड़ गए हैं। ये सुनकर भले ही अजीब लग रहा होगा, लेकिन इस संसार में भगवान भी बीमार हो जाते हैं।
Raipur City news : बता दें कि रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ स्वामी जी की जो आज से 15 दिनों के लिये बीमार हो गए है। जिससे अब 15 दिनों के लिए भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर के पट बंद कर दिए गए हैं। बताया जाता है कि स्नान पूर्णिमा के दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ औषधीय जल से भगवान को स्नान कराया जाता है।
इसी दौरान भगवान बीमार पड़ जाते हैं, अब से उनकी दिनचर्या और भोजन व्यवस्था भी बदल दी जाती है। ठीक होने तक उन्हें प्रतिदिन वैद्य द्वारा दवा देने की परंपरा भी निभाई जाती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भक्तों के लिए बंद रहेंगे।