छत्तीसगढ़देश-विदेश

भाजपा का देशव्यापी 1 करोड़ सेल्फी अभियान आज से

नई दिल्ली. मिशन 2024 के तहत भाजपा महिला मोर्चा सोमवार से देशभर में केंद्र की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की महिला लाभार्थियों से संपर्क करने का अभियान शुरू करेगा. इसमें एक साल के दौरान लाभार्थियों के साथ एक करोड़ सेल्फी लेने का लक्ष्य रखा गया है. मोर्चा प्रमुख वनथी श्रीनिवासन ने बताया कि हर जिले में महिला मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें आवास से लेकर रसोई गैस, शौचालय और बैंक खाते खोलने जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में बताया जाएगा. इस दौरान अगर कोई महिला सरकारी योजना से लाभान्वित मिलीं तो पार्टी की सदस्य उनके साथ एक सेल्फी लेने का अनुरोध करेंगी और उसे नमो ऐप के जरिए अपलोड किया जाएगा.
महिला मोर्चा अगले महीने भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज के नाम पर पुरस्कार भी शुरू करेगा. इसमें विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 10 महिलाओं को हर जिले में सम्मानित किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button