
चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए
सोमवार, 15 अप्रैल 2024

मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर के किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते की बात चल सकती है। इस समय ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने या स्थान परिवर्तन की योजनाएं बनेंगी, इसलिए कोशिश करते रहें।
नेगेटिव- कोई भी परेशानी आने पर धैर्य और संयम से ही काम लें। गुस्से से काम और बिगड़ सकता है। इस समय मान-हानि या कोई आरोप लगने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा नकारात्मक लोगों से दूरी रखें।
व्यवसाय- दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और मजबूत करें। आपको महत्वपूर्ण अनुबंध हासिल हो सकते हैं। मीडिया, प्रिंटिंग आदि से संबंधित बिजनेस में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपनी इच्छा के उलट कोई जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच अच्छे तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। प्रेम संबंधों में समय खराब न करें।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम भरे कामों से दूर रहें। चोट लगने या एक्सीडेंट होने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
बड़े टारगेट हासिल करने के लिए आपको प्रेरित महसूस होगा। परिवार के लोगों के साथ हो रही बातचीत के कारण चिंतित दूर हो सकती है। आपको पूरा ध्यान जरूरी बातों पर बनाए रखना होगा। अपनी गलती का एहसास होगा, इस कारण काम में बदलाव करने की कोशिश करेंगे।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों की काम की गति धीमी रहेगी। अटका हुआ पेमेंट मिलने में वक्त लग सकता है।
लव : रिलेशनशिप की वजह से हो रही चिंता दूर हो सकती है। किसी निर्णय तक पहुंचने में वक्त लगेगा।
हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए गलत आदतों को छोड़ना होगा।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 1


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी नजदीकी संबंधी की परेशानी में उसकी आर्थिक मदद से सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- किसी पड़ोसी अथवा संबंधी के साथ आपसी वैमनस्य बढ़ सकता है। आपको भी अपने स्वभाव में से ईगो खत्म करना जरूरी है। कोई दुखद समाचार मिलने से मन कुछ व्यतीत रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से सकारात्मकता आएगी।
व्यवसाय- बिजनेस में नए काम की शुरुआत की बजाय मौजूदा कामों पर ही ध्यान रखें। निजी संपर्क द्वारा कोई फायदेमंद ऑर्डर मिल सकता है। मार्केट में भी आपकी छवि उत्तम बनी रहेगी। सरकारी सेवारत लोग अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे।
लव- दांपत्य संबंध मधुरता से परिपूर्ण रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के मामले में ज्यादा लापरवाही ना करें। छोटी सी भी समस्या होने पर तुरंत इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
मित्रों के साथ हो रही बातचीत की वजह से उत्साहित महसूस हो सकता है। परिवार संबंधी जिम्मेदारी निभाने में सक्षम है। अपनी काबिलियत पर विश्वास रखें। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
करियर : आपके काम की तुलना अन्य लोगों के साथ हो सकती है। काम की क्वालिटी पर ध्यान देना होगा।
लव : पार्टनर के साथ वक्त बिता कर एक-दूसरे की समस्याएं सुलझाने की कोशिश करनी होगी।
हेल्थ : सिर में भारीपन हो सकता है।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 4

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस कार्य को लेकर मेहनत कर रहे थे, आज उसके अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जिसकी वजह से आप खुद को बहुत ही हल्का-फुल्का व तनावमुक्त महसूस करेंगे। युवाओं को किसी प्रयास में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ के वाद-विवाद अथवा नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें, क्योंकि इससे संबंध खराब होने के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। साथ ही सफलता जल्दी पाने के चक्कर में गैर कानूनी कार्य में हाथ डालना उचित नहीं है। ज्ञानवर्धक जानकारी हासिल करने में भी ध्यान दें।
व्यवसाय- कारोबार में उपलब्धियां मिल सकती हैं। जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगी। ज्यादा सोच-विचार करने में समय न लगाएं। ऑफिस में चल रही राजनीति से खुद को अलग रखें। इससे उच्चाधिकारियों के समक्ष आपकी छवि बेहतर बनेगी।
लव- दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा, जिससे आप पूरे मनोयोग से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। विपरीत लिंगी मित्रों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- ज्यादा भीड़-भाड़ तथा पॉल्यूशन जैसे स्थान पर जाने से परहेज करें। खांसी, जुकाम अथवा त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
महत्वपूर्ण काम पूरा होने से थोड़ी राहत मिलेगी। खुद के लिए वक्त निकालते हुए नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे। जिन बातों से नकारात्मकता महसूस हो रही थी उनके प्रति विचार बदलेंगे। आपके फैसलों में भी बदलाव होंगे। परिवार वालों के साथ बातचीत होगी। फिलहाल आप निजी जानकारी देने से परहेज रखें।
करियर: काम की जिम्मेदारी बढ़ी रहेगी। थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन आप जीवन में आगे बढ़ रहे हैं इस बात पर ध्यान देकर काम करें।
लव: रिश्तों की परेशानी दूर करने के लिए आपको कोशिशें बढ़ाने की जरूरत है।
हेल्थ: वजन में आ रहे बदलाव से थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है।
लकी कलर – लकी कलर: लाल
लकी नंबर – लकी नंबर: 2


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आप स्वयं में अद्भुत आत्म बल व ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी भी काम को करने से पहले अपने मन की आवाज अवश्य सुने। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी। पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की अवस्था को उचित बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- किसी मित्र के साथ ईगो और गुस्से की वजह से संबंधों में दरार आने की आशंका है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं व दस्तावेज को बहुत अधिक संभालकर रखें। छोटी सी लापरवाही आपकी बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं।
व्यवसाय- व्यापार में अत्यधिक कार्यभार रहेगा। कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ संबंधों को उचित कर रखने से कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। प्राइवेट नौकरी में ऑफिस के माहौल में कुछ राजनीति चल सकती है। इसलिए सतर्क रहें। और अपने काम से ही मतलब रखें।
लव- पारिवारिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहे।
स्वास्थ्य- तनाव व चिंता की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
पुरानी बातों को भूलकर नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। गलती का एहसास होगा और व्यवहार में पूरी तरह बदलाव नजर आएगा। पुरानी बातों में ही अटके रहने से अच्छे मौके चूक सकते हैं। सावधानी रखें और पॉजिटिव-नेगेटिव बातों पर गौर करें।
करियर: करियर के तनाव को दूर करते हुए काम के लिए गंभीर हो जाएं।
लव: पार्टनर से तोहफा मिल सकता है।
हेल्थ: बदलते मौसम से सेहत गड़बड़ा सकती है।
लकी कलर – लकी कलर: हरा
लकी नंबर – लकी नंबर: 6

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कुछ समय अपने रुचिकर कार्यों में व्यतीत करने से शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति बनी रहेगी तथा आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में पूरी ऊर्जा के साथ ध्यान लगा पाएंगे। विद्यार्थियों को किसी विदेश संबंधी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- कोई निर्णय लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य ले। इस समय किसी भी तरह की यात्रा के सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। बेहतर है कि स्थगित ही रखें। दूसरों के विवादों से खुद को दूर ही रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी भी काम में अपनी हैसियत से ज्यादा खर्चा न करें। पार्टनरशिप संबंधी किसी भी कार्य में पारदर्शिता बनाकर रखना अति आवश्यक है। गलतफहमी से संबंध खराब हो सकते हैं।
लव- पारिवारिक जीवन पर अपनी व्यवसायिक परेशानियों को हावी ना होने दें। इसका असर घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से जोड़ों का घुटनों में दर्द की समस्या रहेगी। इस समय गैस पर बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
काम संबंधी गलती समझ आएगी, इस कारण गलती को सुधारने के लिए काम करेंगे। व्यर्थ बातों से अधिक काम को महत्व देंगे। परिवार के लोगों के साथ विवाद सुलझने में वक्त लगेगा। आपके निर्णय का शुरुआत में विरोध हो सकता है। वक्त के अनुसार दूसरों का साथ भी मिल सकता है।
करियर : करियर संबंधी चिंता सता सकती है। आप सही मार्ग पर हैं।
लव : रिलेशनशिप की वजह से थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन पार्टनर आपके तनाव को समझकर अपने बर्ताव में सुधार करेंगे।
हेल्थ : आंखों से जुड़ी तकलीफ होने की संभावना है।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 5


कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कन्या राशि के लोगों के लिए अनुकूल परिस्थितियों बनी हुई है। आप संतुलित व्यवहार तथा सही समय पर सही निर्णय लेना आपकी तरक्की में सहायक होगा। बहुत दिनों बाद घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- कोई भी आर्थिक परेशानी आने पर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। क्रोध और आवेश में आकर परिस्थितियों और अधिक बिगड़ सकती हैं। वर्तमान परिस्थितियों में समय के अनुसार खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है।
व्यवसाय- कारोबार में लापरवाही से नुकसान हो सकता है, इसलिए कोई भी काम करते वक्त बेहद सावधानी रखें। साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी। दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। तथा सभी सदस्यों के आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण तथा खुशनुमा रहेंगे।
स्वास्थ्य- मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस समय अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाने के लिए उचित आहार ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
अपनी इच्छाशक्ति से वर्तमान बातों में बदलाव लाने की कोशिश आपको सफलता देगी। दोस्तों के साथ वक्त बिताने से प्रसन्नता मिलेगी। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च न होने दें। आपको अपेक्षा के अनुसार अनेक घटनाएं होती हुई नजर आएंगी, लेकिन आपकी इच्छा पूरा होने में वक्त लगेगा। खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश करते रहें।
करियर: जॉब-बिजनेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव: पार्टनर से बातचीत करते वक्त साफ तौर से अपनी इच्छाएं बता देनी चाहिए।
हेल्थ: शरीर में खून की कमी न हो इस बात का ध्यान रखें।
लकी कलर – लकी कलर: ऑरेंज
लकी नंबर – लकी नंबर: 3

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। किसी भी परिस्थिति में आप अपना स्वाभिमान तथा आत्म बल कमजोर नहीं पड़ने देंगे। आर्थिक मामलों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की कोशिश करें। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। भावना और उदारता में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर उचित विचार-विमर्श करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों में बेहतरीन सफलता मिल सकती हैं। लाभ की स्थिति तो सामान्य ही रहेगी, इसलिए उचित समय का इंतजार करें। नई योजनाओं पर निवेश न करें।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर तकरार रह सकती है। विवाहेत्तर संबंधों से भी दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर संबंधी जांच नियमित करवाएं। लापरवाही करना ठीक नहीं है। मौसम से भी अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
लोगों से मिल रही तारीफ से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों से जुड़ी समस्या दूर करने में वक्त लगेगा। आप डिसिप्लिन से कोशिश करते रहें और आगे बढ़ें। हर छोटी बात का असर अपनी मानसिक अवस्था पर न होने दें।
करियर: काम में में नेगेटिविटी आ सकती है। आपको नए मौके भी मिलेंगे।
लव: पार्टनर के स्वभाव में जिद बढ़ती नजर आएगी। जिससे आपको तकलीफ हो सकती है।
हेल्थ: घुटनों की तकलीफ नजरअंदाज न करें। ये बढ़ सकती है। डॉक्टर से तुरंत उपचार करवाएं।
लकी कलर – लकी कलर: लाल
लकी नंबर – लकी नंबर: 7


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज दिन भर घर की व्यवस्था तथा सुधार संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की कोशिशें होंगी और उसमें सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनमें खुशी और आत्म बल बढ़ेगा।
नेगेटिव- संतान की किसी गलती पर डांट-फटकार करने की वजह उनका मार्गदर्शन करें। यह समय व्यर्थ की गतिविधियों की बजाए अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने का है। आज किसी भी प्रकार की उधारी ना दे, क्योंकि वसूली मुश्किल है।
व्यवसाय- आलस्य और लापरवाही से बचें। इस समय व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से अच्छा आर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिस में आप अपने उचित कार्य प्रणाली से दूसरों के समक्ष सराहना का पात्र बनेंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्वजनों के साथ कुछ समय बिताना घर के वातावरण में सकारात्मकता बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें। स्त्री जनित रोग परेशान कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
अपनी भावनाओं को समझें। उन्हें सुलझाना जरूरी होगा। अधिकतर बातों में जटिलता रहेगी। व्यक्तिगत जीवन और परिवार के लोगों की अपेक्षा में फर्क रहेगा। फिलहाल किसी एक का ही चुनाव करके जिम्मेदारी ठीक से निभाने की कोशिश करनी होगी। घर पर मेहमानों का आना-जाना बना रहेगा।
करियर : महिलाओं को अपेक्षा के अनुसार प्रगति मिलेगी। प्रयत्न के अनुसार आर्थिक स्थिरता न मिलने से थोड़ी उदासीनता रहेगी।
लव : रिलेशनशिप सुधारने के लिए खुद में क्या बदलाव करना है, ये समझ आएगा।
हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 2

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन उपलब्धि ला रही है। आज आप कोई बड़ा फैसला लेंगे। अपनी योग्यता से मुश्किल काम भी आसान बना लेंगे। परिवारजनों के साथ किसी विशेष मुद्दे को लेकर गहन विचार-विमर्श होगा।
नेगेटिव- कोई कोर्ट केस अथवा सरकारी मामला चल रहा है तो आज उससे संबंधित समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है। ननिहाल पक्ष के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करें। युवा वर्ग अपने लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर ज्यादा मेहनत करें।
व्यवसाय- कारोबारी विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की भी उचित सलाह मिलेगी। साथ ही आपकी भी योग्यता और प्रतिभा की सराहना होगी। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा और साथियों से भी तालमेल रहेगा।
लव- किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगा। रिस्क प्रवृत्ति जैसे कार्यों से खुद को दूर रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
पुरानी समस्या को सुलझाने का रास्ता मिलेगा। इस कारण काफी हद तक राहत मिल सकती है। दोबारा वही गलती करके समस्या बढ़ सकती है। पैसे और वक्त का सही तरीके से इस्तेमाल करना सीखें। मित्रों के साथ दूरियां न बने, इस बात का ध्यान रखना होगा।
करियर : काम अपेक्षा के अनुसार प्रगति दिखाएगा। फिर भी छोटी-मोटी दिक्कतों की वजह से आपका गुस्सा बढ़ सकता है।
लव : पार्टनर के साथ यात्रा का मौका मिल सकता है।
हेल्थ : यूरिन से जुड़ी हुई तकलीफ ठीक होने में वक्त लगेगा।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 9


मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आप की कोई समस्या हल होने वाली है। जिससे आप तनाव मुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। सामाजिक दायरा और अधिक विस्तृत होगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित हो सकता है। अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखें। कुछ समय अपने रुचि संबंधी कार्यों के लिए भी अवश्य निकालें। यात्रा संबंधी किसी भी प्रोग्राम को आज स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से अभी समय अनुकूल नहीं है। कार्य क्षेत्र में अपने कर्मचारियों की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें। उनका उचित योगदान आपके व्यवसायिक कार्यो में सहायक रहेगा। इसमें कहीं भी पैसा लगाना या जल्दबाजी में निर्णय लेना नुकसान दे सकता है।
लव- घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में सावधानी बरतें, मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। सावधानी बरतें। वाहन भी ध्यान से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
कोई भी फैसला लेते वक्त आपके खुद के विचारों पर ध्यान देना होगा। लोगों से मदद मिल सकती है। समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कठिन वक्त में आपको खूबियों के बारे में जागरूकता महसूस होगी। जिसके कारण खुद को देखने का नजरिया बदलेगा।
करियर: काम का विस्तार करने के लिए अपेक्षा से ज्यादा खर्चा हो सकता है। फिलहाल छोटी-छोटी बातों में बदलाव लाकर कोशिश जारी रखें।
लव: पार्टनर अपने किसी फैसले पर चर्चा करने से परहेज करेंगे। जिससे आपकी चिंता बढ़ सकती है। थोड़ा आपको और पार्टनर को वक्त दें।
हेल्थ: शुगर संबंधित तकलीफ बढ़ने की आशंका है। योग के साथ खान-पान पर भी ध्यान देना जरूरी होगा।
लकी कलर – लकी कलर: लाल
लकी नंबर – लकी नंबर: 5

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- फोन कॉल के माध्यम से आपको कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। जो कि आपके भविष्य के लिए भी सहायक रहेगी। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। कुछ समय आध्यात्मिक क्षेत्र में भी व्यतीत करने से मानसिक सुकून बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी पड़ोसी अथवा मित्र के साथ कहासुनी होने जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए वाद-विवाद में पड़ने की बजाए अपने कार्य से ही मतलब रखें। अपनी भावुकता और उदारता पर भी संयम रखें। कोई आपकी इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। रिस्क लेने की प्रवृत्ति से भी दूर रहे।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, तो तुरंत फैसला लें। समय अनुकूल है। कारोबारी गतिविधियों में बहुत अधिक मेहनत तथा कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपना काम सावधानीपूर्वक करें। फाइल वर्क में कोई गलती हो सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य- सुस्ती और थकान की स्थिति रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का भी ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
बाहरी व्यक्ति के साथ लेन-देन करते समय सतर्कता रखने की जरूरत है। पुराने कर्ज को दूर करने के लिए आपको प्रयत्न बढ़ाने होंगे। पैसों का इस्तेमाल आप किस प्रकार से करते हैं, इस बात पर आपका काम निर्भर करेगा। जरूरी बदलाव करने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
करियर : नाराजगी से बचना होगा। वर्ना ये बात नुकसान का कारण बन सकती है।
लव : पार्टनर से कमिटमेंट प्राप्त होने में वक्त लगेगा। फिलहाल एक-दूसरे के साथ के संबंध सुधारने पर ध्यान दें।
हेल्थ : त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 8

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या कोई अन्य कार्य अटका हुआ है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से जरूर सलाह मशवरा करें। निश्चित ही आपको समाधान मिलेगा। आपकी मेहनत और एकाग्रता से आपके व्यक्तिगत कार्य काफी हद तक सुचारू रूप से पूर्ण होते जाएंगे।
नेगेटिव- दोपहर बाद कुछ विषम परिस्थितियां भी बन सकती हैं। बेवजह खर्चों की वजह से आप अपना आर्थिक नुकसान कर बैठेंगे। अचानक ही कोई मुसीबत आपके सामने आ खड़ी होगी। काम के दबाव में आप खुद को असहज और तनावग्रस्त महसूस करेंगे।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर स्टाफ और फोन कॉल के माध्यम से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। जिससे आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सरकारी सेवारत लोग किसी भी तरह के गैर कानूनी काम से दूर रहें। वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
लव- वैवाहिक संबंधों में उचित सामंजस्य रहेगा। परिजनों के साथ कुछ समय एक साथ व्यतीत करने से आपसी प्यार बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से शारीरिक ऊर्जा में भी कमी महसूस करेंगे। आयुर्वेद इसका उचित इलाज है। साथ ही संयमित दिनचर्या भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 5
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
अहंकार से बचना होगा। अपने निर्णय को समझना होगा। स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है। बड़ी प्रगति प्राप्त नहीं होगी। लेकिन चिंता से बचना होगा। आध्यात्मिक बातों की वजह से शांति मिल सकती है। इस कारण आगे के निर्णय सही तरीके से ले पाएंगे।
करियर : लोगों आपके ऊपर दबाव डालेंगे। यदि काम आपके मन के विरुद्ध हो रहे हैं तो इन्हें स्वीकार न करें।
लव : पार्टनर और आप मिलकर निर्णय लेने की कोशिश करते रहें। परिवार के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।
हेल्थ : सेहत में बदलाव करने के लिए डॉक्टर या डाइटीशियन से मार्गदर्शन लेकर जीवन शैली में बदलाव करें।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 5
