
चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024

मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक कामों में ही बीत जाएगा। बदलाव संबंधी गतिविधियां भी होगी। कोई निवेश संबंधी योजना बन रही है, तो तुरंत उस पर काम करें। आर्थिक नजरिये से दिन अच्छा है।
नेगेटिव- कहीं भी वार्तालाप करते समय आपसी मामलों में बहुत ही सावधानी बरतें। जरा सी लापरवाही से संबंध बिगड़ सकते हैं। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन खिन्न रहेगा। समस्याएं शांति से सुलझाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। युवाओं को किसी नए काम से संबंधित पहली पेमेंट आने की संभावना है। जिससे मन में खुशी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर संबंधित सूचना मिलेगी, जो भाग्यदायक साबित होगी।
लव- पारिवारिक वातावरण बहुत ही सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके कार्यों पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- कब्ज व बवासीर जैसी चल रही है तो उसे हल्के में ना लें। अपना उचित इलाज लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
कठिन समस्याएं सुलझाने के लिए आपके विचार और काम बदलाव करेंगे। राहत मिलेगी। नए विचार अपनाते समय कठिनाइयां बनी रहेंगी। अपनी इच्छाशक्ति बनाए रखें। पुराना डर दूर करने की कोशिश करते रहें। काम में रुचि बनाए रखें।
करियर : काम और करियर के लिए गंभीरता बनी रहेगी। इस वजह से बड़े टारगेट पर काम शुरू हो सकता है।
लव : रिलेशनशिप संबंधी गलतियों का एहसास होगा।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी परेशानी का कारण न बने, इस बात का ध्यान रखना होगा।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 2


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर चलना फायदेमंद साबित होगा। आपने जो लक्ष्य और उम्मीद संबंधी सपने संजोए थे, आज वह काफी हद तक पूरे होने वाले हैं। स्वयं को साबित करने के लिए बेहतर समय है।
नेगेटिव- ये भी ध्यान रखे, कि अत्याधिक कार्यभार से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। किसी भी तरह का लेनदेन संबंधी कार्य करते समय बहुत अधिक सावधान रहें। कोई भी गलती होने से परेशानी बढ़ सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में काम करने के तरीको को बदलने या बेहतर करने से व्यवस्था अच्छी होगी। रियल स्टेट से जुड़े कामों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और अधिकारियों से मदद भी मिलेगी।
लव- घर-परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां बनी रहेगी। ज्यादा तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
दूसरों से अधिक अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। परिस्थिति के अनुसार लोगों में बदलाव आएगा। फिलहाल खुद को अकेला न समझें। आपको एकाग्रता बनाए रखनी होगी। अपनी गलतियों का एहसास होने से व्यक्तिगत जीवन में सुधार आएंगे। पुरानी बातों के बारे में विचार करके खुद को कमजोर न होने दें।
करियर : करियर संबंधी महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे।
लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय लेते समय अपनी बातों पर टिके रहना होगा।
हेल्थ : गले की खराश और सर्दी की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 1

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से नई संभावनाएं मिलेंगी। हालांकि कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान भी डाल सकते हैं। परंतु आप परवाह ना करके अपने कार्यों के प्रति संलग्न रहे। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको अपने आवेश तथा गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है। वरना बात ज्यादा बिगड़ सकती है। भाइयों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना उलझे। बेहतर होगा कि व्यस्त रहें।
व्यवसाय- कारोबार में व्यवस्थित माहौल रहेगा। ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। ऑफिस में अपने काम को समय पर निपटा लें, अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। उपहार का भी आदान-प्रदान होगा।
स्वास्थ्य- अपनी किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी बीमारी का पूरी तरह चेकअप करवाएं। क्योंकि दोबारा उभरने के आसार लग रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
विचारों में आ रहे बदलाव की वजह से लोगों के साथ विवाद हो सकते हैं। आपसी सामंजस्य से एक-दूसरे के पक्ष को समझने की कोशिश करें। किसी भी व्यक्ति पर दबाव न डालें। दूसरों के साथ बातचीत करते समय उनकी क्षमता का जरूर रखें। आज आपके काम का विरोध हो सकता है। इसे नकारात्मक तरीके से न लें।
करियर : काम की गति तेज करने के लिए समय का सही उपयोग करना होगा।
लव : रिलेशनशिप संबंधी परेशानी नकारात्मक विचारों की वजह से हो सकती है। नए रिलेशनशिप पर ध्यान देते रहें।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी और बुखार जैसी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 6


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी विशेष स्थान अथवा समारोह में जाने का मौका मिलेगा। अनुभवी लोगों से मेल मुलाकात का अनुभव भी अच्छा रहेगा। कई मामलों में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सार्थक रहेंगे। आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन व क्रोध आपको ही नुकसान पहुंचा सकते हैं। वसीयत संबंधी मामले उठ सकते हैं। यह समय बहुत ही अधिक धैर्य व संयम से काम लेने का है। शांति के लिए कुछ समय अध्यात्म व धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में स्टाफ तथा सहयोगियों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। आपके अधिकतर काम स्वता ही बनते जाएंगे। नौकरीपेशा लोग ट्रांसफर संबंधी कामों के लिए अधिकारियों से कॉन्टैक्ट करें। ग्रह स्थिति आपके लिए अच्छे नतीजे लाएगी।
लव- घर-परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से सुख-शांति का माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- मनोबल में कमी व थकान हावी हो सकते हैं। कुछ समय मेडिटेशन में अवश्य व्यतीत करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
तय किए गए लक्ष्य पर टिके रहकर प्रयत्न करें। फिलहाल अपने निर्णय के बारे में किसी भी व्यक्ति से चर्चा न करें। लोगों के विचार आपको कमजोर बना सकते हैं। दुविधा बनी रहेगी। अध्यात्मिक बातों की ओर झुकाव होगा। अनेक समस्याओं के हल मिलेंगे। मन में जो विचार बार-बार आ रहे हैं, उन पर ध्यान दें।
करियर : करियर से जुड़ी बातें जब तक अमल में नहीं आती हैं, तब तक किसी भी व्यक्ति के साथ इन बातों की चर्चा न करें।
लव : रिलेशनशिप में अपेक्षित बदलाव देखने के लिए संयम रखना होगा।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी और विटामिंस की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार खानपान में बदलाव करना होगा।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 3

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपने कार्यों को योजनाबद्ध करने से आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर पाएंगे तथा परिवार जनों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ आर्थिक नीतियों पर भी ध्यान दें, इस समय बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बन रही है।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और राजनैतिक गतिविधियों से भी दूरी बनाकर रखें। इस समय मान-हानि होने जैसी स्थिति बन रही है। विद्यार्थी मौज मस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई से खिलवाड़ ना करें। वरना आपका रिजल्ट प्रभावित हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करने में लगाएं। यह संबंध आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे और साथ ही नई जानकारियां भी सीखने को मिलेंगी। नौकरी में मन मुताबिक कार्यक्षेत्र मिलेगा।
लव- बच्चों तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से तनाव दूर होगा। और मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। डायबिटिक लोग भी अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
दुविधाओं की वजह से मानसिक तकलीफ हो सकती है। आज तय किए काम पर ध्यान देते रहें। व्यक्तिगत समस्या की जानकारी बाहरी व्यक्ति को देने से बचना होगा। आपकी कमजोरी का कोई गलत फायदा उठा सकता है।
करियर : काम के साथ यात्रा संबंधी योजना पर भी ध्यान देना होगा। इस यात्रा के दौरान काम के नए अवसर मिल सकते हैं।
लव : पार्टनर का व्यवहार आपके लिए क्यों बदल रहा है, इस बात पर विचार करने की जरूरत होगी।
हेल्थ : होर्मोन संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।
लकी कलर – ग्रे
लकी नंबर – 8


कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आपके अथक प्रयासों से किसी दुविधा का समाधान मिलेगा। नजदीकी लोगों से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। धार्मिक तथा अध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- समय अनुसार अपनी दिनचर्या में भी बदलाव लाना जरूरी है। कभी-कभी सुस्ती और आलस उत्पन्न होने की वजह से आप कोई उपलब्धि खो सकते हैं। अपनी इन कमियों पर ध्यान दें। इस समय कोई भी यात्रा नुकसानदेह रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में प्रोडक्शन के साथ मार्केटिंग कॉन्टैक्ट बढ़ाने में भी ध्यान दें। मीडिया से संबंधित तथा ऑनलाइन गतिविधियों से आपको बेहतरीन जानकारी हासिल होंगी। इनके द्वारा व्यवसाय को गति भी दे सकते हैं।
लव- विवाहित तथा प्रेम संबंध दोनों मे इमोशनल लगाव रखना भी जरूरी है। दूसरों की बातों में ना आएं तथा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।
स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें। तथा अपनी उचित देखभाल करते रहे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
आपके अच्छे कर्मों का फल मिलेगा। मित्रों के साथ जुड़ने की वजह से अकेलापन दूर होगा। आगे की योजना पर विचार करना होगा। पैसों के लेनदेन सफल साबित होंगे। बड़ा निवेश आपके द्वारा किया जाएगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
करियर : करियर संबंधी निर्णय लेने के लिए सोच-विचार जरूर करें।
लव : रिलेशनशिप में संतुलन बना रहेगा। अपनी तकलीफें पार्टनर के सामने प्रकट करने से लाभ होगा।
हेल्थ : पेट संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करें। इन्फेक्शन बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 5

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
कार्ड – Ace of Swords
सकारात्मक समय की शुरुआत होने के बाद भी आप पुरानी बातों में अटके रहेंगे, इस वजह से समय का सही उपयोग नहीं कर पाएंगे। आपको मनचाहे अवसर मिल सकते हैं। नाराजगी का असर आपकी कार्यक्षमता पर हो सकता है। कुछ कामों में समझौता करना होगा।
करियर : युवाओं को अपेक्षित काम मिलेगा। टारगेट से जुड़ी बातों पर ध्यान देते रहें।
लव : पार्टनर के लिए अपना व्यवहार सुधारें।
हेल्थ : यूरिन संबंधी तकलीफ होने की संभावना बन रही है।
लकी कलर – पर्पल
लकी नंबर –7


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सामाजिक अथवा राजनैतिक गतिविधियों में रहने का आपको अवसर मिल सकता है। इन अवसरों का उचित लाभ उठाएं। आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता का भरपूर उपयोग करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कृत्यों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कोई काम मनोनुकूल ना होने से तनाव ना ले। धैर्य और सहनशीलता बनाकर रखना अति आवश्यक है। गुस्से और आवेश में आने की वजह से परिस्थितियों और अधिक बिगड़ सकती हैं। पैतृक संपत्ति जैसे कार्य अभी स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत ही सूझबूझ से निर्णय लेने की जरूरत है। आज किसी के साथ साझेदारी संबंधी काम ना करें तो उचित रहेगा। नुकसान होने की संभावना है। गैरकानूनी और जोखिमभरे कामों से दूर रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन चाहने वाले लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
लव- घर-परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। मनोरंजन आदि में समय व्यतीत करने से तनाव से राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत अधिक सजग रहने की जरूरत है। गैस व कब्ज जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
आपकी एकाग्रता बढ़ती हुई नजर आएगी इसलिए किसी महत्वपूर्ण काम पर पूरी तरह से ध्यान देकर आप समस्या को जड़ से दूर करने के लिए सफल साबित हो सकते हैं। अपने प्रयत्नों से बदलाव करना आपके लिए संभव होगा। कठिन समय में खुद को प्रेरित बनाए रखें। पुरानी गलतियों का अवलोकन करें और सुधार करें।
करियर : अवसरों को लेकर सतर्क रहें।
लव : पार्टनर और परिवार के बीच चल रहे विवाद बढ़ने की संभावना है। शांति से काम लेना होगा।
हेल्थ : अधिक देर एक जगह बैठ कर काम करने से कमर दर्द हो सकता है।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 4

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। इसका भरपूर लाभ उठाएं। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से घर में सुकून और खुशी भरा माहौल रहेगा। आपका विवेक और आदर्शवादिता आपको घर और समाज में मान-सम्मान प्रदान करेगा।
नेगेटिव- वाहन अथवा किसी अन्य रखरखाव संबंधी कोई बड़ा खर्चा सामने आएगा। युवा वर्ग व्यर्थ की बातों में समय नष्ट ना करें और अपनी पढ़ाई अथवा करियर पर ध्यान दें। तनाव ना लेकर समस्या का हल निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था उचित बनी रहेगी। साथियों और कर्मचारियों से भी मदद मिलेगी। कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इन्हें हल करने में किसी उच्चाधिकारी की मदद लेना उचित रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर सामंजस्य रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- डाइजेशन संबंधी दिक्कत अनुभव हो सकती है। जिसकी वजह सिर्फ भारी खानपान ही है। हल्का और सुपाच्य भोजन ले।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभानी है, इसलिए खुद को तैयार करना जरूरी होगा। निराशा से बचना होगा। जो नुकसान हुआ है, उसे तुरंत दूर करना आपके लिए संभव हो सकता है। काम सही तरीके से करने का रास्ता मिलेगा। केवल प्रयत्न जारी रखने की कोशिश करें।
करियर : करियर संबंधी निराशा हो सकती है, इस कारण काम की गति धीमी रहेगी।
लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय उनको भावनात्मक ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखना होगा।
हेल्थ : बुखार और पैर दर्द की परेशानी रहेगी।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 9


मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आपके प्रयासों से घर तथा व्यवसाय दोनों जगह व्यवस्था उचित बनी रहेगी। इस समय आर्थिक स्थिति भी बेहतरीन रहेगी। कर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे। युवा अपनी किसी नाकामी से घबराने के बजाय पुनः प्रयास करें। इस बार सफलता निश्चित है।
नेगेटिव- हल्की-फुल्की परेशानियों के बावजूद आपके कार्य बनते जाएंगे। इसलिए किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। गैर जरूरी खर्चे ज्यादा हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर तरीके से व्यवस्थित रहेंगी। खासतौर पर वर्किंग महिलाओं के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा करने में सक्षम होंगे। सरकारी गतिविधियों में आपको बेहतरीन मुनाफा होने की भी संभावना है।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- व्यायाम और योगा को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं। तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी होने से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
काम पूरा करते समय अनेक रुकावटें आ सकती हैं। जिससे आपके मन में बेचैनी रहेगी। आपके संयम की परीक्षा ली जा सकती है। इसलिए पूरे डेडीकेशन के साथ काम करते रहें। लोगों के लिए सकारात्मक विचार रखें। नकारात्मक विचारों की वजह से आप खुद के लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं।
करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित निर्णय लेने से पहले रिस्क के बारे में सोच-विचार जरूर करें।
लव : रिलेशनशिप संबंधी परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही है। जिस व्यक्ति के लिए आकर्षण है, उसके आपके लिए विचारों पर ध्यान दें।
हेल्थ : इम्यूनिटी पर ध्यान दें।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 5

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। शॉपिंग आदि में भी मधुर समय व्यतीत होगा। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप किसी कार्य में बेहतरीन उपलब्धि हासिल होने वाली है। जो कि उनके करियर के लिए बहुत ही उचित रहेगी।
नेगेटिव- वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय ना लें। दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने ही निर्णय प्राथमिकता पर रखें, इससे आप ज्यादा सहज महसूस करेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कई संभावनाएं सामने आएंगी। कोई बड़ा फैसला लेने में परेशानी होगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
लव- पारिवारिक समस्याओं का समय रहते निवारण कर ले, अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अपनी दिनचर्या और विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
जरूरी निर्णय लेने से पहले इस निर्णय से जुड़े लोगों के साथ गहराई से चर्चा करनी होगी। निवेश संबंधी व्यवहार करते समय दूरदृष्टि रखनी होगी। फिलहाल आपकी क्षमता से अधिक खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें। मौज-मस्ती से अधिक काम पर ध्यान देना होगा।
करियर : जरूरी निर्णय लेते समय विवाद हो सकते हैं। सही निर्णय ले पाएंगे।
लव : पार्टनर से मिल रही सूचनाओं पर ध्यान दें।
हेल्थ : एसिडिटी की वजह से सिर दर्द हो सकता है।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 1

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। कुछ लोग जो आप के खिलाफ थे, आज आपकी बेगुनाही उनके सामने साबित होगी तथा संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। सुकून और शांति के लिए किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- आलस या दूसरों की वजह से अपने महत्वपूर्ण कार्य को नजरअंदाज ना करें। आर्थिक मामलों में बजट आदि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करके अपने कार्यों में ही व्यस्त और मस्त रहें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक कार्ययोजना में कुछ बदलाव करना जरूरी है। कुछ अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपकी ग्रोथ के लिए सहायक रहेगा। हालांकि फिलहाल आय की स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
लव- घर में अधिक हस्तक्षेप तथा रोक-टोक करना सदस्यों को नाराज कर सकता है। लव अफेयर्स के मामले में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ ना करें। और ना ही किसी तरह का रिस्क ले।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9
टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
काम करते समय सतर्क रहना होगा, वर्ना काम आपको दोबारा करना पड़ेगा। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस हो सकता है। पुरानी बातों को छोड़ने के लिए किए प्रयत्न करने होंगे। भविष्य से जुड़ी बातों पर ध्यान देना होगा। जिन लोगों ने आपके लिए गलत व्यवहार किया है, उनको माफ करें और आगे बढ़ें।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिल सकता है।
लव : पार्टनर और आपके बीच रिश्ता सुधरेगा। रिलेशनशिप संबंधी चिंता दूर होगी।
हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी, तनाव को दूर करें।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 7
