
चंद्र राशि के अनुसार
रविवार, 7 अप्रैल 2024

मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दे, आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। आपका धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। जिसकी वजह से आपकी सोच सकारात्मक व संतुलित होगी।
नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई गलत फैसला लेने से दिक्कत आ सकती है। जिसका असर आपके संबंधों पर भी पड़ेगा। अपनी बात को शांतिपूर्ण तरीके से रखें। क्योंकि ज्यादा रोक-टोक की वजह से बच्चे जिद्दी भी हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में परिस्थितियां अभी यथावत ही रहेंगी। वर्तमान कार्य उचित रूप से होते जाएंगे। पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों में फायदा मिलेगा। सरकारी सेवारत लोगों को आज के दिन भी कुछ कार्यभार मिल सकता है।
लव- घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए आपके विशेष प्रयास जरूरी हैं। जीवनसाथी को कोई उचित उपहार देना ना भूलें।
स्वास्थ्य- किसी किसी समय मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मेडिटेशन, योगा जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और शांत रहने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
आसपास घट रही घटनाओं की वजह से थोड़ी चिंता हो सकती है। वास्तविकता का ध्यान न रखने से तनाव रह सकता है। जिन बातों की वजह से भावनात्मक तकलीफ हो रही है, उन बातों पर गहराई से विचार करें। पैसों की वजह से चिंता बनी रहेगी। अपने प्रयत्न जारी रखें। समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें।
करियर : करियर के बारे में जो चिंता है, उसे दूर करने के लिए आपके सहकर्मी मदद करेंगे।
लव : पार्टनर और आपके बीच जो नाराजगी है, उसे दूर होने में थोड़ा वक्त लगेगा।
हेल्थ : सेहत ठीक करने के लिए जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 3


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन आपके मन मुताबिक व्यतीत होगा। जीवनशैली में समय के मुताबिक बदलाव करने से शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुद को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रिय जनों की मदद करना आपको सुख कर लगेगा।
नेगेटिव- अपनी ही कार्य क्षमता पर विश्वास रखे। आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा या विश्वास करते हैं, वही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। युवाओं का कोई सपना अधूरा रहने की वजह से मन कुछ उदास रहेगा। यह समय शांति और धैर्य से व्यतीत करने का है।
व्यवसाय- करियर व कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे। इसमें आपको काफी हद तक सफलता मिल सकती है। जोखिम भरे कामों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है, नुकसान होने की आशंका भी है।
लव- पति-पत्नी आपसी छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। अन्यथा इस वजह से घर की व्यवस्था भी बिगड़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- कार्यभार और तनाव लेने से ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उचित आराम भी जरूर ले तथा नियमित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
किसी भी वजह से हड़बड़ी न करें। अपने निश्चय पर टिके रहना होगा। अपने प्रयत्नों को निष्फल न होने दें। लोगों की आलोचनाओं पर ध्यान न दें। लोगों का विरोध भी बढ़ेगा, लेकिन आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। आपको सही समय पर सही तरीके से मदद मिलेगी।
करियर : मार्केटिंग से संबंधित नए रास्ते का उपयोग करना आपके लिए जरूरी है। तभी काम का विस्तार हो सकता है।
लव : पार्टनर और आपके बीच का बातचीत सुधारने के लिए गुस्से पर नियंत्रण करना होगा।
हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी बढ़ेगी। आराम पर ध्यान देना होगा।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 7

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों में दिनभर व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी समय व्यतीत होगा तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानित रहेगी।
नेगेटिव- अपने सामर्थ्य से ज्यादा उधारी या लोन लेना उचित नहीं है। क्योंकि इस समय व्यर्थ की गतिविधियों में अत्यधिक खर्चा होने से मन कुछ परेशान रह सकता है। इस समय तनाव और समस्या से राहत पाने के लिए मानसिक शांति बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस के प्लान किसी से शेयर न करें, वरना कोई इनका फायदा उठा सकता है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संबंध रखना आपके बिजनेस में फायदेमंद रहेगा। आपको अच्छे ऑर्डर और एग्रीमेंट मिल सकते हैं।
लव- दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी देगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- गले से संबंधित किसी भी इंफेक्शन को गंभीरता से लें। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। खानपान के प्रति विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
अपनी बातें अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी। आप फिलहाल पूरी तरह से अपने जीवन पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे। किसी व्यक्ति की सलाह के बारे में विचार करके अंतिम निर्णय आपको ही लेना होगा। प्रगति की गति धीमी रहेगी। पैसों से संबंधित चिंता दूर हो सकती है। फिलहाल बड़ी रिस्क न लें।
करियर : युवाओं को अपेक्षा के अनुसार काम मिलेगा, जिससे आर्थिक चिंता दूर हो सकती है।
लव : लव रिलेशनशिप संबंधी बातों में बदलाव करने के लिए आप तैयार रहेंगे। फिर भी कोई गलती न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।
हेल्थ : पेट दर्द से जुड़ी तकलीफ होने की संभावना है।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 2


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई पेमेंट वगैरा रुकी हुई है, तो तकाजा करने पर टुकड़ों में मिल सकती है। परंतु इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। सामाजिक गतिविधियों में बदलाव लाने हेतु किसी संस्था के प्रति आपका विशेष सहयोग रहेगा। आपकी वहां उपस्थिति विशेष रूप से सम्मानजनक रहेगी।
नेगेटिव- आज ज्यादा मेल मिलाप ना रखें। क्योंकि कुछ कहासुनी होने जैसी स्थिति बन रही है। अपने स्वभाव में बहुत अधिक भावुकता और उदारता ना रखें। वरना कोई अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। किसी नजदीकी सगे संबंधी से भी कहासुनी होने की भी आशंका हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। अचानक आपके काम बनते जाएंगे। जल्दबाजी न करके धैर्य से काम निपटाएं। नौकरीपेशा लोगों को विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- जीवनसाथी व पारिवारिक लोगों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध तनाव का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- जोड़ों व घुटनों में दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी। योगा और व्यायाम को नियमित रूप से करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
जरूरी बातों को परखकर ही निर्णय लेना होगा। अभी तक मिली असफलता का अवलोकन करना होगा। अपने अनुभवों के जरिए निर्णय लेने के लिए आप सक्षम हैं। इसलिए पुरानी बातों के बारे में बार-बार विचार न करें।
करियर : करियर संबंधी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। फिलहाल मेहनत करके पूरे डेडीकेशन से काम करें।
लव : लव लाइफ संबंधी चिंता हो सकती है, लेकिन इसका रास्ता जल्दी ही मिलेगा।
हेल्थ : नींद से जुड़ी परेशानी होने की संभावना है। जीवन शैली में बदलाव करने के लिए कोशिश करते रहें।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 4

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आपके संतुलित व्यवहार द्वारा शुभ-अशुभ प्रत्येक परिस्थिति में उचित सामंजस्य बना रहेगा। जिससे आपके कामों के बेहतर नतीजे आएंगे। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने की योजना है तो उस पर काम करने के लिए अनुकूल समय है।
नेगेटिव- कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य ले। आपकी भावुकता जैसी कमजोरी का कुछ लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। ज्यादा तनाव लेने का आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
व्यवसाय- मौजूदा परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियों में अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाने का प्रयास भी करना चाहिए। हालांकि किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई उपलब्धि मिल सकती हैं। स्टाफ के सहयोग से कार्य स्थल का वातावरण अनुशासित रहेगा।
लव- घर में सुख-शांति और खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- वायु और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें। इस वजह से सिर दर्द तथा जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
परिवार के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करते समय भागदौड़ चलती रहेगी, लेकिन प्रसन्नता मिलेगी। घर पर मेहमानों का आना-जाना बना रहेगा। इस कारण नए लोगों के साथ आपका परिचय हो सकता है। पुराने संबंधों को सुधारने का मौका मिल रहा है तो उसे स्वीकार करें। अपनी भावनाओं को सही तरीके से प्रकट करना होगा।
करियर : करियर संबंधी बातों को गंभीरता से लेना होगा। काम की गति धीमी रह सकती है।
लव : लव रिलेशनशिप संबंधी निर्णय लेते समय परिवार के लोगों के बारे में सोच-विचार जरूर करें।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी होने की संभावना है।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 5


कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी नवीन योजना को कार्य रूप देने से बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। चुनौतियों को स्वीकारे और क्रिएटिव रहे। किसी नजदीकी संबंधी का सहयोग भी मिलेगा। अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- अपने ऊपर क्षमता से अधिक कार्यभार तथा जिम्मेदारियां ना लादे। आपकी उपलब्धियों की वजह से कुछ लोगों में आपके प्रति जलन की भावना उपज जा सकती है। परंतु सबको नजरअंदाज करें और अपने कार्यों पर ही ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में स्टाफ को लेकर कोई मामला चल रहा है, तो आज सुलझ जाएगा। कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, लेकिन ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें। सावधान रहें। धोखा हो सकता है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव बन सकता है। प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में परिणित होने संबंधी योजनाएं बनेंगी
स्वास्थ्य- किसी भी तरह का जोखिम ना उठाएं तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कोई चोट अथवा दुर्घटना जैसे योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
जीवन में नई शुरुआत हो सकती है। अपनी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी लें। जो बातें आपको थका देती हैं, ऐसी बातों से खुद को दूर रखना होगा। अपेक्षाओं के अनुसार अपनी काबिलियत बढ़ानी होगी।
करियर : बड़ा निर्णय लेने के लिए आप तैयार हैं, फिलहाल किसी भी प्रकार का बदलाव करने की गलती न करें।
लव : रिलेशनशिप में बदलाव नहीं होगा, लेकिन ये चिंता का कारण नहीं है।
हेल्थ : पेट से जुड़ी समस्या होने की संभावना है, इसका असर वजन पर हो सकता है।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 6

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई खुशखबरी मिलने से आप बहुत ही प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। और सुखद दिनचर्या व्यतीत होगी। युवा वर्ग अपनी किसी कार्य में सफलता मिलने से राहत रहेगी। मानसिक सुख की प्राप्ति के लिए किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर जाने का भी विचार होगा।
नेगेटिव- यह भी ध्यान रखें कि बहुत अधिक सोच-विचार करने से कुछ परिणाम आपके हाथ से निकल भी सकते हैं। इसलिए योजनाएं बनाने के साथ-साथ में क्रियान्वित भी करते जाए। अति आत्मविश्वास आपके कार्यों में विघ्न भी डाल सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में अच्छे एग्रीमेंट होंगे। जल्दी कामयाबी के चक्कर में गलत कामों में ध्यान जा सकता है। सावधान रहें। संपर्क सूत्र तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों में फायदा होने की संभावना है। परंतु किसी भी तरह की उधारी ना करें।
लव- असमंजस की स्थिति में जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह अवश्य ले। निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- तनाव और अवसाद जैसी स्थिति से अपना बचाव रखें। तथा सकारात्मक बने रहे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
व्यक्तिगत जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव पर ध्यान देना होगा। अधिकतर विचारों पर काम करना आपके लिए संभव हो सकता है। किसी भी काम में हड़बड़ी न करें। हर एक बात वक्त के अनुसार हो रही है। संयम बनाए रखने की कोशिश करते रहें।
करियर : करियर संबंधी जो चिंता है, वह दूर होगी। फिलहाल आपको जो काम प्राप्त हो रहा है, उसे स्वीकार करना जरूरी है।
लव : पार्टनर और आप मिलकर परिवार में संतुलन लाने की कोशिश करेंगे।
हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 1


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन सुखद व्यतीत होगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा व बेचैनी से राहत मिलेगी। आप पुनः अपनी उर्जा एकत्रित करके अपने कार्य के प्रति ध्यान दे पाएंगे। समय का सम्मान करें, तो समय भी आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बनाएगा।
नेगेटिव- लेनदेन अथवा फाइनेंस संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, वरना आपकी जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का बहुत बड़ा कारण बन सकती हैं। धैर्य और संयम बनाकर रखें। खर्चो पर अंकुश रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां यथावत ही रहेंगी। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में स्टाफ तथा कर्मचारियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय मुनाफे की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को आज भी कार्यभार से राहत नहीं मिलेगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहे।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय मेडिटेशन में अवश्य व्यतीत करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
जीवन में बढ़ रही सकारात्मकता की वजह से मेहनत करने का जज्बा बढ़ेगा। किसी बड़े व्यक्ति के साथ जुड़ने से आपको प्रेरित महसूस हो सकता है। इस व्यक्ति से कई बातें सीख पाएंगे। ये व्यक्ति आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा, लेकिन आप इस पर निर्भर न रहें। मित्रों के साथ के संबंधों में बदलाव आ सकता है।
करियर : उच्च शिक्षा के लिए प्रयत्न करने वाले लोगों को स्कॉलरशिप प्राप्त होगी, इसके जरिए निर्णय आगे बढ़ाना संभव होगा।
लव : विवाह संबंधी निर्णय अचानक से लिया जाएगा।
हेल्थ : शरीर की बढ़ती गर्मी तकलीफ का कारण हो सकती है।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 9

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अवश्य विचार कर ले। थोड़ी सी सावधानी लेने से काफी चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होंगी। धार्मिक गतिविधियों में भी रूझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग सचेत रहे, कोई व्यक्तिगत समस्या आपको डावाडोल कर सकती है। अपने विचलित मन पर काबू रखें। जीत आपकी निश्चित है। कोई भी निर्णय लेते समय मानसिक स्थिति को स्थिर रखना जरूरी है। कुछ समय एकांत में जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- कारोबार में स्थिति पहले की तरह ही रहेगी। अपनी व्यवसायिक योजनाएं किसी से शेयर न करें। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में बहुत फायदे की उम्मीद न करें। कागजी काम भी सावधानी से करने की जरूरत है।
लव- दांपत्य संबंधों में चल रही समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से हल निकाले, जिससे परिवार की व्यवस्था पर इसका नकारात्मक असर ना पड़े।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से किसी प्रकार के इंफेक्शन की आशंका दिख रही है। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
काम के साथ आराम करने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अधिकतर बातों का असर आपकी सोच पर हो सकता है। यदि काम संबंधी रूचि नहीं है तो थोड़ा ब्रेक लेकर काम करें। काम से जुड़ी समस्या दूसरों की वजह से हो सकती है। किसी भी व्यक्ति को अपनी कमजोरी न बताएं।
करियर : संवाद कौशल पर ध्यान देना होगा। तभी सहकर्मी और काम से जुड़े हुए लोगों के साथ जुड़ना आसान बनेगा।
लव : रिलेशनशिप के बारे में हो रही चिंता दूसरों तक न पहुंचाएं। इस रिलेशनशिप को थोड़ा वक्त देने की जरूरत है।
हेल्थ : जोड़ों का दर्द हो सकता है।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 8


मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत सुकून भरी रहेगी। फोन द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके आप अपने काम को भी आगे बढ़ाएंगे। मन मुताबिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे।
नेगेटिव- किसी मित्र अथवा संबंधी से चल रहे वाद-विवाद का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें। गुस्से और आवेश जैसी आदतों में सुधार लाएं। वरना इसका नकारात्मक प्रभाव आप पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- आपको अपने व्यवसाय को लेकर इस समय आपकी व्यस्तता और अधिक बढ़ेगी। साथ ही मन मुताबिक परिणाम भी हासिल होंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट हासिल हो जाएगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होने से खुशी और आत्मविश्वास बना रहेगा। सिर्फ बेकार की बातों में किसी के साथ ना उलझे।
लव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। आपसी संबंधों में भी बदलता रहेगी।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और उत्तम रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा। इम्यून सिस्टम भी उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
कठिन निर्णय को अमल में लाने के लिए आपको प्रयत्न करने होंगे। करीबी लोग विरोध कर सकते हैं। इस कारण मानसिक रूप से अकेलापन बना रहेगा। खर्च अपेक्षा से कई गुना ज्यादा रहेगा। पुराना पेमेंट प्राप्त होने से समस्याएं दूर होंगी। बड़ा लोन लेने से पहले सोच-विचार करें।
करियर : युवाओं को करियर के लिए डेडीकेशन बढ़ाना होगा। अपेक्षा के अनुसार अवसर आसानी से प्राप्त होंगे।
लव : रिलेशनशिप की वजह से जो चिंता है, वह दूर होगी। पार्टनर और परिवार के साथ के संबंध सुधरने लगेंगे।
हेल्थ : तनाव का असर आपकी जीवनशैली या सेहत पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 6

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- मित्रों अथवा सहयोगियों के साथ फोन पर ही कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप होगी, जिससे आपको अपनी किसी प्रॉब्लम का समाधान भी मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ मसला भी हल हो सकता है। आलस छोड़कर चुस्त-दुरुस्त बने रहे।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियों में कुछ प्रतिकूलता रहेगी। लेनदेन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें तथा दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करके अपनी गतिविधियों पर ही ध्यान दें। कहीं भी वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। परंतु लापरवाही भी हो सकती है, इसलिए कोई भी डिसीजन लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। युवाओं को करियर संबंधी कोई निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति बन सकती है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी ही बनाकर रखना उचित है।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। खानपान में संयम रखें। व्यवस्थित दिनचर्या भी रखना जरुरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
काम की गति को तेज करते समय क्वालिटी पर भी ध्यान देने की जरूरत है। वर्ना काम दोबारा करना पड़ेगा। आपका वक्त महत्वपूर्ण है, लेकिन कमजोरी की वजह से आप क्षमता के अनुसार काम नहीं कर पाएंगे। आपका तनाव और बढ़ सकता है। अपने विचारों को सुलझाने के लिए किसी व्यक्ति के साथ चर्चा जरूर करें।
करियर : करियर संबंधी टारगेट में बदलाव आएगा।
लव : आज हर बात में नकारात्मकता महसूस होगी। रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय आज न लें।
हेल्थ : सिर दर्द की समस्या होने की संभावना है। एसिडिटी को नियंत्रण में लाना होगा।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 5

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज दिन भर दौड़-धूप तथा मेहनत की अधिकता रहेगी, काम की सफलता आपकी थकान दूर कर देगी। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से आत्मिक शांति प्राप्त होगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने करियर संबंधी प्रयासों में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- कुछ ना कुछ चुनौतियां भी रहेगी। कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर घबराएं नहीं और समाधान ढूंढने का प्रयास करे। साथ ही वाणी व गुस्से पर भी नियंत्रण रखें। क्योंकि किसी मित्र अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद होने जैसी आशंका लग रही है।
व्यवसाय- इस वक्त बिजनेस में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। आपके विरोधी कुछ नुकसान करने की फिराक में रहेंगे। कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव लाना जरूरी है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। जल्दी ही स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में कुछ तनाव रहेगा। शांति से काम ले क्योंकि समस्याएं और बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- सिर दर्द माइग्रेन जैसी समस्या से बचने के लिए गैस, वादी जैसी चीजों का सेवन ना करें। मॉर्निंग वॉक जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
काम संबंधी रुचि बनाए रखें। डिसिप्लिन के साथ काम करने की कोशिश करते रहें। जिस प्रकार से आप प्रयत्न करेंगे, उसी प्रकार से आपको सफलता मिलने वाली है। इसलिए मेहनत पर जोर देना जरूरी होगा।
करियर : प्रतिस्पर्धी के काम का अवलोकन जरूर करें, तभी आपको अपनी गलतियों का एहसास होगा।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
हेल्थ : योगा के जरिए सेहत ठीक करनी होगी। सेहत सुधरेगी।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 1
