छत्तीसगढ़
Trending

एआईसीसी के संयुक्त सचिव, स्टार प्रचारक एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी विजय जांगिड़ का 29 अक्टूबर से 01 नवंबर तक दौरा कार्यक्रम

रायपुर/28 अक्टूबर 2023। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव, स्टार प्रचारक एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी विजय जांगिड़ 29 अक्टूबर रविवार को सुबह 9 बजे रायपुर से कवर्धा के लिये रवाना होंगे। सुबह 11.30 बजे कवर्धा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आमसभा में शामिल होंगे। शाम 4 बजे कवर्धा से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 6 बजे बिलासपुर पहुंचकर कांग्रेसजनों से भेंट चर्चा करेंगे।30 अक्टूबर सोमवार को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आम सभा में शामिल होंगे।31 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 10 बजे बिलासपुर से तखतपुर के लिये रवाना होंगे। सुबह 10.50 बजे तखतपुर पहुंचकर कांग्रेसजनों से भेंट चर्चा करेंगे। दोपहर 1 बजे तखतपुर से मुंगेली के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1.30 बजे मुंगेली पहुंचकर कांग्रेसजनों से भेंट चर्चा करेंगे। शाम 5 बजे मुंगेली से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 6 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे।01 नवंबर बुधवार को सुबह 10 बजे बिलासपुर से बिल्हा के लिये रवाना होंगे। सुबह 10.30 बजे बिल्हा पहुंचकर कांग्रेसजनों से भेंट चर्चा करेंगे। दोपहर 2 बजे बिल्हा से मस्तुरी के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.40 बजे मस्तुरी पहुंचकर कांग्रेसजनों से भेंट चर्चा करेंगे। शाम 6 बजे मस्तुरी से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 6.30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे रात्रि विश्राम बिलासपुर में करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button