
“श्री मंगलमय वेलफेयर सोसायटी” के तत्वाधान में दिनांक 2 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान जी का पूजा- पाठ, सुंदर भजन और आरती करके आस्था और समर्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ तथा 108 बार राम नाम जाप किया गया तथा भजन मंडली द्वारा सुन्दर – काण्ड का पाठ किया गया। इसके पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। समस्त पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। इस शुभ अवसर पर बच्चे और बड़ों में उत्साह रहा।
श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में श्री मंगलमय वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष प्रिया सिंह जी , सचिव- पूनम मेश्राम जी , कोषाध्यक्ष अमित सिंह जी एवं सभी संस्था के सदस्यगण – मनीषा शर्मा, कौशल्या, नीतू राव, अंजली राव, लतेशवरी चौहान, मुस्कान गौतम, वंश चौहान, प्राणी चौहान, रेखा राहंगडाले, रूचिका शर्मा, रुपाली मेश्राम, दमयन्ती वर्मा, जानवी यादव, संगीता नागपूरे , सविता चौहान तथा अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।



