शासकीय खातों से करोड़ों रूपए का गबन, इस लत में सरकारी कर्मचारी ने गवायें करोड़ों रूपए

कोण्डागांव। करोडो रुपये की शासकीय राशि का छलपूर्वक गबन करने वाला मत्स्य विभाग के कर्मचारी को कोण्डागांव पुलिस ने गिरफ्तार किया। आनलाइन ट्रेडिंग की लत के कारण आरोपी ने शासकीय रकम का गबन किया। आरोपी के द्वारा सहायक संचालक कोण्डागांव व नारायणपुर के शासकीय खातों से करोड़ों रूपये की राशि का गबन किया गया। ऑनलाइन ट्रेडिंग में आरोपी ने गबन की गई करोडो रूपये राशि गवायें।
सहायक संचालक मछली पालन कार्यालय कोण्डागांव में संजय गढ़पाले सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ था जिसके पास सहायक संचालक मछली पालन कार्यालय नारायणपुर का अतिरिक्त प्रभार था संजय गढ़पाले दोनो कार्यालय में अकाउंटेट का कार्य करता था इनके द्वारा अपनी पदस्थापना के दौरान वर्ष 2022 से 2023 के मध्य सहायक संचालक मछली पालन कोण्डागांव के शासकीय खाते से करीबन 4374794 रूपये व सहायक संचालन मछली पालन नारायणपुर के खाते से 8184200 रुपये कुल जुमला रकम 12558994 रूपये का सहायक संचालक मछली पालन के शासकीय चेकों पर मानसिंग कमल का फर्जी हस्ताक्षर कर अपनी निजी खातों में शासकीय राशि का छल पूर्वक अंतरण एवं आहरण कर गबन किया।