छत्तीसगढ़
Trending

KBC 15 में पहुंचा छत्तीसगढ़ का नन्हा सितारा विराट

रायपुर। वैसे तो प्रदेश के कई सामान्य और नामी व्यक्ति कौन बनेगा करोड़पति के मंच तक पहुंचकर पैसे जीतने और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने का सपना पूरा कर चुके हैं, लेकिन इस सीजन में केबीसी की हाट सीट पर प्रदेश के आठ वर्ष के छोटे उस्ताद विराट अय्यर बैठने वाले हैं।

शंकराचार्य सेक्टर-10, भिलाई के रहने वाले शतरंज खिलाड़ी विराट कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 पर किड्स जूनियर्स विशेष में नजर आएंगे। किड्स जूनियर्स विशेष में आठ से 15 वर्ष की आयु के बच्चे सबसे अधिक जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। हाट सीट पर पहुंचने वाले प्रतियोगियों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए अंक मिलेंगे जो 18 वर्ष के होने पर पैसे में बदल दिए जाएंगे। कार्यक्रम का प्रसारण 21 व 22 नवंबर को हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button