
चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए
शनिवार, 6 अप्रैल 2024

मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- खास मित्रों तथा नजदीकी संबंधियों के साथ मेल मुलाकात होगी और कोई विशेष मुद्दा आपसी सहमति से सुलझ सकता है। घर के बदलाव संबंधी कुछ योजना बनी हुई है तो उसे कार्य रूप देने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष रुप से ध्यान दें। ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो की वजह से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी विषय में दिक्कत रह सकती हैं। किसी योग्य टीचर से मदद ले।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में बहुत व्यस्तता रहेगी। खुद को साबित करने के लिए संघर्ष और मेहनत ज्यादा होगी। गंभीरता और संजीदगी से परेशानियों का हल निकाल लेंगे। ऑफिस में परिस्थितियां कुछ बेहतर हो सकती हैं।
लव- घर तथा पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और परिश्रम के वजह से आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
मानसिक तनाव बना रहेगा, लेकिन इसी तनाव की वजह से आप अपने काम के लिए फोकस बनाए रखेंगे। लोगों की बातों की वजह से आपकी चिंता बढ़ेगी। अपनी काबिलियत पर विश्वास रखें और प्रयत्न करते रहें। खर्च अचानक से बढ़ने की संभावना है। योजना के अनुसार काम करते हुए खर्च को नियंत्रित करना होगा।
करियर : व्यापारियों की चिंता बढ़ सकती है। नुकसानदायक परिस्थिति बन रही है, सतर्कता रखनी होगी।
लव : रिलेशनशिप की वजह से दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी होने से सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 2


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आर्थिक नजरिये से समय अनुकूल है। रुका हुआ पैसा मिलने की बेहतर संभावना है। कोई भी फैसला दिल की बजाए दिमाग से लेने की जरूरत है। इससे आप सही-गलत की उचित समझ कर पाएंगे। धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियां सीक्रेट ही रखें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर और अध्ययन के साथ लापरवाही ना करें, वरना इसका असर आपके परिणाम पर पड़ेगा।
व्यवसाय- समय अनुकूल है। व्यवसाय से संबंधित कुछ ठोस और महत्वपूर्ण गतिविधियां होंगी, जो कि लाभदायक रहेगी। इस समय मार्केटिंग और पब्लिक डीलिंग के लिए समय ठीक है। पेमेंट आदि कलेक्ट करने के प्रयासों में भी सफलता मिलेगी। ऑफिस के माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा।
लव- घर में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के लिए विचार करें।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। पॉल्यूशन और भीड़-भाड़ में जाने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
काम करते समय परिवार के लोगों के साथ चर्चा करके ही आगे बढ़ें। आर्थिक रूप से आपको मदद प्राप्त होती रहेगी, लेकिन अपनी निर्णय क्षमता मजबूत बनाना आपकी जिम्मेदारी है, इस बात का ध्यान रखें। दूसरों की सच्चाई सामने आएगी, हर एक बात स्पष्ट होगी। सोच-समझकर रिश्तों को सुधारें।
करियर : करियर से जुड़े निर्णय लेने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान जरूर रखें।
लव : रिलेशनशिप में पारदर्शिता बनाए रखें।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी होने की संभावना है।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 4

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए आप प्रयास करते थे, आज वो पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी या व्हीकल को लेकर चल रहे प्लानिंग भी आज क्रियान्वित होंगी। अपने नजदीक व्यक्ति की मदद करके आपको खुशी अनुभव होगी। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
नेगेटिव- अनजान लोगों के साथ बिना सोचे-विचारे किसी भी तरह का लेनदेन ना करें। ठगी अथवा धोखे का शिकार हो सकते हैं। फाइनेंस संबंधी कार्यों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। बहुत ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। इसलिए अलर्ट रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी रुके हुए सरकारी कार्य अधिकारियों की मदद से पूरे हो सकते हैं। साझेदारी संबंधित व्यवसाय में अपनी पैनी नजर रखें। कोई व्यापारिक सौदा हाथ में आने से अच्छा लाभ होगा। दौड़-धूप ज्यादा रहेगी। काम समय पर पूरा हो जाएगा।
लव- अनुशासन में रहने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव तथा जोड़ों में दर्द आदि जैसी समस्या महसूस होगी। व्यायाम व योगा पर अवश्य ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
जीवन में नई शुरुआत करने के लिए पूरे फोकस से काम करना होगा। हर छोटे काम के लिए खुद को उत्साहित बनाए रखें। जो लोग आपके लिए तनाव का कारण बनते हैं, उनसे दूर रहें। आपके लिए कई बातें आसान बन रही हैं। पुराने विचारों को छोड़कर आगे बढ़ना होगा।
करियर : नौकरीपेशा लोगों के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है। अपेक्षा के अनुसार प्रोजेक्ट मिलेगा और यश भी प्राप्त होगा।
लव : नए रिलेशनशिप की शुरुआत तकलीफदायक रहेगी, लेकिन ये रिलेशनशिप के कारण जीवन बदल सकता है।
हेल्थ : पेट दर्द या पेट से संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 1


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव – अचानक महत्वपूर्ण काम पूरा होने से राहत महसूस करेंगे। पुनः अपने अंदर आप आत्म विश्वास व आत्म बल बढ़ता हुआ महसूस होगा। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी।
नेगेटिव- यह समय अपनी योजनाओं की रूपरेखा बनाने और क्रियान्वित करने का है इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। धन निवेश संबंधी गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें, क्योंकि किसी प्रकार के नुकसान होने की आशंका लग रही है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में स्थितियां यथावत रहेगी। आज किसी के साथ साझेदारी संबंधी काम ना करें, तो उचित रहेगा। नुकसान होने की संभावना है। किसी भी कार्य को करने से पहले उस पर सोच-विचार अवश्य करें। गैरकानूनी कार्यो से दूर रहे।
लव- परिवार में सुख-शांति व मधुर वातावरण बना रहेगा। अपने लव पार्टनर की फिलिंग्स का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
हर बात काम में तनाव बना रहेगा, लेकिन समस्याओं को सुलझाना आपके लिए मुश्किल होगा। कड़ी मेहनत करते हुए हर छोटी-छोटी बातों में बदलाव करने की कोशिश करनी होगी। संकल्प शक्ति के जरिए बड़े बदलाव कर पाएंगे। फिलहाल हर एक बात से खुद को अलग रखकर केवल लक्ष्य पर ध्यान देना होगा।
करियर : करियर संबंधी जो महत्वपूर्ण स्किल्स हैं, उन पर ध्यान देकर खुद को बेहतर बनाना होगा।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय लेते समय भविष्य पर भी सोच-विचार करें।
हेल्थ : सिर दर्द की समस्या रहेगी।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 3

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें, इनके द्वारा आपको चमत्कारिक रूप से भावी लक्ष्य की प्राप्ति भी होगी। कोई नजदीकी धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ सुखद मुलाकात होगी।
नेगेटिव- आज दोपहर बाद चुनौतियां सामने आएंगी, हालांकि आप उनका समाधान ढूंढ लेंगे। किसी गलत व्यक्ति द्वारा अपयश मिलने की भी आशंका है। बेहतर होगा, ज्यादा मेल मिलाप से दूर रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में बदलाव की योजनाओं पर विचार होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से बेहतर तरीके से क्रियान्वित कर पाएंगे। रुका पैसा मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे।
लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति सहयोग और सामंजस्य का भाव रखें। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी। उर्जा बनाए रखने के लिए गुस्सा तनाव जैसी नकारात्मक आदतों से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
प्रयत्नों के अनुसार सफलता मिलेगी, लेकिन अपेक्षाएं काफी बड़ी होने से दिक्कतें बनी रहेंगी। स्वभाव में संयम बढ़ाने की जरूरत है। प्रयत्नों में सतर्कता बनाए रखें। जो बातें आपको मानसिक या शारीरिक रूप से हानि पहुंचाती हैं, ऐसी बातों से दूर रहना होगा।
करियर : विदेश से जुड़े काम आगे बढ़ाने के लिए मित्रों से मदद प्राप्त हो सकती है। अपनी समस्या की चर्चा बाहरी लोगों के साथ न करें।
लव : पार्टनर और आपके निर्णय को परिवार का साथ मिलेगा।
हेल्थ : पेट संबंधी इन्फेक्शन होने की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 7


कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान रहेगा। विशेष तौर पर महिलाएं अपनी कार्य क्षमता और प्रतिभा द्वारा खास मुकाम हासिल करने में सक्षम रहेंगे। रुके हुए काम बन सकते हैं, उन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें।
नेगेटिव- खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की बातों में आकर आप अपने लिए नुकसान कर सकते हैं। आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। दुविधा की स्थिति में शांतचित्त तरीके से हल निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- अपनी काबिलियत के दम पर आपको नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। इस समय किसी भी प्रकार की ऑफिशियल यात्रा का प्लान ना बनाए। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार करने की वजह से तनाव रहेगा।
लव- घर में किसी अविवाहित सदस्य के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। अपने खानपान को बहुत ही अधिक संतुलित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
किसी भी समस्या की जड़ तक पहुंचकर उसे सुलझाना होगा। लोगों से राय प्राप्त होती रहेगी। फिलहाल अपनी समस्या की चर्चा बाहरी लोगों के साथ न करें। वर्तमान कामों को सुधारने के लिए अनुभवी से मदद लें। यदि थकान महसूस हो रही है तो थोड़ा ब्रेक लेकर फिर से प्रयत्न जारी रखें।
करियर : काम संबंधी रुकावट होती रहेगी। मन शांत रखकर काम पूरा करना जरूरी होगा।
लव : पार्टनर और आपके बीच विवाद हो सकते हैं। इस वजह से निर्णय लेने में वक्त लगेगा।
हेल्थ : खांसी और सर्दी की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 6

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति काफी संतोष कारी है। हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। संतान संबंधी कोई शुभ काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा। आपका विवेक और बुद्धिमत्ता द्वारा लिया गया निर्णय बहुत ही सकारात्मक रहेगा।
नेगेटिव- कोई कामयाबी हासिल होने पर अपने स्वभाव में इगो और ओवरकॉन्फिडेंस ना लाएं। सौम्यता और सहजता पूर्ण व्यवहार रखें। इस समय कोई भी रिस्क लेना नुकसानदायक रहेगा। बड़े बुजुर्गों की मार्गदर्शन की अवहेलना करने से आपका नुकसान भी हो सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी सकारात्मक रवैया रहेगा। परंतु अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाना जरूरी है। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी काफी परेशानियों को हल करेगा। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
किसी एक लक्ष्य का चुनाव करके उसके लिए प्रयत्न करते रहें। अधिकतर कामों को पैसों के माध्यम से सुलझाया जा सकता है। पैसों का सही तरीके से इस्तेमाल न करने से आप अपने लिए समस्या का कारण बन रहे हैं। किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय आपको हर छोटी बात पर ध्यान देना होगा।
करियर : काम की जगह लोगों के साथ आपको व्यवहार ठीक रखना होगा।
लव : पार्टनर से कोई बात छिपाई न जाए, इस बात का ध्यान रखें।
हेल्थ : यूरिन संबंधी तकलीफ होने की संभावना है। शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 5


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा। आपका आदर्शवादी तथा परिपक्व व्यवहार आपकी सामाजिक छवि को और अधिक निखरेगा। आज आपका कोई असंभव कार्य भी बनने वाला है।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना लें। कभी-कभी किसी खास विषय पर गहराई से जानने की इच्छा आपको अन्य लक्ष्य से भटका भी सकती हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
व्यवसाय- लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है। इंश्योरेंस, बीमा, पॉलिसी आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थितियां रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में आप के निर्णय सर्वोपरि व फायदेमंद रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
लव- परिवार जनों के साथ मौजमस्ती में सुखद समय व्यतीत होगा। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम से बचाव रखने के लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
नई बातें सीखने के लिए खुद से प्रयत्न करने होंगे। अभी तक कठीन महसूस हो रही बातें वह सुलझने लगेंगी। लोग आपके बारें में क्या राय रखते हैं, ये समझ आएगा। आप में आ रहे बदलाव की वजह से कुछ लोग नाराज होंगे और गलतफहमियां भी बढ़ेंगी।
करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित गलत मार्गदर्शन मिल सकता है। बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा।
लव : रिलेशनशिप के बारे में गहराई से सोच-विचार करके ही निर्णय लेने होंगे।
हेल्थ : शारीरिक थकान हो सकती है।
लकी कलर – ग्रे
लकी नंबर – 9

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से आज कुछ राहत मिलेगी और जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आप कुछ संकल्प करेंगे। कामयाब भी रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित विषयों में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।
नेगेटिव- कभी-कभी सुस्ती और आलस उत्पन्न होने की वजह से आप कोई उपलब्धि खो सकते हैं। व्यर्थ समय ना गवाएं और अपनी इन कमियों पर ध्यान दें। इस समय कोई भी यात्रा नुकसानदेह रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से बहुत अधिक व्यस्तता भी रहेगी।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। कुछ रुकावटें भी रहेगी। हालांकि उचित कार्यप्रणाली और सूझबूझ द्वारा अधिकतर काम समय पर निपट भी जाएंगे। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, जो फायदेमंद होंगे।
लव- विवाहित तथा प्रेम संबंध दोनों मे इमोशनल लगाव रखना भी जरूरी है। दूसरों की बातों में ना आएं। कुछ समय एक साथ व्यतीत करना आपसी संबंधों में नजदीकी बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
जो इच्छा है, उसे पूरा करने का प्रयास करते रहें। अपनी बातें अन्य लोगों को समझाने में दिक्कत आएगी। जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उन पर ध्यान देते रहें। किसी व्यक्ति से नाराजगी बढ़ती जाएगी, आपको इस नाराजगी को तुरंत प्रकट करने की जरूरत है, वर्ना छोटी बात भी बड़ा रूप ले सकती है।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को मार्केटिंग के तरीकों में बदलाव करना पड़ सकता है।
लव : पार्टनर की बातों का गहराई से विचार करें। आपको अपनी गलती समझ आएगी।
हेल्थ : बदन दर्द की वजह से दिनभर परेशानी रह सकती है।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 4


मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई खास फैसला लेने जा रहे हैं, तो अनुभवी से सलाह लेने पर मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करके आपको मानसिक सुकून ही मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई काम रुका हुआ है, तो वह भी हल हो सकता है।
नेगेटिव- कुछ अनचाहे खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। इससे आपके मान-सम्मान पर भी बात आएगी। किसी भी काम में लापरवाही ना करें क्योंकि आपकी कोई वस्तु गुम हो सकती है।
व्यवसाय- सभी व्यवसायिक कार्य अपनी देखरेख में कराएं तथा स्टाफ के साथ भी दोस्ताना व्यवहार रखें। इससे आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। किसी राजनैतिक और अनुभवी व्यक्ति की सलाह तथा मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करेगी। ऑफिस में चल रही राजनीति से खुद को दूर ही रखें।
लव- घर में सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। प्रेम संबंधों को भी परिजनों से विवाह संबंधी स्वीकृति लेने का उत्तम समय है।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय अपने मन पसंद कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
प्रयत्न करने के बाद भी काम की गति धीमी रहने से नाराजगी बनी रहेगी। आप को फोकस बढ़ाने की जरूरत है। रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों का असर आपकी सोच पर हो सकता है। इस कारण क्षमता होने के बाद भी काम से अधिक अन्य बातों पर ध्यान बना रहेगा। ये नुकसान का कारण बन सकता है।
करियर : करियर संबंधी जो निर्णय लेने हैं, उनके लिए सोच-विचार जरूर करें।
लव : पार्टनर और आपका एक-दूसरे के लिए बदलता व्यवहार तकलीफ का कारण हो सकता है।
हेल्थ : गैस और अपच की तकलीफ बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 2

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के आशीर्वाद व अनुभव से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। उन पर अमल करना आपके व्यक्तित्व को भी और अधिक निखारेगा। इस समय किसी पॉलिसी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी में कार्य बिगड़ सकते हैं। कोई भी खास निर्णय लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। अपने गुस्से और ईगो जैसी कमियों पर काबू रखना जरूरी है। आपके स्वभाव की वजह से परेशानियां बढ़ेंगी तथा लोग भी विरोधी बनेंगे।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कामकाज का बोझ बढ़ेगा। सभी काम समय पर निपटाने का प्रयास करें। इस समय किसी भी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। सरकारी ऑफिस में किसी के साथ भी उलझने की बजाए आपसी सहमति से काम निकलवाएं।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगी। पुराने मित्रों से मेल मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय मनपसंद कार्यों के लिए जरूर निकालें। तथा मौसम के अनुकूल अपना आहार और विहार रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
काम में रुचि किस प्रकार से बढ़ाई जा सकती है, इस बात का ध्यान रखना होगा। आपके काम की वजह से दूसरों को प्रसन्नता मिलेगी। आपको अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करना होगा। वक्त का सही इस्तेमाल करें। जीवन में कई सकारात्मक बातें हो सकती हैं। जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।
करियर : विद्यार्थियों अपेक्षा के अनुसार यश मिलेगा। युवाओं को प्रशंसा मिलेगी।
लव : पार्टनर आपको खुश करने के लिए प्रयत्न करेंगे।
हेल्थ : बदलते वातावरण की वजह से बुखार हो सकता है।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 6

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज का दिन बहुत ही सुकून भरा रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन, ऑनलाइन शॉपिंग जैसी गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा। अपनी वाकपटुता तथा व्यवहार कुशलता आपको अपने आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता प्रदान करेगी।
नेगेटिव- अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा, इसलिए आलस और सुस्ती छोड़कर ऊर्जावान रहें। कभी-कभी अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। जिससे आपके सामाजिक व पारिवारिक संबंध खराब हो सकते हैं। साथ ही मितव्ययी बने।
व्यवसाय- व्यवसाय बढ़ाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं, तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह और मदद आपको कोई नई उपलब्धि हासिल करवा सकती है। सरकारी सेवारत लोगों पर अधिक कार्यभार रहेगा और अधिकारियों का दबाव भी बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। विश्वास बनाकर रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- बुखार और जोड़ों में दर्द की स्थिति परेशान करेगी। मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल
कार्ड – Ace of Swords
फिलहाल किसी भी व्यक्ति को अपना पक्ष को समझाने की कोशिश न करें। विरोध पर ध्यान दें, लेकिन इसका असर आपके निर्णय पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। सभी अपने-अपने विचारों के अनुसार आपका साथ देंगे। किसी पर निर्भरता न बनने दें। महत्वपूर्ण काम की शुरुआत हो सकती है।
करियर : काम की वजह से यात्रा करने का मौका मिलेगा। फिलहाल काम संबंधी भागदौड़ अधिक रहेगी। खुद को मानसिक रूप से तैयार करें।
लव : पार्टनर के साथ हो रहे विवाद से चिंता बढ़ सकती है। एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें।
हेल्थ : पीठ दर्द के कारण परेशानी होगी।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 2
