छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ कोलता समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर 25 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ कोलता समाज के रायपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर अंचल से आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही मुख्यमंत्री साय को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 1 नवंबर 2023 से ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपये की दर से खरीदे जाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में रायगढ़ इकाई के अध्यक्ष रथु गुप्ता, रायपुर इकाई के अध्यक्ष हरिचरण प्रधान, अंबिकापुर इकाई के अध्यक्ष रामचंद शाह सहित व्यास देव भोई, जगदीश प्रधान, माथामनी बढ़ाईं, सुरेन्द्र प्रधान के अलावा समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button