छत्तीसगढ़
Trending

बस्तर में एकतरफा भाजपा….12 में से 9 सीटों पर आगे, मंत्री मरकाम, पीसीसी चीफ समेत कई पीछे

छत्तीसगढ़ में अब रुझान जीत में बदलते दिख रहे हैं। वहीं, प्रदेश में 53 सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी को बहुमत में आ गई है। बस्तर संभाग में भाजपा अप्रत्याशित रूप से आगे बढ़ी है, बस्तर संभाग की 12 सीटों में से 9 सीटों पर भाजपा को बढ़त मिल रही है। किस सीट से कौन सी पार्टी आगे हैं।जानिए कहां से कौन चल रहा आगेजगदलपुर सीट से 10500 मतों से बीजेपी के आगे चल रही है। अंतागढ़ से 5 राउंड में 17011 मतो से बीजेपी के विक्रम उसेंडी आगे हैं। चित्रकोट में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहां से पीसीसी चीफ दीपक बैज पीछे हैं, यहां से भाजपा के विनायक गोयल 5000 मतों से आगे हैं। बस्तर सीट से 2000 मतों से कांग्रेस के लखेश्वर बघेल और कांकेर में 7 राउंड में 6327 मतों से बीजेपी के आसाराम नेताम आगे हैं।वहीं, दंतेवाड़ा सीट की 5 राउंड में बीजेपी प्रत्याशी चैतराम अटामी 4609 वोट से आगे हैं, कांग्रेस यहां दूसरे नंबर हैं। बीजापुर में 7 राउंड के साथ कांग्रेस 4547 आगे हैं। नारायणपुर में 9वें राउंड में 6098 वोट से भाजपा केदार कश्यप आगे हैं। कोंटा से पीछे चल रहे मंत्री कवासी लखमा अब बढ़त बना ली है, यहां लखमा 590 वोटों से आगे हैं। भानुप्रतापपुर से कांग्रेस की सावित्री मांडवी 13240 मतों से आगे चल रही हैं। केशकाल सीट से भाजपा 7183 और कोंडागांव से 8570 वोट से भाजपा लता उसेंडी आगे चल रही हैं। यहां से मंत्री मोहन मरकाम पीछे चल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button