NationalNews

विधायक दल की बैठक में बीजेपी ने ढूंढी विपक्ष के सवालों की काट…

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। इस बीच देर शाम राजधानी भोपाल के सीएम हाउस में भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सभी विधायकों से 121 चर्चा कर अपने-अपने क्षेत्र में 5 साल का विजन डाक्यूमेंट तैयार कर काम करने की हिदायत दी। सत्र के दौरान सदन में विपक्ष द्वारा उठाएं जा रहे करारे सवालों के जवाब देने की रणनीती भी तैयार की गई। बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विधायकगण अपने विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा बनाने के लक्ष्य को लेकर जुटें। 

MP News: सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन एवं जल संरक्षण व पौधारोपण के प्रति जनजागरण अभियान भी चलाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। हम सभी कार्यकर्ताओं एक टीम के रूप में कार्य करते हुए इस लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आप सभी विधायकों के मेहनत और परिश्रम से यह सफलता प्राप्त हुई है। आज मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने जो बजट प्रस्तुत किया है, उस बजट में जनता पर कोई नया कर लगाए बिना, हर समाज, वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि लोेकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भाजपा को 203 विधानसभाओं में ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। बैठक का संचालन संसदीय कार्य मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय ने किया।

विधायक विजन डॉक्यूमेंट बनाएं, शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं-सीएम 

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह से पूरे प्रदेश का समुचित विकास कर रही है, हर क्षेत्र में प्रदेश को आगे ले जाने का कार्य कर रही है। उसी तरह आप सभी विधायक अपनी-अपनी विधानसभा के विकास के लिए आगामी 5 वर्षों के विकास कार्यों का विजन डॉक्यूमेंट बनाकर कार्य करें। यह बजट मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ अगले 5 सालों में मौजूदा बजट राशि को दोगुना करने के लक्ष्य लेकर बनाया गया है। चुनाव लड़ते समय आप सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में विकास के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय किया होगा। उन सभी कार्यों के साथ आगामी 5 साल के विकास का रोडमैप बनाकर क्षेत्र का विकास करें। भाजपा की केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार बड़ी संख्या में गरीबों के कल्याण के साथ विकास की योजनाएं संचालित कर रही है। 

MP News: आप सभी विधायक क्षेत्र में भाजपा की डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। वही पार्टी के कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए  हितानंद शर्मा ने कहा कि 23 जून को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से पार्टी ने पौधरोपण का अभियान शुरू किया है। इसलिए सभी विधायक इस कार्यक्रम में सहभागिता करें। पौधरोपण के लिए विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में सामूहिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से आमजन को जोड़ें और अधिक से अधिक लोगों को पालक बनाकर रोपे गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण का यह कार्यक्रम 6 जुलाई के उपरांत भी जारी रखा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button